Menu
blogid : 319 postid : 1397182

परिणीति चोपड़ा के वो 5 किस्‍से जो सामने आते ही जगजाहिर हो गए, फिल्‍मों में आने से पहले दो साल तक नौकरी की

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को वह स्‍टारडम हासिल नहीं हो सका जो उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा को मिला। अभिनय के मामले में भी परिणीति को बहुत ज्‍यादा सफलता हासिल नहीं हुई। अपनी पहली फिल्‍म में वह साइड रोल में नजर आई और बाद में लगातार कई फिल्‍में फ्लॉप होने से वह डिप्रेशन में चली गई थीं। हरियाणा के अंबाला शहर में जन्‍मीं परिणीति चोपड़ा आज यानी 22 अक्‍टूबर को अपना जन्‍मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। वह अब 30 साल की हो चुकी हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके जीवन के कुछ रोचक किस्‍से।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan22 Oct, 2019

 

 

 

बॉलीवुड की सबसे पढ़ाकू अभिनेत्री
परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड की सबसे पढ़ी अभिनेत्री भी माना जाता है। कहा जाता है कि वह जूनियर क्‍लास में बहुत होशियार थीं। उन्‍होंने 12वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्‍ट में वह ऑल इंडिया टॉपर बनी थीं। इस पर स्‍कूल ने उन्‍हें सम्‍मानित किया था। बाद में वह राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सम्‍मानित भी की गई थीं। 12वीं पास करने के बाद उन्‍होंने एकेडमिक में जाने का प्‍लान बनाया था और उन्‍होंने कभी नहीं सोचा था कि वह अभिनेत्री बनेंगी। पढ़ाई के लिए 2004 में इंग्‍लैंड की विश्‍वविख्‍यात यूनिवर्सिटी मैनचेस्‍टर गई थीं। यहां कोर्स कंप्‍लीट करने के बाद वह 2009 में भारत वापस लौटीं। परिणीति ने बिजनेस, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ट्रिपल हॉनर्स किया है।

 

 

पीआर में कंसल्‍टेंट की नौकरी
परिणीति चोपड़ा कभी भी हिराइन बनने के सपने नहीं देखती थीं। वह नहीं चाहती थीं कि बॉलीवुड की फिल्‍मों में काम करें। परिणीति ने अपना गोल सेट किया था कि पढ़ाई के बाद वह अच्‍छी नौकरी करेंगी और आराम से जिंदगी काटेंगी। पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। वह पढ़ाई के बाद इंडिया लौटी तो बॉलीवुड में ही यशराज फिल्‍म्‍स प्रोडक्‍शन हाउस का हिस्‍सा बन गईं। वह यहां पर बतौर पीआर कंसल्‍टेंट नौकरी करने लगीं। परिणी‍ति ने करीब दो साल तक पीआर सेक्‍टर में काम किया।

 

 

 

 

पहली फिल्‍म में साइड हिरोइन
परिणीति चोपड़ा को पीआर सेक्‍टर में काम करते हुए जब दो साल हो गए तो उनका मन उचटने लगा। इस बीच यशराज बैनर ने फिल्‍म लेडीज वर्सेस रिकी बहल एनाउंस की और ऑडीशन लेने शुरू कर दिए। एक मित्र के कहने पर परिणीति ने भी ऑडीशन दिया तो वह किरदर डिंपल चड्ढा के लिए सेलेक्‍ट हो गईं। इस फिल्‍म में वह मेन लीड की बजाय सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस के तौर पर रहीं। फिल्‍म में उनके अभिनय को खूब सराहना हासिल हुई और उन्‍हें बेस्‍ट फीमेल डेब्‍यू के लिए फिल्‍मफेयर अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया। इसके साथ उन्‍हें बेस्‍ट सपोर्टिंग फी मेलएक्‍ट्रेस के लिए नॉमिनेशन भी मिला।

 

 

 

लगातार तीन फिल्‍में फ्लॉप
इश्‍कजादे में अर्जुन कपूर के साथ आई परिणीति चोपड़ा मेन लीड में थीं। इसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। इसके बाद आई शुद्ध देसी रोमांस ने भी इश्‍कजादे की तरह ही बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा कलेक्‍शन किया। लेकिन इसके बाद लगातार तीन फिल्‍में हंसी तो फंसी, दावते इश्‍क और किल दिन बैक टू बैक फ्लॉप हो गईं। इसके बाद परिणीति डिप्रेशन में चली गईं और खुद को दोस्‍तों और परिवार के संपर्क से अलग कर लिया। परिणीति ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्‍यू में भी किया है।

 

 

 

डिप्रेशन में जोम्‍बी बन गईं
लगातार फ्लॉप होती फिल्‍मों के चलते परिणीति की लाइफ में एक वक्‍त ऐसा भी आया जब उनके पास पैसे खत्‍म हो गए। डिप्रेशन के चलते उनकी भूख भी मर गई। एक इंटरव्‍यू में कहा कि उस दौरान उन्‍होंने एक घर खरीदा था। इसके बाद उनकी जिंदगी मुश्किल में फंस गई। ऐसा लगने लगा कि जिंदगी के सारे रास्‍ते बंद हो गए हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि मैनें भोजन करना भी बंद कर दिया। दोस्‍त और परिवार से संपर्क खत्‍म करके अकेली रह रही थी। एक तरीके से मैं जोम्‍बी की लाइफ जी रही थी। परिणीति की यह हालत जब बाहर आई तो मीडिया की सुर्खियां बन गईं।…Next

 

 

Read More: अमिताभ बच्‍चन ने पूछा केबीसी के इतिहास का सबसे कठिन सवाल, कंटेस्‍टेंट को लेनी पड़ीं एक साथ तीन लाइफ लाइन

वह फिल्‍म निर्देशक जिसने बॉलीवुड में देशभक्ति का जज्‍बा पैदा किया, सिनेमाघरों में लगते थे हिंदुस्‍तान जिंदाबाद के नारे

विश्‍व पशु दिवस : इन पांच लोगों ने पशुओं के नाम कर दिया अपना जीवन, इनके जज्‍बे को देख दंग रह जाएंगे आप

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh