बॉलीवुड की 80 के दशक की सुपरस्टार एक्ट्रेस रहीं रीना रॉय का आज जन्मदिन है। वह अपनी जिंदगी में बड़ी मुश्किलों को पार करते हुए बॉलीवुड तक पहुंचीं, लेकिन यहां भी उनके सहकलाकारों ने उनको धोखा दिया। रीना रॉय को दो दो बार प्यार में धोखा मिला तो वह टूट गईं। आईए जानते हैं वह इन दिनों कहां हैं और क्या कर रही हैं।
माता पिता बदले और नाम भी बदला
रीना रॉय के शुरुआती दिन बेहद मुश्किल में गुजरे जब उनके पैरेंट्स के बीच डिवोर्स हो गया। रीना के पिता सादिक अली और मां शारदा राय फिल्म इंडस्ट्री के जाने पहचाने चेहरे थे। उनकी मां ने रीना का बचपन का नाम सायरा अली से बदलकर रूपा रॉय कर दिया। रीना रॉय ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा तो उन्हें अभिनेत्री आशा पारेख और डायरेक्टर नासिर हुसैन की बेटी के तौर पर पहचाना गया और उनका नाम दोबारा बदलकर रीना रॉय किया गया।
डैनी के साथ सक्सेस बॉलीवुड डेब्यू
डैनी डैंजोंगपा और रीना रॉय ने एक साथ 1972 में रिलीज हुई फिल्म जरूरत से बॉलीवुड में इंट्री की। इस फिल्म में दोनों के काम को खूब पसंद किया गया और दोनों की एक्टिंग पारी चल निकली। धीरे धीरे रीना रॉय बॉलीवुड की स्थापित अभिनेत्री बन गईं। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ 16 फिल्में कीं, जिसमें से 11 फिल्में सुपरहिट रहीं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जितेंद्र, राजबब्बर समेत कई अभिनेताओं के साथ लगातार सुपरहिट फिल्में देकर वह सुपरस्टार बन गईं।
शत्रुघ्न के साथ जमी जोड़ी और हुआ प्यार
1972 से 1980 तक शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने एक दूसरे के साथ लगातार कई फिल्मों में काम किया। इस दोनों को इश्क हो गया। इंडस्ट्री कई डायरेक्टर्स और फिल्म कलाकारों को दोनों के बीच पनप रहे प्यार इल्म भी था। अकसर ही दोनों के लिंकअप की खबरें भी सुर्खियां बन जाती थीं। दोनों की जल्द शादी होने की खबरें भी खूब मीडिया में आईं लेकिन दोनों कभी अपने प्यार को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया।
शत्रुघ्न ने रीना की बजाय पूनम से कर ली शादी
शत्रुघ्न सिन्हा उन दिनों चर्चित फैशन मॉडल और अभिनेत्री पूनम के प्यार में पड़ गए। पूनम का स्क्रीन नाम कोमल भी था। 1980 में पूनम उर्फ कोमल शतुघ्न सिन्हा के साथ अचानक शादी कर पूनम सिन्हा बन गईं। प्यार में अचानक धोखा मिलने से रीना रॉय सदमे में आ गईं और कई दिन तक घर से नहीं निकलीं। अपने करियर की सबसे ऊंचाई पर कायम होने के बावजूद रीना रॉय ने इंडस्ट्री छोड़ने और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोसीन खान से शादी करने का फैसला किया।
आजकल चला रहीं हैं एक्टिंग स्कूल
शादी के कुछ दिन बाद मोसीन खान ने ब्रिटेन की नागरिकता लेकर वहीं बसने की कही तो रीना रॉय इसके लिए राजी नहीं हुईं। कुछ दिन विवाद के बाद दोनों का डिवोर्स हो गया। दोनों को एक बेटी भी हुई, जिसकी कस्टडी के लिए दोनों कोर्ट में भी गए। आजकल रीना रॉय मुंबई में अपनी बहन बरखा रॉय के साथ रहती हैं। वह मुंबई में ही एक एक्टिंग स्कूल चलाती हैं। अकसर उन्हें बॉलीवुड स्टार्स की बर्थडे पार्टीज में देखा जाता है।…NEXT
Read More:
2019 में सबसे ज्यादा सुना गया केसरी का गाना, ये फिल्म बनी मूवी ऑफ द ईयर, पूरी लिस्ट देखिए
सलमान खान ने जूठे बर्तन धोये और गंदा टॉयलेट साफ किया तो कलाकार शर्म से जोड़ने लगे हाथ
छपाक मूवी में दीपिका पादुकोण का जला चेहरा देख रो उठे लोग
450 से ज्यादा फिल्मों में बोल्ड डांस कर मशहूर हुईं सिल्क स्मिता के इन गानों को जरूर सुनिए
Read Comments