Menu
blogid : 319 postid : 1397455

कागल राजघराने की राजकुमारी ने चक दे इंडिया में भारत को दिलाई थी जीत, क्रिकेटर से रचा ली शादी

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे इंदौर के कागल राजघराने से ताल्‍लुक रखती हैं। उन्‍होंने शाहरुख खान की फिल्‍म चक दे इंडिया में भारत को जीत दिलाई थी। फिल्‍म में उन्‍होंने ने सेंटर फारवर्ड प्‍लेयर प्रीति सबरवाल का रोल निभाया था। क्रिकेटर जहीर खान के साथ शादी के बाद वह खूब चर्चा में रहीं। सागरिका घाटगे का आज जन्‍मदिन है। वह 35 साल की हो चुकी हैं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan8 Jan, 2020

 

 

 

 

 

 

कागल राजघराने में जन्‍मी सागरिका
कोल्‍हापुर में 8 जनवरी 1986 को राजघराने में जन्‍मीं सागरिका घाटगे आलीशान जिंदगी जीने वाली किस्‍मत लेकर पैदा हुई थीं। सागरिका के पिता विजयेंद्र घाटगे कागल राजघराने के मुखिया थे। सागरिका की दादी इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्‍कर की तीसरी बेटी थीं। शुरुआत से ही पढ़ाई में अव्‍वल रहीं सागरिका फिल्‍मों में जाना चाहती थीं। लेकिन उनके पिता की वजह से वह हॉकी प्‍लेयर बनीं।

 

 

 

 

नेशनल हॉकी प्‍लेयर बनीं
नेशनल लेवल के हॉकी टूर्नामेंट खेलने वाली सागरिका को फिल्‍म चक दे इंडिया में इसी वजह से इंट्री मिली थी। चक दे इंडिया में वह सेंटर फारवर्ड पर खेलने वाली प्‍लेयर का रोल निभाया था। फिल्‍म के दिखाए गए फाइनल मुकाबले में अंतिम समय में विजयी गोल उन्‍हीं की हॉकी स्टिक से निकला था। सागरिका के अभिनय को फिल्‍म में खूब सराहा गया था। फिल्‍म के हीरो शाहरुख खान ने खुद सागरिका की एक्टिंग की तारीफ की थी।

 

 

 

 

पिता ने रोका फिर भी फिल्‍मों में आईं
फिल्‍मों में आने से पहले राष्‍ट्रीय स्‍तर के हॉकी टूर्नामेंट खेलने वाली सागरिका अपने पिता की वजह से हॉकी में थीं। लेकिन बाद में उन्‍होंने अपने करियर को हॉकी से फिल्‍मों में शिफ्ट करने का मन बना लिया। उन्‍होंने शाहरुख खान के साथ चक दे इंडिया से बॉलीवुड डेब्‍यू किया। इसके बाद वह रीबॉक शूज की ब्रांड एंबेस्‍डर चुनी गईं। सागरिका 2009 में रिलीज हुई फिल्‍म फॉक्‍स में दिखाई दीं। इसके बाद उन्‍होंने फिल्‍म मिलें न मिलें हम, इमरान हाशमी की रश समेत मराठी और पंजाबी फिल्‍मों में भी काम किया।

 

 

 

 

जहीर खान के साथ शादी का ऐलान
फियर फैक्‍टर, खतरों के खिलाड़ी 9 और ऑल्‍ट बालाजी की वेबसीरीज में भी दिखाई देने वाली सागरिका ने 2017 में लंबे समय तक अफेयर के बाद क्रिकेटर जहीर खान के साथ इंगेजमेंट का ऐलान कर दिया। जहीर खान और सागरिका काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। पढ़ाई और हॉकी में कई अवॉर्ड हासिल करने के बाद सागरिका ने अपनी पहली फिल्‍म चक दे इंडिया के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड भी हासिल किया।…NEXT

 

 

Read More:

2019 में सबसे ज्‍यादा सुना गया केसरी का गाना, ये फिल्‍म बनी मूवी ऑफ द ईयर, पूरी लिस्‍ट देखिए

सलमान खान ने जूठे बर्तन धोये और गंदा टॉयलेट साफ किया तो कलाकार शर्म से जोड़ने लगे हाथ

छपाक मूवी में दीपिका पादुकोण का जला चेहरा देख रो उठे लोग

450 से ज्‍यादा फिल्‍मों में बोल्‍ड डांस कर मशहूर हुईं सिल्‍क स्मिता के इन गानों को जरूर सुनिए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh