Menu
blogid : 319 postid : 1395460

कभी स्पॉट ब्वॉय थे सुपरहिट फिल्मों के सरताज रोहित शेट्टी, कभी स्टार के कपड़े तक किए थे प्रेस

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की हालिया रिलीज ‘सिम्बा’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। रोहित मसाला और एंटरटेनर फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में रोहित सफलता के जिस मुकाम पर हैं वह उन्हें बहुत संघर्ष करके हासिल करना पड़ा। आज रोहित शेट्टी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ हर एक्टर काम करना चाहता है, उनकी कॉमेडी और एक्शन फिल्में यंगस्टर्स के बीच बहुत फेमस हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि रोहित को आज की सफलता इतनी आसानी से मलि गई है, इसके लिए रोहित ने कई सालों तक मेहनत की है। आज एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने वाला ये डायरेक्टर एक समय स्पॉट बॉय हुआ करता थे। तो चलिए जानते हैं कैसा रहा है उनका सफर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh14 Mar, 2019

 

 

पिता एक मूवी फाइट मास्टर थे

 

Rohit-Shetty-and-late-M.-B.-Shetty

 

रोहित का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी मां का नाम रत्ना शेट्टी है जो कि बॉलीवुड जूनियर आर्टिस्ट रही हैं। उनके पिता का नाम एम बी शेट्टी है जिन्हें फाइटर शेट्टी के नाम से भी जाना जाता हैं, मूवी फाइट मास्टर रहे हैं जिन्होंने हिन्दी और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है।

 

17 साल से कर रहे हैं काम

 

1426145097-rohit-shetty-young

 

रोहित ने अपना करियर 17 साल की उम्र में कुकू कोहली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फूल और कांट के साथ शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कुकू के साथ ही एक और फिल्म एक और कोहिनूर में असिस्ट किया जो कि कभी रिलीज ही नहीं हुई। इसके अलावा रोहित ने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया जैसे सुहाग, हकीकत, जुल्मी।

 

स्पॉट ब्वॉय थे रोहित

 

Rohit-Shetty

 

एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने बताया था, ‘मेरी पहली कमाई 35 रुपये थी घर चलाने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए कॉलेज छोड़ पड़ा और काम करना शुरू कर दिया’।  रोहित ने बताया कि 1995 में आई अजय और तब्बू की फिल्म ‘हकीकत’ में वह एक स्पॉट ब्वॉय थे और इस दौरान वे तब्बू की साड़ियां प्रेस करने का काम करते थे और आज वह वक्त है कि जब रोहित ने अजय और तब्बू को लेकर सुपरहिट फिल्म गोलमाल अगेन बना डाली है। इतना ही नहीं रोहित ने बतौर स्पॉट ब्वॉय एक्ट्रेस काजोल के बालों का भी सेटअप किया। हैरानी की बात है कि दोनों के साथ रोहित काम कर चुके हैं।

 

जमीन के साथ किया था निर्देशक के तौर पर डेब्यू

 

ajay and rohit414065

 

इसके बाद रोहित ने अनीस बज्मी के साथ फिल्म प्यार तो होना ही था में काम किया। इसी के बाद उन्होंने हिन्दुस्तान की कसम और राजू चाचा के लिए भी काम किया। शेट्टी ने निर्देशक के रूप में अपना डेब्यू फिल्म जमीन के साथ 2003 में किया। इस फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे। उस वक्त रोहित की उम्र 30 वर्ष थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई।

 

अजय की जगह कोई नहीं ले सकता है

 

 

एक इंटरव्यू के दौरान रोहित ने कहा था, अजय की जगह कोई नहीं ले सकता है। वह हमेशा ही मेरे सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। मैं आज जो कुछ भी हूं वह अजय देवगन की वजह से हूं। रोहित ने बताया था, ‘मैंने अजय के साथ जमीन बनाई थी, जो कि फ्लॉप हो गई। उस दौरान लोगों ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया था, लेकिन अजय ही एक थे जिन्होंने मेरा पूरा सपोर्ट किया। उन्होंने उस कठिन समय में मेरा साथ नहीं छोड़ा, उनकी वजह से ही मैं गोलमाल बना सका।

 

बॉक्स ऑफिस के किंग है रोहित

 

35835_S_lungi-L

 

शेट्टी की चेन्नई एक्सप्रेस जिसमें सुपरस्टार शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे, 9 अगस्त 2013 को रिलीज हुई। चेन्नई एक्सप्रेस डोमेस्टिक मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी और ओवरसीज मार्केट में तीसरी सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। रोहित शेट्टी के नाम बॉक्स ऑफिस में सबसे ज्यादा 100 करोड़ की फिल्में देने का रिकॉर्ड है। रोहित शेट्टी की कुल आठ फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इनमें से चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल 3 और सिंबा ने 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। 

 

टीवी पर कर चुके हैं काम

 

7_1388388070_616x462

 

रोहित कई सालों से टीवी पर भी काम कर रहे हैं,रोहित ने मशहूर 2014 में टेलीविजन के स्टंट गेम शो फियर फैक्टरः खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रहे हैं। साथ ही रोहित मशहूर कॉमेडी शो कॉमेडी सर्कस के जज भी रहे हैं। रोहित करण ने जौहर के साथ मिलकर ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ को भी जज किया है।…Next

 

Read More:

सोनाली बेंद्रे ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों में दिखा कैंसर सर्जरी का 20 इंच का गहरा कट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 : ये हैं महिला सशक्तिकरण पर बनी बॉलीवुड की 10 मशहूर फिल्में

विंग कमांडर ‘अभिनंदन’की भूमिका निभाना चाहते हैं जॉन अब्राहम, देश के हीरो पर जाहिर की राय

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh