Menu
blogid : 319 postid : 1396771

Happy Birthday Malaika : कभी अनारकली चली डिस्को तो कभी मुन्नी बदनाम, मलाइका अरोड़ा के ये हैं 5 बेस्ट आइटम नम्बर्स

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड का एक ऐसा नाम जिन्हें अपनी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। 45 साल की उम्र में भी मलाइका कई टॉप एक्ट्रेसस को टक्कर देती हुई दिखाई देती हैं। वहीं, फिल्मों की बात करें, तो मलाइका ने ज्यादा फिल्मों में काम तो नहीं किया लेकिन उन्हें इनके आइटम नम्बर्स की वजह से खास पहचान मिली है। इनमें से कुछ आइटम नम्बर्स तो आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। आइए, एक नजर डालते हैं, उन चुनिंदा आइटम नम्बर्स पर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal23 Aug, 2019

 

 

 

छय्या छय्या (दिल से)

 

 

मलाइका अरोड़ा का नाम आए और उनके इस गाने की बात न हो, भला यह कैसे हो सकता है! टॉय ट्रेन के ऊपर फिल्माए गए इस गाने में शाहरुख खान और मलाइका ने धूम मचा दी थी। आज भी इस गाने को बेस्ट आइटम नम्बर्स में शामिल किया जाता है।

 

माही वे (कांटे)

 

 

‘कांटे’ फिल्म के इस आइटम नम्बर में मलाइका के पोल डांस को बहुत पसंद किया गया था। इस आइटम नम्बर को आज भी पसंद करने वालों की कमी नहीं है।

 

अनारकली डिस्को चली (हाउसफुल2)

 

इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के पहले ही हफ्ते में गाना चार्ट बस्टर में सबसे ऊपर आ गया था।

 

मुन्नी बदनाम (दबंग)

 

मुन्नी बदनाम बेस्ट आइटम नम्बर्स में शामिल किया जाता है। दबंग को सुपरहिट बनाने में इस गाने का बहुत बड़ा हाथ है। आपको शादी-पार्टी में आज भी यह गाना बजते हुए सुनाई दे जाएगा।

 

होंठ रसीले (वेलकम)

 

 

इस गाने के कुछ शब्दों पर आपत्ति जताई गई थी लेकिन फिर भी यह आइटम नम्बर टॉप में पहुंचने में कामयाब रहा था।…Next 

 

Read More :

कभी गरीबी में जीने वाला लड़का ऐसे बना ‘क्वीन हरीश’ बॉलीवुड ही नहीं विदेशों में भी छोड़ी थी अपने नृत्य की छाप

हनी सिंह के नए गाने के इन शब्दों की वजह से हुआ केस, इन 4 विवादों में भी आया नाम

बॉलीवुड के इन सितारों ने शूटिंग के दौरान किया था सुपर नेचुरल पावर से सामना, शेयर किए थे अपने अनुभव

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh