Menu
blogid : 319 postid : 1391397

एक फिल्म से चर्चा में आई थी मंदाकिनी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से थे रिश्ते

1985 में फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ अगर आपने देखी हो, तो आपको उस फिल्म की अभिनेत्री मंदाकिनी भी याद होगी। मंदाकिनी ने अपनी पहली फिल्म से ही लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया। फिल्म के कुछ सीन ने मंदाकिनी रातों रात सुर्खियों में ला दिया था। नीली आंखों वाली इस खूबसूरत अभिनेत्री ने तेजी से आसमान की ऊंचाइयां तो छुईं, लेकिन अचानक वो रुपहले पर्दे से कहां गायब हो गईं ये किसी को खबर तक नहीं लगी। इन दिनों वो ग्लैमर वर्ल्ड से पूरी तरह दूर हो गई हैं और आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कहां है मंदाकिनी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh30 Jul, 2018

 

 

 

मंदाकिनी का असली नाम यैस्मिन जोसेफ है

 

 

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि मंदाकिनी का असली नाम यैस्मिन जोसेफ है और वह उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। डायरेक्टर राज कपूर ने पहली बार मंदाकिनी को देखा था। उस वक्त मंदाकिनी 22 साल की थी। राज कपूर ने ही ‘राम तेरी गंगा मैली’ में कास्ट करने से पहले यैस्मिन से बदलकर मंदाकिनी नाम कर दिया था।

 

22 साल की उम्र में दी सुपरहिट फिल्म

 

movie

 

एक ज़माने की यह बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मंदाकिनी ने सिर्फ 22 साल की उम्र में ही बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशक राज कपूर के साथ फ़िल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की थी और इस फिल्म से मंदाकिनी ने बहुत सफलता हासिल की। इस फिल्म से उन्हें वो पहचान मिली जिसकी उम्मीद शायद मंदाकिनी को भी नहीं थी।

 

बहुत जल्दी छोड़ा बॉलीवुड

 

 

एक दौर था जब मंदाकिनी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हिरोइनों में से एक मानी जाती थी, लेकिन एक दिन अचानक उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी सबसे सफल फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ ही थी, मंदाकिनी का कॅरियर 1996 में फिल्म ‘जोरदार’ के साथ खत्म हो गया।

 

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से थे रिश्ते

 

dawood-ibrahim-and-mandakini

 

साल 1994 में दाऊद इब्राहिम के साथ मंदाकिनी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें तहलका मचा दिया था। मंदाकिनी को दाऊद के साथ शारजाह में एक क्रिकेट मैच के दौरान साथ देखा गया था। 1994 में मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ा, कई जगहों पर खबरें आईं थी कि मंदाकिनी दाउद की गर्लफ्रेंड थी, तो वहीं मंदाकिनी ने हमेशा इस रिश्ते को एक दोस्ती का नाम दिया था।

 

मर्फी ब्वॉय से रचाई शादी

 

 

मंदाकिनी ने डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर के साथ अपना घर बसा लिया। डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर 1970, 80 के दशक में मर्फी रेडियो के प्रिंट ऐड में नजर आते थे। बॉलीवुड की सबसे विवादित अभिनेत्री मंदाकिनी अब चकाचौंध से दूर सामान्यड जीवन बिता रही हैं।…Next

 

 

Read More:

कटरीना से शिल्पा शेट्टी तक, ये एक्ट्रेस बदल चुकी हैं अपने असली नाम

टाइगर श्रॉफ ने खरीदा 8 बेडरूम का लग्जरी फ्लैट, जॉन के भाई सजाएंगे घर

इन बॉलीवुड सितारों की पहली ही फिल्म ने मचाया था धमाल, 100 करोड़ क्लब में हुई थीं शामिल

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh