Menu
blogid : 319 postid : 1392150

कभी तुषार कपूर से जुड़ा था राधिका आप्टे का नाम, शाहिद की फिल्म से किया था डेब्यू

बॉलीवुड में ऐसी कम ही एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सांवले रंग के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई हैं। इन्हीं में से एक हैं राधिका आप्टे, जो आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। राधिका न केवल फिल्म बल्कि शॉर्ट फिल्मों और वेब सीरिज में भी एक जाना माना नमा है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh7 Sep, 2018

 

 

8 सालों तक सीखा है कत्थक

 

 

राधिका आप्‍टे का जन्‍म 7 सितंबर 1985 को वेल्‍लोर (तमिलनाडु) में हुआ था, उनके पिता डॉ. चारुदत्‍त आप्‍टे पुणे के एक जानेमाने न्‍यूरोसर्जन हैं। राधिका ने पुणे के कॉलेज से इकोनॉमिक्‍स और मैथे‍मैटिक्‍स में ग्रेजुएशन किया है। राधिका आप्टे को बचपन से एक्टिंग और डांस का शौक था, उन्होंने 8 सालों तक रोहिणी भाटे से कत्थक सीखा है।

 

शाहिद की फिल्म से किया था डेब्यू

 

 

राधिका आप्‍टे ने साल 2005 की फिल्‍म ‘वाह! लाईफ हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। फिल्‍म में उनका छोटा सा किरदार था और उन्‍होंने शाहिद की बहन का किरदार निभाया था। राधिका ने पहली बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म ‘अंतहीन’ की थी। साल 2009 में आई यह एक बंगाली सोशल ड्रामा फिल्‍म थी, इसी साल उन्‍होंने एक मराठी फिल्‍म में भी काम किया था।

 

तुषार कपूर को कर चुकी हैं डेट

 

 

साल 2011 में राधिका आप्‍टे फिल्‍म ‘शोर इन द सिटी’ में नजर आई थी, फिल्‍म में तुषार कपूर मुख्‍य भूमिका में थे। इस फिल्‍म के दौरान राधिका और तुषार के अफेयर की खबरें आई थीं। कहा जा रहा था कि इस फिल्‍म की शूटिंग के दौरान दोनों की गहरी दोस्‍ती हो गई थी। जिसके बाद खबरें आई कि तुषार, राधिका को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनो का साथ लंबा नहीं चला और इस रिलेशनशिप का अंत हो गया।

 

2012 में गुपचुप रचाई शादी

 

 

साल 2012 में राधिका लंदन बेस्ड म्यूजीशियन बेनेडिक्ट टेलर से रजिस्टर्ड मैरेज की थी। दोनों की गुपचुप शादी लंदन में हुई थी। बताया जाता है कि, इनकी मुलाकात 2011 में तब हुई थी जब राधिका कंटेम्परेरी डांस सीखने के लिए लंदन गई थीं। एक साल डेटिंग के बाद जोड़ी ने 2012 में शादी की और 2013 में इसकी पुष्टि कर डाली। हालांकि, इन्हें कम ही मौकों पर साथ देखा जाता है।

 

2015 में पर्दे पर छाई आप्टे

 

 

राधिका आप्‍टे को सही मायनों में साल 2015 में सफलता मिली, उन्‍होंने फिल्‍म ‘हंटर’ में लीड रोल निभाया था। इसी साल उनकी फिल्‍म ‘बदलापुर’ रिलीज हुई जिसमें उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया। इसी साल उनकी एक और फिल्‍म ‘मांझी: द माउंटेन मैन’ रिलीज हुई जिसमें उनकी दमदार अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन भी हैं राधिका

 

 

राधिका अपनी बेहतरीन अभिनय के अलावा कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं हैं। दरअसल जब राधिका ने अपने कास्टिंग काउच की काहनियों को साझा किया था उस दौरान उन्होंने एक नई  बहस को जन्म दे दिया था। यह नहीं फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की गई उनकी फिल्म ‘पार्च्ड’ में उनके कुछ सीन्स की वजह से काफी वो काफी सुर्खियों में छाई रही थीं।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh