Menu
blogid : 319 postid : 1392850

जब प्रोतिमा बेदी ने कर लिया था हिमालय का रुख, मशहूर एक्टर कबीर बेदी से हुई थी शादी

एक नाम है, जिसे लेते ही 1974 की मैगजीन का कवर याद आता है। निर्वस्त्र महिला मुंबई की सड़क पर दौड़ते हुए. बहुत से लोगों को नाम याद आ गया होगा, प्रोतिमा बेदी। बहुत से लोग उन्हें इस तस्वीर के लिए जानते हैं। कुछ लोग उन्हें कबीर बेदी की पत्नी के तौर पर जानते हैं। कुछ लोग पूजा बेदी की मां की वजह से जानते हैं, बहुत से लोग ओडिसी नृत्यांगना के तौर पर जानते हैं। प्रोतिमा गुप्ता से प्रोतिमा बेदी और प्रोतिमा गौरी तक के सफर में संघर्ष है। कामयाबी है, नाकामयाबी भी है लेकिन इन सबसे ऊपर जिंदगी की हर मुश्किलों से निकलकर एक खास जिजीविषा है। जो उन्हें किसी अलग मुकाम पर ले जाती है। ऐसे मे उनके जन्मदिन पर चलिए जानते  हैं, उनके बारे में कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh12 Oct, 2018

 

 

 

 

दिल्ली से मुंबई तक का सफर

 

protima_bedi

 

70 के दशक की सबसे बेहतरीन मॉडल, जिसने फैशन और डांस की दुनिया में तो विशेष शौहरत हासिल की, लेकिन असल ज़िन्दगी का हर एक पड़ाव विवादों से घिरा हुआ था। प्रोतिमा के पिता जी दिल्ली में रहने वाले अग्रवाल परिवार के बेटे थे, जिन्होंने समाज के विरुद्ध जाकर एक बंगाली लड़की से शादी की, जिसको उनके परिवार ने स्वीकार नहीं किया और इनको दिल्ली छोड़कर गोवा शिफ्ट होना पड़ा और कुछ समय बाद यह मुम्बई में शिफ्ट हो गए और यही से प्रोतिमा की जिन्दगी में विवादों ने घर कर लिया।

 

घरवालों से छुपकर करती रहीं मॉडलिंग

 

protima

 

खुले विचारों वाली ग्लैमरस लड़की ने मॉडलिंग और डांस को अपना प्रोफेशन चुना, जिसका उनके पिताजी द्वारा पुरजोर विरोध हुआ और प्रोतिमा ने घरवालों से छिपकर मॉडलिंग की दुनियां में अपने कदम रखे। एक न्यूज़ पेपर के फ्रंट पेज पर प्रोतिमा की मॉडलिंग वाली फोटो देख उनके पिता जी सख्ती से पेश आये जिससे आहत हो प्रोतिमा ने रातों-रात घर छोड़ दिया और धीरे-धीरे यह मासूम चेहरा ओडिसी डांस तथा फैशन जगत की पहचान बन गया।

 

मशहूर एक्टर कबीर बेदी से हुई शादी

 

Kabirprom

 

कुछ समय बाद यह ओपन माइंडिड लड़की उस समय के जाने माने फ़िल्मी एक्टर कबीर बेदी के संपर्क में आयी और कुछ डेटिंग के बाद दोनों ने शादी का निश्चय  किया। इस विवाह को भी परिवार की स्वीकृति नहीं मिली और दोनों ने परिवार के विरुद्ध जाकर शादी कर ली। पर यहाँ भी बदकिस्मती ने प्रोतिमा का पीछा किया और दो बच्चों पूजा और सिद्दार्थ के जन्म के बाद कबीर से उनका तलाक हो गया।

 

बेटे की आत्महत्या ने बदल दी जिंदगी

 

bedi

 

प्रोतिमा लगातार अपनी ज़िन्दगी से जद्दोजहद कर उसको सामान्य बनाने के प्रयास में लगी थी कि तभी मानसिक रोग से ग्रसित उनके युवा बेटे ने आत्महत्या कर ली उसकी मौत के सदमे से उभरना प्रोतिमा के लिए मुश्किल था और इस ग्लैमरस फेस पर हमेशा के लिए निराशा छा गयी। ज़िन्दगी से हारने के बाद इन्होंने अपना नाम बदलकर ‘प्रोतिमा गौरी’ कर दिया और सब कुछ त्याग हिमालय की तरफ अपना रूख किया और कैलाश मानसरोवर की यात्रा के दौरान हुए ‘मालपा लैंडस्लाइड’ की दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। माना जाता है कि इंडो-तिब्बत पर उनकी लाश खोजने में सात दिन लग गए। इस तरह मॉडलिंग और डांस की ये स्टार हमेशा के लिए विलीन हो गई।…Next

 

Read More:

कॉमेडियन भारती और उनके पति को हुआ डेंगू, इस बीमारी से हो चुकी है मशहूर निर्देशक की मौत

हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट

जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh