Menu
blogid : 319 postid : 1394600

नम्रता शिरोडकर ने जीता था मिस इंडिया का खिताब, 3 साल छोटे सुपरस्टार से की शादी

साल 1993 में मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर हाल ही में 46 साल की हुई हैं। कभी अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली नम्रता अब दो बच्चों की मां हैं। मिस इंडिया बनने के बाद नम्रता सुर्खियों में आई थीं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में नम्रता 5वें स्‍थान पर आई थीं। जनवरी 1972 को जन्‍मीं नम्रता की बड़ी बहन शिल्‍पा शिरोडकर भी एक जानीमानी अभिनेत्री हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh22 Jan, 2019

 

narmata6

 

 

नम्रता बन चुकी हैं मिस इंडिया

 

namrata

 

मुंबई में पली-बढ़ी नम्रता साल 1993 में सुर्खियों में आई, यह वही साल था जब उन्होंने मिस इंडिया का ताज पहना, वो मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी पांचवें स्थान पर रही थीं। ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने और कुछ साल मॉडलिंग करने के बाद नम्रता ने फिल्मों का रुख किया।

 

मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर

 

Namrata-Shirodkar

नम्रता ने अपने कॅरियर की शुरुआत एक मॉंडल के तौर पर की थी, उसके बाद नम्रता ने साल 1998 में फिल्म ‘जब प्‍यार किसी से होता है’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। इसके बाद वो कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं। हिंदी के अलावा नम्रता ने कन्नड़, तेलुगू, मलयालम और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। नम्रता को ‘पुकार’, ‘वास्‍तव’, ‘कच्‍चे धागे’, ‘एलओसी करगिल’ और ‘तेरा मेरा साथ रहे’ जैसी फिल्‍मों से काफी पहचान मिली। ‘वास्‍तव’ में नम्रता, संजय दत्‍त लीड रोल में थीं। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी।

 

इन सुपरहिट फिल्मों में किया काम

 

marta00

नम्रता की सफल फिल्मों में ‘पुकार’, ‘वास्तव’, ‘हेरा फेरी’, ‘अस्तित्व’, ‘कच्चे धागे’, ‘तेरा मेरा साथ रहे’, ‘LOC कारगिल’ शामिल हैं। बॉलीवुड में सफलता नहीं मिलने के बाद नम्रता ने साउथ फिल्मों का रुख किया। साल 2000 में तेलुगु फिल्म ‘वामसी’ की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई।

 

संजय दत्त के साथ आई थीं नजर

 

nam

नम्रता को पहचान फिल्म ‘वास्तव’ से मिली थी, जिसमें वे संजय दत्त के साथ नजर आईं थी। फिल्म पुकार के लिए नम्रता को आइफा में ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का नॉमिनेशन भी मिला था। नम्रता का नाम महेश मांजरेकर के साथ भी जोड़ा गया। बॉलीवुड में हिट होने के बाद नम्रता फिल्मों से गायब हो गईं। वो आखिरी बार फिल्‍म ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिस’ और ‘रोक सको तो रोक लो’ में नजर आईं।

 

सुपरस्टार मेहश बाबू से की शादी

 

namrta

 

साल 2005 में नम्रता ने साउ‍थ सुपरस्‍टार मेहेश बाबू से शादी कर ली। इसके बाद पूरी तरह से वो फिल्मों से दूर हो गईं। महेश और नम्रता की लव स्टोरी भी काफी फेमस है। दोनों साल 2000 में फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर मिले थे। एक-दूसरे को कुछ सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। महेश नम्रता से 3 साल छोटे हैं, दोनों के दो बच्चे भी हैं।

 

2004 के बाद से हैं पर्दे से गायब

 

namrtattt

 

2004 में इंसाफ और ब्राइड एंड प्रिज्युडिस थी. उसके बाद नम्रता फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं, लेकिन अपने छोटे से कॅरियर में बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया, जिनमें अजय देवगन, संजय दत्त, सलमान खान और अनिल कपूर शामिल हैं।…Next

 

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

बॉ

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh