पूजा भट्ट बॉलीवुड के अच्छी अभीनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं, पूजा का जन्म 24 फ़रवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। एक वक्त था जब पूजा भट्ट फिल्मी पर्दे पर राज करती थीं और आमिर खान जैसे कई बड़े एक्टरों के साथ भी उनकी केमेस्ट्री खूब जमती थी। लेकिन धीरे-धीरे पूजा भट्ट के करियर ग्राफ में गिरावट आने लगी और वो एक्टिंग से दूर हो गईं। इसकी बड़ी वजह बनी उनकी पर्सनल लाइफ को माना जाता है। तो चलिए जानते हैं आखिर कैसा रहा है पूजा की जिंदगी का सफर।
17 साल की उम्र में की थी पहली फिल्म
पूजा भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में टीवी फिल्म डैडी से की थी। इस टीवी फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। पूजा भट्ट को पहचान फिल्म दिल है की मानता नही से मिली थी। यह फिल्म ऑस्कर विनिंग फिल्म का रीमेक थी। इस फिल्म के लिए पूजा को फिल्म फेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरुस्कार से भी नवाजा गया था।
कई सुपरहिट फिल्मों का रही हिस्सा
पूजा ने अपने फ़िल्मी करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जिनमे सड़क, जूनून, फिर तेरी कहानी याद आई, अंगरक्षक, चाहत नाराज जैसी फ़िल्में शामिल हैं। उनकी आखरी फिल्म बतौर अभिनेत्री एवरीबडी सेज आई एम फाइन थी। उसके बाद वह फिल्मों के निर्देशन और निर्माण पर ध्यान देने लगी।
महेश की पहली पत्नी की बेटी हैं पूजा
महेश भट्ट ने 20 साल की उम्र में लॉरेन ब्राइट से शादी की थी, जिन्होंने बाद में अपना नाम बदलकर किरन भट्ट कर लिया था। दोनों के 2 बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हुए, जहां पूजा फिल्मों में सफल रहीं वहीं बेटे राहुल कुछ खास नहीं कर पाए। आलिया पूजा की सौतेली बहन है, दरअसल महेश भट्ट ने सोनी राजदान से दूसरी शादी की थी जिससे आलिया और शाहिन हुई हैं। पूजा और आलिया भट्ट के बीच रिश्ते अच्छे हैं और दोनों कई बार सोशल मीडिया पर एक- दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर करते हैं।
पूजा और महेश का विवादों से रहा है नाता
80 के दशक में पूजा और उनके पिता महेश भट्ट ने एक मैगजीन के कवर के लिए लिप किस भी किया था जिसके बाद वो फैंस के निशाने पर आ गए थे। इतना ही नहीं महेश भट्ट ने पूजा के लिए एक विवादित बयान भी दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता।
आलिया को कहा जाता है पूजा की बेटी
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के बारे में इस तरह की खबरें आ चुकी हैं कि, वो महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी हैं। हालांकि यह सारी खबरें केवल अफवाह हैं। आलिया ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में भी कहा था कि उन्हें पूजा और महेश की बेटी कहा जाता है।
रणवीर शौरी के साथ लिव इन में रही
पूजा भट्ट और रणवीर शौरी का अफेयर फिल्म ‘जिस्म’ के दौरान शुरू हुआ। इस फिल्म में रणवीर का एक छोटा सा रोल था और इसी दौरान पूजा भट्ट और रणवीर एक-दूसरे के करीब आ गए। धीरे-धीरे रणवीर और पूजा भट्ट एक-दूसरे की दुनिया बन गए और लिव-इन में रहने लगे। लेकिन पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट को इन दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था और इस खिलाफत के बावजूद पूजा भट्ट और रणवीर साथ रह रहे थे।
पूजा और भाई राहुल पर रणवीर ने उठाया हाथ
पूजा और राहुल भले ही साथ रहते थे लेकिन पूजा उस वक्त रणवीर की बुरी आदतों से बेहद परेशान थी। रणवीर अक्सर शराब और नसे की हालत में पूजा पर हाथ उठा बैठते थे। लेकिन हद तो तब पार हुई जब एक दिन नशे की हालत में रणवीर ने पूजा और उनके भाई राहुल दोनों पर ही हात उठा दिया। पूजा ने रणवीर के खिलाफ एफआईआर तक करवाई और यही से दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
वीजे मनीष से की थी शादी
पूजा की जिदगी किसी फिल्म से कम नहीं है, पूजा जब अपने फिल्म पाप का निर्देशन कर रही थी, उसी दौरान उनकी मुलाकात मनीष माखीजा से हुई थी। पाप के सेट पर ही दोनों मिले और प्यार हो गया, साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली थी। मनीष पेशे से वीजे हैं और मुंबई में एक रेस्त्रां के मालिक हैं। उन्हें चैनल वी के शो ‘द उधम सिंह शो’ से शोहरत मिली थी। लेकिन 11 साल बाद पूजा ने मनीष से तलाक ले लिया।
शराब और सिगरेट ने बर्बाद की जिंदगी
पूजा ने कुछ साल पहले एक इंटव्यू में माना था कि वो शराब की आदी थी, बिना शराब के वो अपना दिन पूरा नहीं करती थी। लेकिन अब उन्होंने खुद को शराब और नशे से दूर कर लिया है। पूजा ने कहा कि वो खुश है कि उन्होंने सही समय पर इन आदतों से खुद को दूर लिया, पूजा शराब और नशे की वजह से ही फिल्मों से दूर हो गई और अब बेहद अलग दिखने लगी हैं।…Next
Read More:
बॉलीवुड सितारों के बॉडी डबल्स, जो फिल्मों में करते हैं खतरनाक स्टंट
बॉलीवुड के वो 5 कपल, जो तलाक के बाद भी हैं एक-दूसरे के अच्छे दोस्त
Read Comments