Menu
blogid : 319 postid : 1393007

पीआर कंसल्टेंट थी प्रियंका की बहन परिणीति, ऐसी मिली थी पहली फिल्म

फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ट्रिपल हॉनर्स हैं परिणीति परिणीति चोपड़ा आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। परी ने अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। परी की सबसे सुपरहिट फिल्म गोलमाल रही जिसने 200 करोड़ से का बिजनेस किया था। हरियाणा के अंबाला में जन्मी परी भारत से दूर अपना करियर बनान चाहती थी, लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड लेकर चली आई। ऐसे में चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh22 Oct, 2018

 

 

 

लंदन से पढ़ी हैं परिणीति

 

 

अक्टूबर 1988 को अंबाला में जन्मीं परिणीति चोपड़ा आज अपना 29 वां जन्मदिन मना रही हैं। परिणीति की शुरुआती पढ़ाई कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी से हुई, इसके बाद 17 साल की उम्र में आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गयीं। यहीं से परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की, साल 2009 में मैनचेस्टर से इंडिया लौटी थी।

 

यमराज फ़िल्मस में की पीआर कंसलटेंट की नौकरी

 

 

देश लौटकर परिणीति चोपड़ा यमराज फ़िल्मस के साथ पीआर कंसलटेंट के रूप में जॉब करने लगीं। परी ने करीब 2 सालों तक यहां पर काम किया लेकिन उन्हें कभी नहीं लगा की वो कभी मेन लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बना पाएंगे।

 

फिल्में देखकर जाना एक्ट्रेस बनने का शौक

 

 

परिणीति ने जब ‘सात खून माफ’ के लिए अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की मेहनत देखी और ‘बैंड बाजा बारात’ के दौरान अनुष्का और रणवीर सिंह को देखा तो उनकी भी इच्छा एक्ट्रेस बनने की हुई, इसके बाद उन्होंने एक्ट‍िंग स्कूल जॉइन किया।

 

2011 में मिला पहला ब्रेक

 

 

परिणीति को 2011 में आई फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन इसमें इनका लीड किरदार नहीं था, फिर भी परिणीति को बेस्ट डेब्यु का फिल्मफेर अवार्ड मिला।

 

इश्कज़ादेसे हुई मशहूर

 

 

परिणीति की पहली फिल्म में सबकी नजरे अनुष्का शर्मा पर ही रही गई, ऐसे में परी को उनकी असली पहचान फिल्म ‘इश्कज़ादे’ में से हासिल हुआ। इस फिल्म में लीड रोल में परिणीति और अर्जुन कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिल्म सुपरहिट रही और परिणीति को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म जूरी अवार्ड दिया गया।

 

परिणीति ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं

 

 

परिणीति ट्रेंड क्लासिकल सिंगर भी हैं, उन्होंने म्यूजिक में ग्रेजुएशन किया है। वह बचपन से ही अपने कजिन्स के साथ स्टेज परफॉर्मेंस देने लगी थीं। बता दे परी ने बॉलीवुड में अपनी पहला गाना गाना फिल्म मेरी प्यारी बिंदू का ‘माना की हम यार’ नहीं गाया था।

 

 

हार्दिक पंड्या और परिणीति का लव-चक्कर

 

 

पिछले साल सोशल मीडिया में टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और बॉलीवुड की चुलबुली हीरोइन परिणीति चोपड़ा का लव चक्कर खूब वायरल हो रहा था। लेकिन अफेयर की खबरों को दरकिनार करते हुए हार्दिक पंड्या ने अपनी सफाई पेश की और कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। कहा कि ये एक मार्केटिंग स्ट्रैटजी है जिसकी उन्हें जानकारी नहीं है। इससे पहले परिणीति चोपड़ा ने भी इस मामले पर सफाई दी थी और लिखा था कि उनका नया परफेक्ट पार्टनर कोई और नहीं बल्कि नया स्मार्ट फोन शियोमी इंडिया है।…Next

 

Read More:

पत्नी की मौत के बाद टूट गए थे शम्मी कपूर, दूसरी शादी के लिए रखी थी ये शर्त

कपिल शर्मा ही नहीं इन 6 सितारों का भी करियर चढ़ा शराब की बली

11 साल तक इस एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में थे सनी देओल, आज भी साथ आते हैं नजर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh