Menu
blogid : 319 postid : 1396967

90s के मशहूर गाने ‘ओ सनम’ गाने में दिख रही लड़की थी लकी अली की पत्नी, ये 5 गाने आज भी हैं यादगार

अपनी बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले कॉमेडियन महमूद को कौन नहीं जानता। महमूद आज बेशक इस दुनिया में नहीं है लेकिन एक कलाकार के रूप में उन्हें हमेशा ही याद किया जाएगा। महमूद ने बॉलीवुड में कई कलाकारों का कॅरियर सेट किया। उनके बेटे लकी अली उनकी तरह स्टारडम हासिल तो नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने अपनी पहचान जरूर बना ली। 90 के दशक में उनके एलबम गानों को लेकर एक अलग तरह का क्रेज देखने को मिलता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके एक मशहूर गाने ‘ओ सनम’ में जिस एक्ट्रेस ने काम किया था, वो उनकी पत्नी थी। आइए, नजर उनके दिलचस्प गानों और पहलुओं पर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal19 Sep, 2019

 

 

गोरी तेरी आंखें कहे

 


90 के दशक को जीने वाले लोगों को यह सदाबहार गाना जरूर याद होगा। यह दौर एलबम गानों के नाम रहा। ऐसे में इस गाने का अपना ही क्रेज था।

 

ओ सनम

वीडियो में मिस्र की कहानी ने सभी का मन मोह लिया था। आपको जानकर हैरानी कि इस गाने में जिस कलाकार ने अभिनय किया है, वो लकी अली की पत्नी है। लकी ने न्यूजीलैंड की मॉडल से शादी की थी। मैगहन काम की तलाश में भारत आई थीं, इसी दौरान उनकी मुलाकात लकी और उनके बड़े भाई से हुई। दोनों करीब आए और दोनों ने शादी कर ली।

 

एक पल का जीना

 

‘कहो न प्यार है’ फिल्म का वो डांसिंग गाना जिसका हर कोई दीवाना था, लकी अली ने इसे अपने अंदाज में गाया था। यह लकी के गाए यादगार गानों में से एक है।

ना तुम जानो ना हम

 

‘कहो न प्यार है’ फिल्म का वो चर्चित गाना जिसपर सबसे ज्यादा मीम बनते हैं लेकिन फिर भी इस गाने के चाहने वालों की कमी नहीं है।

आ भी जा आ भी जा

 

‘सुर’ फिल्म का यह गाना रिलीज के बाद काफी हिट हुआ था। इस फिल्म में लकी ने एक्टिंग भी की थी।…Next 

 

Read More :

जब लोकल ट्रेन में से गए थे सलमान, स्टेशन पर गुजारनी पड़ी थी रात

बॉलीवुड इतिहास में इस अभिनेत्री ने की सबसे ज्यादा पढ़ाई, जॉब जाने के बाद बनी हीरोइन

ऋषि कपूर की गर्लफ्रैंड के लिए नीतू सिंह लिखा करती थीं लव लेटर, अपनी शादी से ठीक पहले दोनों हो गए थे बेहोश

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh