Menu
blogid : 319 postid : 1397801

इंजीनियरिंग के टॉपर पंकज कपूर इश्क में डूबे तो छोड़ी पढ़ाई, जानिए अभिनेता के दिलचस्प किस्से

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan29 May, 2020

दमदार अभिनय के जरिए कैरेक्टर में घुस जाने वाले अभिनेता पंकज कपूर अपने कॉलेज में इंजीनियरिंग के टॉपर रहे हैं। लेकिन वह अभिनय जगत में नाम कमाने के सपने देखा करते थे। एक्टिंग के प्रति उनके इश्क ने इंजीनियरिंग छुड़वा दी और एनएसडी पहुंच गए। पंकज कपूर 29 मई को 66 वर्ष के हो गए। इस मौके पर नजर डालते हैं उनके जीवन के कुछ रोचक हिस्सों पर।

 

 

 

 

इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग करने पहुंचे
पंजाब के लुधियाना में 29 मई 1954 को जन्में पंकज कपूर शुरुआत से ही गंभीर मगर महत्वाकांक्षी थे। उन्होंने इंजीनियरिंग में कॉलेज टॉप किया। लेकिन उनकी रुचि अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने की थी। इसलिए 1973 में उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ दी और दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल आफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया।

 

 

 

74 नाटकों ने दिलाई पहचान
एनएसडी में पढ़ाई के दौरान ही पंकज कपूर ने 74 से ज्यादा थिएटर नाटक कर डाले। नाटकों में उनके अभिनय को इतनी सराहना मिली कि मशहूर हॉलीवुड फिल्म निर्माता रिचर्ड एटनबर्ग ने महात्मा गांधी के जीवन पर केंद्रित फिल्म गांधी में उन्हें कास्ट कर लिया गया। 1982 में रिलीज हुई फिल्म गांधी को अंतरराष्ट्रीय ख्याति हासिल हुई।

 

 

 

 

 

टीवी के असली हीरो कहलाए
पंकज कपूर को टेलीविजन में अपार सफलता हासिल हुई। दूरदर्शन पर आने वाले जासूसी कार्यक्रम करमचंद और नीम का पेड़ और आफिस आफिस ने उन्हें घर घर में लोक​​प्रिय कर दिया। लोग उन्हें टीवी का असली हीरो कहने लगे थे। पंकज कपूर ने 1985 में करमचंद, 1989 में मुंगेरीलाल के हसीन सपने, 9191 में नीम का पेड़ और 1993 में जबान संभालके जैसे कई धारावाहिकों को अपने अभिनय के दम पर लोकप्रिय बना दिया।

 

 

 

 

श्याम बेनेगल ने करियर संवारा
पंकज कपूर को फिल्म गांधी के बाद श्याम बेनेगल ने 1983 में आई फिल्म आरोहन में मौका दिया। इसी साल पंकज कपूर की जबरदस्त फिल्म जाने भी दो यारों रिलीज हुई। इन फिल्मों ने पंकज को बॉलीवुड में स्थापित कर दिया। इसके बाद तो पंकज कपूर ने लगातार कई हिट फिल्में दीं।

 

 

 

 

शाहिद के जन्म के बाद टूट गई शादी
पंकज कपूर का इश्क और विवाह ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। पंकज जब 21 साल के थे तब उन्हें 16 साल की नीलिमा अजीम से इश्क हो गया। 1975 में पहली बार दोनों मिले और शादी कर ली। लेकिन, इनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और 1984 में दोनों अलग हो गए। पंकज और नीलिमा के बेट मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर हैं। 1986 में पंकज कपूर ने अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से दूसरा विवाह कर लिया।…NEXT

 

 

 

Read More:

अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मां की मौत के गम से उबर नहीं सके इरफान खान, 4 दिन बाद मुंबई में आखिरी सांस ली

मरने से पहले इतने अवॉर्ड छोड़ गए इरफान खान

15 की उम्र में दुनिया से चली गई हॉलीवुड की ‘क्‍वीन ऑफ काटवे’ निकिता

बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का साया, इन फिल्‍मों की रिलीज रुकी और शूटिंग रद

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh