Menu
blogid : 319 postid : 1389735

बेड़ियों में जकड़कर पागलखाने पहुंचाई गई थी ये एक्ट्रेस, 3 अफेयर के बाद भी नहीं हुई शादी

आज बॉलीवुड की शोख, चंचल और हॉट अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्मदिन हैं। अगर आज वो जिंदा होती तो आज वो 69 साल की होती। अमिताभ बच्चन के साथ सबसे ज्यादा हिट फिल्म देने वाली परवीन बॉबी के जीवन के अंतिम दिन काफी कष्ट में बिते थे। उन्होंने शराब के नशे में मरने से बहुत पहले ही अपने आप को खो दिया था। कहा जाता है कि पर्दे पर बिकनी पहने सिगरेट और शराब का सेवन करने वाली परवीन बॉबी निजी जीवन में भी काफी बिंदास थीं। चलिए एक नजर परवीन बॉबी के उतार चढ़ाव वाली जिंदगी पर।

 

 

जूनागढ़ की रहने वाली हैं परवीन

 

 

परवीन का जन्म 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। परवीन अपने माता-पिता की शादी के 14 साल बाद पैदा हुई थीं । अपने फिल्मी करियर में परवीन ने कई मशहूर अभिनेताओं के साथ एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। परवीन बॉबी की खूबसूरती का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि 1976 में टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर जगह दी थी।

 

अहमदाबाद से की है पूरी पढ़ाई

 

 

परवीन बॉबी अहमदाबाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई भी पूरी कर रही थीं कि इसी दौरान प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक बीआर इशारा की नजर उन पर पड़ी। कहा जाता है कि उस वक्त उन्होंने मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी और हाथ में सिगरेट थी. इशारा उनसे इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने तुरंत अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया।

 

अमिताभ के साथ दी कई सुपरहिट फिल्में

 

 

अमिताभ के साथ उनकी फिल्में सुपरहिट रहीं, 1975 में आई यश चोपड़ा की फिल्म ‘दीवार’ में सुपर स्टार अमिताभ के साथ परवीन हिट रही। इसके बाद 1977 में मनमोहन देसाई के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ में एक बार फिर परवीन ने अमिताभ के साथ काम किया। उनकी यह फिल्म भी सुपरहिट रही, इस बीच उन्होंने ‘काला पत्थर’ और ‘सुहाग’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में शशि कपूर के साथ लीड रोल किया।

 

डैनी के साथ चला 4 साल तक रिश्ता

 

 

70 के दशक के जाने माने एक्टर डैनी डेंजोगपा और परवीन दोनों करीब 4 साल तक रिश्ते में रहे। डैनी ने एक इंटरव्यू में कहा कि, हम दोनों करीब चार साल तक साथ रहे थे। उस समय में ये काफी बड़ी बात होती थी। लेकिन बाद में हम दोनों अलग हो गए और दोनों दोस्त बनकर रहने लगे।

 

शादीशुदा कबीर पर आया दिल

 

 

परवीन बॉबी का इसके बाद दिल मशहूर एक्टर कबीर बेदी पर आया, उस दौरान कबीर अपनी शादीशूदा जिंदगी से दूर हो रहे थे। पत्नी प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर का अफेयर परवीन बाबी से रहा। कबीर के साथ परवीन ने हॉलीवुड तक का सफर किया, लेकिन कबीर के काम में मशगूल होने के बाद परवीन को ये महसूस होने लगा कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। लिहाज़ा कुछ समय बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं।

 

महेश भट्ट के साथ भी रहा करीबी रिश्ता

 

 

साल था 1977 परवीन अपने एक्टिंग करियर में टॉप पर थीं, जब वो महेश भट्ट को दिल दे बैठी थीं। दोनों का इश्क परवान चढ़ रहा था। उस वक्त महेश भट्ट शादीशुदा थे, जबकि परवीन कबीर बेदी से ब्रेकअप के सदमे से उबर रही थीं। अपने जमाने की सुपरस्टार परवीन और महेश ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। लेकिन धीरे-धीरे महेश भट्ट को एहसास हुआ और उन्होंने अपनी बीवी के पास वापस लौट जाने का फैसला किया। महेश भट्ट के इस व्यवहार से परवीन को गहरा आघात पहुँचा। वो मानसिक रूप से बीमार पड़ गई। दोनों अलग हो गए।

 

मनोरोग का हो गईं शिकार

 

 

परवीन बॉबी को जीवन में अकेलेपन और निराशा ने उन्हें अपना जल्दी ही शिकार बना लिया था। सफलता के चरम पर वह मनोरोग का शिकार हो गईं, उन्हें इलाज के लिए विदेश भी जाना पड़ा, लेकिन वह अपनी बीमारी से पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाईं। 20 जनवरी, 2005 को परवीन बाबी ने दुनिया को अलविदा कहा। पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया के अलावा परवीन डायबिटीज और गैंगरीन से भी पीड़ित थीं।Next

 

 

 

Read More:

आयरन मैन से बाहुबली तक, इन 5 सुपरहीरोज को TV के कलाकारों ने दी हिंदी में आवाज

80-90 के दशक की ये 5 हिट जोड़ियां फिर मचाएंगी बड़े पर्दे पर धमाल!

‘दिल मिल गए’ में करण के साथ इन 9 कलाकारों ने शेयर किया था स्‍क्रीन, आज भी हैं पॉपुलर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh