Menu
blogid : 319 postid : 1391211

कभी शाहरुख से जुड़ा था प्रियंका चोपड़ा का नाम, अब 10 साल छोटे सिंगर को कर रही हैं डेट

बॉलीवुड की ‘देशी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा एक ऐसा नाम है जिसकी एक्टिंग और खूबसूरती का डंका भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बजता है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में प्रियंका की राह इतनी आसाना नहीं थी, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा को कभी रंगभेद का शिकार भी होना पड़ा था। तो चलिए एक नजर उनके फिल्मी और निजी जीवन पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh18 Jul, 2018

 

 

 

13 साल की उम्र में हुई थी रंगभेद का शिकार

 

 

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार में हुआ था उनके पिता और मां आर्मी में डॉक्टर थे। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई लखनऊ में ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल से की उसके बाद वो बरेली में सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज भी गई। 13 वर्ष की उम्र में प्रियंका अपनी आंटी के साथ आगे की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड स्टेट भी गई। यूएस में पढ़ाई के दौरान वहां उन्हें रंगभेद का शिकार होना पड़ा साथ ही लोग उनकी अंग्रेजी का भी मजाक उड़ाते थे। तीन साल के बाद प्रियंका वापस भारत लौटीं और फिर उन्होंने अपने पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की।

 

मां की वजह से बनी मिस वर्ल्ड

 

 

बरेली के आर्मी स्कूल में पढ़ाई के दौरान प्रिंयका ने वहां पर  “May Queen” की सौंदर्य प्रतियोगिता जीती। इस जीत के बाद प्रियंका की मां ने उनकी कुछ तस्वीरें साल 2000 में हुए फेमिना मिस इंडिया में भेज दीं। प्रियंक की मां की वजह से उन्हें 2000 को लंदन में मिलेनियम डोम में मिस वर्ल्ड 2000 और मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ़ ब्यूटी-एशिया एंड ओशिनिया का ताज पहनाया गया। प्रियंका मिस वर्ल्ड जीतने वाले पांचवी भारतीय महिला हैं।

 

तमिल फिल्म से हुआ था डेब्यू

 

 

मिस इंडिया वर्ल्ड जीतने के बाद, चोपड़ा को अब्बास-मुस्तान के रोमांटिक थ्रिलर हमराज़ (2002) से डेब्यू करने वाली थी लेकिन ये रोल उनके खाते में नहीं आया। प्रियंका बॉलीवुड से पहले तमिल की फिल्म ‘थमिजहन’ (Thamizhan) से उनका डेब्यू हुआ, इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट विजय नजर आये थे।

 

फिल्म ‘अंदाज’ से मिली पहचान

 

 

बॉलीवुड में प्रियंका का डेब्यू सनी देओल की फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई’ से की थी, इस फिल्म में प्रियंका सेकंड लीड एक्ट्रेस के तौर पर थी, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म अंदाज से मिली थी। इसी साल प्रियंका राज कंवर की फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार के अपोजिट दिखाई दी थी, एकबार फिर वह इस फिल्म में सेकंड लीड एक्ट्रेस की भूमिका में थी। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सरहाया गया था, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नामांकन भी मिला था।

 

‘फैशन’ ने बदला करियर

 

 

प्रियंका के खाते में हिट और फ्लॉप दोनों ही फिल्मों आ रही थी औऱ उन्होंने इस दौरान अलग अलग तरह के किरदार किए जिसे पंसद भी किए गए। प्रियंका को एक सोलो हिट का इंतजार था औऱ उन्हें वो मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्म ‘फैशन’ से मिला। इस फिल्म के लिए प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

जब शाहरुख के साथ जुड़ा नाम

 

 

प्रियंका जिस दौर में बॉलीवुड में आई उस वक्त उनका नाम उनके को स्टार अक्षय कुमार के साथ जोड़ा गया और दोनों ने ‘वक्त’ फिल्म के बाद साथ मे काम नहीं किया। वहीं, फिल्म डॉन के दौरान उनका नाम शाहरूख खान से जोड़ा गया और कहा जाता है कि इसी वजह से कई बॉलीवुड सितारे उनसे खफा हो गए, जिस वजह से प्रियंकाने हॉलीवुड की तरफ रुख किया।

 

2015 में आया शो ‘क्वांटिको’

 

 

भारत से अलग प्रियंका ने एबीसी स्टूडियो में अमेरिकन थ्रिलर शो ‘क्वांटिको’ को साइन किया और इस शो ने प्रियंका को इंटरनेशल स्टार बना दिया। इस शो के लिए प्रियंका को टीवी में पसंदीदा अभिनेत्री के लिए ‘पीपुल्स चॉइस अवार्ड’ मिला, जो ‘पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ जीतने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री बनीं। अगले साल फिर प्रियंका ने पसंदीदा टीवी अभिनेत्री के लिए दूसरा ‘पीपल्स चॉइस अवॉर्ड’ जीता।

 

10 साल बड़े को स्टार को कर रही हैं डेट

 

 

प्रियंका इस दौरान हॉलीवुड के स्टार निक जोनासो को डेट कर रही हैं। ये कपल कुछ दिनों पहले भारत भी आया थे। बता दें प्रियंका अभी ज्यादा समय न्यूयॉर्क में रहती हैं और निक हॉलीवुड के मशहूर सिंग हैं। प्रियंका और निक की उम्र में करीब 10 का अंतर है, लेकिन ये कपल साथ में बेहद खूबसूरत लगता है।

 

इन खिताबों को जीत चुकी हैं प्रियंका

 

वर्ष 2016 में भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पदम श्री से सम्मनित किया, साथ ही टाइम मैगजीन पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नाम दिया। फोर्ब्स ने उन्हें 2017 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया था। प्रियंका एक फिल्म के करीब 9 से 10 लाख तक फीस लेती हैं और इस वक्त भी वो सबसं मंहगी एक्ट्रेस की सूची में अपना नाम रखती हैं।…Next

 

 

Read More:

जब लोकल ट्रेन में से गए थे सलमान, स्टेशन पर गुजारनी पड़ी थी रात

सनी लियोनी से करीना कपूर तक, आइटम डांस की इतनी फीस लेती हैं ये एक्ट्रेस

पहली फिल्म से हुए थे मशहूर, बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड जीतने के बाद पर्दे से गायब हो गए ये स्टार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh