बॉलीवुड दिवा मलाइका अरोड़ा खान भले ही फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस नज़र ना आई हो लेकिन उनकी ख़ूबसूरती और उनका टैलेंट बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं को फेल देता है। बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड ‘मुन्नी’ यानि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका का ‘छैय्या-छैय्या’ डांस आज भी लोगों को याद है। मलाइका लोगों के दिलों में राज करती हैं और उनकी फिटनेस भी लोगों को उनका दीवाना बनाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कैसे मलाइका बनी आइटन क्वीन।
मर्चेट नेवी में थे मलाइका के पिता
मलाइका का जन्म 23 अगस्त 1973 को मुंबई में हुआ था, उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प मलयाली हैं और पिता अनिल अरोड़ा मूल रुप से पंजाबी हैं। मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा मर्चेट नेवी में थे, मलाइका पर पंजाबी और मलयाली दोनों संस्कृतियों का मिला-जुला प्रभाव है। मलाइका की स्कूली शिक्षा चेंबूर के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल हाईस्कूल में हुई। मलाइका एक छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी हैं और वो भी बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं।
एम टीवी में बतौर वीजे हुई थी शुरूआत
मलाइका जब कॉलेज में पढ़ रही थीं, तभी उन्होंने एम टीवी में वीजे के लिए ऑडिशन दिया था। भारत में यह एम टीवी का शुरुआती दौर था और उसी दौरान मलाइका को यहां बतौर वीजे काम करने का मौका मिला। एम टीवी के लिए वीजे सायरस भरुचा के साथ मलाइका एंकरिंग करने लगीं। सायरस के साथ मलाइका की जोड़ी लोकप्रिय हुई। ‘लव लाइन’ व ‘स्टाइल चेक’ प्रोग्राम के जरिये मलाइका घर-घर में मशहूर हो गई।
एंकरिंग के बाद चुनी मॉडलिंग की राह
एम टीवी के लिए मलाइका ने एंकरिंग की और उसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। मॉडलिंग में भी उनका सिक्का चला और उन्हें 1998 की फिल्म ‘दिल से’ के आइटम नंबर ‘चल छैय्या- छैय्या’ में काम करने का मौका मिला। इस गाने ने मलाइका को रातों-रात सुपरस्टार डांसर का दर्जा दे दिया।
शूटिंग के दौरान अरबाज पर आया दिल
मॉडलिंग के दौरान की उनकी मुलाकात अरबाज खान से हुई, मुलाकात ने इन दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार का सिलसिला बनाया। दोनों का 4 साल साल तक अफेयर चला, उसके बाद खुद मलाइका ने अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था। 21 दिसंबर 1998 को दोनों की शादी हुई थी।
शो की शूटिंग के दौरान आई थीं दूरियां
दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें तब शुरू हुईं, जब रिएलिटी शो ‘पावर कपल्स’ से मलाइका अचानक गायब हो गईं। हालांकि, दोनों ने इन बातों का खंडन किया, लेकिन साल 2016 में दोनों ने तलाक की अर्जी लगाई और पिछले साल दोनों का तलाक हो गया। हालांकि मलाइका आज भी खान परिवार के साथ अच्छा समय बिताती हैं इतना ही नहीं वो अरबाज के साथ भी कई बार स्पॉट हुए हैं। बता दें इस कपल का एक बेटा अरहान भी है। खबरें हैं कि अरबाज जल्द ही दूसरी शादी करने वाले हैं अपनी गर्लफ्रेंड गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ऐंड्रियानी से, हालांकि ये शाद कब होगी इसकी जानकारी नहीं है।
12 साल छोटे एक्टर के साथ हैं मलाइका
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दोनों अक्सर बड़े-बड़े इवेंट्स पर साथ दिखाई देते जाते हैं। हाल ही में कलर्स चैनल पर इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले एपिसोड में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक संग नजर आए। दरअसल, अर्जुन कपूर इस शो में परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रोमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अर्जुन कपूर सलमान खान की भाभी यानि मलाइका के साथ ही बैठे नजर आए। दोनों की नजदीकियां साफ कैमरे पर भी दिखाई दे रही थी। दोनों का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ पकड़ कर स्टेज पर चलते हुए दिखाई दिए। बता दें अर्जुन कपूर मलाइका से उम्र में लगभग 12 साल छोटे हैं। दोनों के अफेयर की खबरें काफी गर्म हैं लेकिन अभी तक दोनों ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
टीवी शो करती हैं जज
मलाइका न केवल फिल्म बल्कि टीवी का भी एक जाना माना चेहरा है। मलाइका ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में बतौर जज कई सालों से काम कर रही हैं। मीडिया रिर्पोट के मुताबिक मलाइका इस शो के लिए 1 करोड़ फीस लेती हैं। हालांकि, मलाइका आइटम नंबर की कितनी फीस लेती हैं इसकी जानकारी नहीं।…Next
Read More:
पत्नी की मौत के बाद टूट गए थे शम्मी कपूर, दूसरी शादी के लिए रखी थी ये शर्त
कपिल शर्मा ही नहीं इन 6 सितारों का भी करियर चढ़ा शराब की बली
11 साल तक इस एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में थे सनी देओल, आज भी साथ आते हैं नजर
Read Comments