Menu
blogid : 319 postid : 1392396

विनोद खन्ना के सेक्रेटरी रह चुके हैं महेश भट्ट, परवीन बॉबी के साथ थे गहरे संबंध

महेश भट्ट बॉलीवुड के एक ऐसे फिल्म निर्माता हैं जिन्होंने हमेशा लीक से हटकर फिल्में बनाई हैं। भट्ट कैंप की फिल्में हमेशा से ही सेंसेटिव रही हैं, वैसे फिल्मों की तरह ही महेश भट्ट की जिंदगी भी काफी कन्ट्रोवर्सी, ड्रामा और सस्पेंस से भरी रही है। मशहूर डायरेक्टर में से एक महेश ज्यादातर बोल्ड विषयों पर मसालेदार फिल्में बनाते हैं। वहीं उनकी असल जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। आज हम आपको महेश भट्ट के 70वें जन्मदिन पर चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh20 Sep, 2018

 

cover mahesh

 

 

लिव-इन में रहते थे महेश के माता-पिता

 

mahesh father n mom

 

महेश भट्ट के माता और पिता ने कभी शादी नहीं की थी, दोनों उस वक्त लिव-इन-रिलेशनशिप में रहा करते थे। महेश की मां शिरीन अपने जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं और उनके पिता फिल्म निर्माता थे, उनका नाम नानाभाई उर्फ बटुक भट्ट था। नानाभाई पहले से ही शादी शुदा थे उन्होंने शिरीन से कभी शादी नहीं की।

 

 

20 साल की उम्र में शुरू किया था काम

 

mahesh olf

 

महेश जब 20 साल के थे तभी से ही उन्होंने विज्ञापनों के लिए लेखन शुरू कर दिया था। हालांकि, स्कूल के दिनों से ही उन्होंने पैसे कमाने के लिए पार्ट टाइम जॉब करना शुरू कर दिया था। ऐसा माना जाता है कि महेश के व्यक्तित्व पर ओशो रजनीश का काफी असर है, क्योंकि महेश ओशो के अनुयायी हैं।

 

 

विनोद खन्ना के सेक्रेटरी रह चुके हैं महेश

 

mahesh-bhatt-and-vinod

 

जब महेश स्ट्रगल कर रहे थे उस दौरान महेश स्मिता पाटिल और विनोद खन्ना के सेक्रेटरी के रूप में काम करते थे। फिल्म कब्जा से उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर काम शुरू कर दिया। फिल्म जुर्म तक मुकेश भट्ट और विनोद खन्ना के अच्छे संबंध रहे. पर उस फिल्म में विनोद ने लगातार 40 दिन तक शूटिंग कैंसिल कराई। उनके नखरों से तंग आकर मुहेश भट्ट ने कहा, ‘मैं विनोद के स्पॉट ब्वॉय को हीरो बना लूंगा, लेकिन विनोद को अपनी फिल्मों में साइन नहीं करूंगा’।

 

कॉलेज में हुआ पहला प्यार

 

mahesh-bhatt-and-kiran-bhatt-

 

20 साल के महेश भट्ट कॉलेज में पढ़ते थे जब उनका अफेयर शुरू हुआ लोरिएन ब्राइट से, ब्राइट का नाम बाद में किरन भट्ट हो गया। किरन ही पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं, हालांकि ये रिश्ता तब टूट गया जब महेश मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ संबंधों
में आए।

 

परवीन बॉबी के साथ थे गहरे संबंध

 

mahesh-bhatt-and-parveen-babi

 

ग्लैमरस अभिनेत्री के तौर पर जानी जाने वाली अभिनेत्री परविन महेश से पहले कबीर बेदी और डैनी के साथ संबंध में रह चुकी थी। कबीर बेदी के साथ परवीन लंबे समय तक लिव-इन में रहीं, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका। साल 1977 में परवीन और महेश का प्यार परवान चढ़ रहा था। उस वक्त महेश भट्ट शादीशुदा थे, जबकि परवीन कबीर बेदी से ब्रेकअप के सदमे से उबर रही थीं।

 

मानसिक रोग से पीड़ित थीं परवीन ?

 

praveen

 

परवीन भले ही महेश के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन उनकी पिछली प्रेम कहानी पिछा नहीं छोड़ रही थी। कहते हैं महेश के साथ रिश्ते के दौरान ही वह मानसिक रूप से कमजोर हो गई थीं, मैगजिन में छपी खबरे की मानें तो उन्हें ‘सिजोफ्रेनिया’नामक बामारी थी।

 

मेहश पर लगा था परवीन की मौत का दाग

 

prveen

 

परवीन आए दिन सेट पर अजीब बर्ताव करती थीं, जिस वजह से उन्हें कमरे में बंद करके रखना पड़ा था। महेश ने परवीन का इलाज जरूर करवाया लेकिन वो नहीं चाहते थे कि उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक दिया जाए। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि महेश ने परवीन को पागल किया था और वो अब उन्हें ठीक नहीं होने देना चाहते थे। परवीन की मौत आजतक लोगों के लिए रहस्य है और कई लोग महेश को इसका जिम्मेदार मानते हैं।

 

सोनी राजदान से की दूसरी शादी

 

Mahesh-Bhatt-Soni-

 

जब प‍रवीन बॉबी से उनके संबंध बिगड़े, तब उनकी लाइफ में एंट्र‍ी मारी सोनी राजदान ने। सोनी के साथ अफेयर के समय महेश और किरन एक साथ ही रहते थे। कानूनी तौर पर महेश और किरन का तलाक नहीं हुआ, पर महेश ने सोनी राजदान से शादी कर ली। इस शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था। इस शादी से महेश के दो बच्चे हैं शाहीन भटृ और आलिया भट्ट।

 

अपनी बेटी को किस कर मचाया तहलाक

 

mahesh

 

महेश भट्ट अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट के साथ भी कॉन्ट्रोवर्सी में आ चुके हैं। पूजा के साथ महेश की ‘लिप टू लिप’ का किस्सा कई दिनों तक चर्चा का विषय था। ये किस्सा महेश ने एक मैगजीन के लिए किया था, लेकिन उन्हें इसका भारी विरोध झेलना पड़ा था। महेश भट्ट ने उस समय एक बयान देकर सनसनी मचा दी थी, जिसमें उन्होंने अपनी ही बेटी पूजा भट्ट से शादी करने की इच्छा जता दी थी। महेश भट्ट ने कहा था कि ‘अगर पूजा मेरी बेटी ना होती तो मैं उससे शादी कर लेता’। ऐसा बयान देने के बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी।

 

पर्सनल लाइफ पर बनाई कई फिल्में

 

movies real

 

एक समय फिल्मों से ज्यादा महेश की पर्सनल लाइफ चर्चा में थी. सबसे ज्यादा सुर्खियां महेश और परवीन बॉबी के रिश्तों ने बटोरीं। अपने संबंधों के आधार पर ही उन्होंने फिल्म ‘अर्थ’ बनाई थी, कहा जाता है कि फिल्म ‘आशिकी’ उनकी और किरण की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित थी।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh