Menu
blogid : 319 postid : 1391040

सलमान से होने जा रही थी शादी, लेकिन इस घटना ने संगीता को बना दिया अजहर की पत्नी

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी का जन्म 9 जुलाई 1960 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। संगीता पहले मॉडल थी और फिर बॉलीवुड की तरफ रुख किया था, हालांकि वह खुद को बतौर लीड एक्ट्रेस स्थापित नहीं कर पाईं। तो चलिए जानते हैं आखिर कैसी थी उनकी निजी जिंदगी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh9 Jul, 2018

 

 

 

नहीं चला एक्टिंग का करियर

 

 

उन्‍होंने 1988 में फिल्म कातिल से एक्टिंग डेब्यू किया था, संगीता की आखिरी फिल्म ‘जगन्नाथ’ साल 1997 में आई थी। अपनी किसी फिल्म से ज्यादा उनका नाम अपने अफेयर की वजह से चर्चा में रहा। यह अफेयर भी एक ऐसे खान के साथ था जो आज तक सिंगल हैं। हम यहां सलमान खान की बात कर रहे हैं, कहा जाता है कि संगीता के साथ उनका रिश्ता ऐसा था कि बात शादी तक पहुंच गई थी लेकिन ये रिश्ता जुड़ने से पहले ही टूट गया।

 

सलमान से पहले का रिश्ता

 

salman-sangeeta

 

सलमान खान के साथ रिश्ते में आने से पहले, संगीता बिन्जू अली के डेट कर रहीं थी। लेकिन जब वो सलमान से मिली उस दौरान वो ब्वॉयफ्रेंड बिन्जू अली से अलग हो चुकी थीं। बिन्जू से रिश्ता टूट जाने के बाद संगीता ने सलमान से दोस्ती कर ली थी।

 

दोनों करने वाले थे शादी

 

 

संगीता का सलमान के साथ लंबा अफेयर चला था, यहां तक कि दोनों शादी कर रहे हैं इसकी भी मीडिया में खबरें थीं। खबरों के मुताबिक दोनों के शादी के कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन सलमान उस वक्त सोमी अली के साथ देखे गए जिस वजह से संगीता ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया।

 

सोमी अली की वजह से टूटा रिश्ता

 

 

जासिम खान की बुक ‘बीइंग सलमान’ में किए गए दावे की मानें, तो सलमान को उनके परिवार से संगीता से शादी की मंजूरी मिल गई थी। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो गया कि उनकी शादी टूट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान की सोमी अली से बढ़ती नजदीकियों के चलते संगीता ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था।

 

अजहर के प्यार में पड़ी संगीता

 

 

सलमान से अलग होने के बाद संगीता बिजलानी की अजहरुद्दीन से नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि अजहर पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे, लेकिन संगीता और अजहर का रिश्‍ता पहले प्‍यार फि‍र शादी में बदल गया। 1990 के दशक की शुरुआत में संगीता और अजहरुद्दीन का अफेयर सुर्खियों में था।

 

अजहर के लिए बदला धर्म

 

 

अजहर संगीता को अपनाने के लिए अपनी पहली पत्नी से अलग हो गए। वर्षों तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद आखिरकार इस जोड़े ने साल 1996 में शादी कर ली, इस शादी के लिए संगीता ने अपना धर्म बदला और नाम आयशा रख लिया।

 

2010 में अलग हुए अजहर और संगीता

 

 

संगीता बिजलानी और अजहर का रिश्ता उस समय टूट गया जब अजहर का नाम बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के साथ जोड़ा गया। हालांकि अजहर ने हमेशा इस रिश्ते से इंकार किया।2010 में संगीता व अजहर का तलाक हो गया।…Next

 

Read More:

इन तीन महीनों में इतना बदला गया कपिल का लुक, फिट से हुए फैट

एक डायलॉग और 500 रुपए की फीस ने बना दिया स्टार, शादी के बाद भी लिव-इन में रहे

अमरीश पुरी हीरो से ज्यादा लेते थे फीस, फिल्मों के लिए छोड़ दी सरकारी नौकरी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh