Menu
blogid : 319 postid : 1393233

200 करोड़ से ज्यादा है शाहरुख के घर ‘मन्नत’ की कीमत, कभी सड़को पर गुजारी थी रात

दुनियाभर से शाहरुख खान के प्रशंसक हर साल बेसब्री से उनके जन्मदिन का इंतजार करते है। हर साल 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना जन्मदिन मनाते है। शाहरुख आज 53 साल के हो गए हैं और आज भी वो पूरे देश और दुनिया में अपनी रोमेंटिक छवी क लिए जाने जाते हैं। शाहरुख आज जो भी हैं अपने दम पर हैं, एक दौर में उने पास कुछ नहीं थी औज वो दुनिया के सबसे अमीर एक्टरों में आते हैं। ऐसे में उऩके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh2 Nov, 2018

 

 

 

दिल्ली में हुआ बादशाह का जन्म

 

SRk childhood

 

2 नवंबर 1965 में शाहरुख का जन्म एक आम परिवार में हुआ था. उनका बचपन आम लोगों की तरह से गुजरा, उनके पिता मीर ताज मोहम्मद एक छोटा सा कारोबार करते थेय़ शाहरुख खेलकूद में ज्यादा इंट्रेस्ट लेते थे, स्पोटर्स के अलावा शाहरुख एक्टिंग भी किया करते थे।

 

शाहरुख नहीं है असली नाम

 

Srk

 

आज दुनिया शाहरुख को जानती है, लेकिन उनकी दादी ने उनका नाम अब्दुल रहमान रखा था। हालांकि शाहरुख के पिता को ये नाम पसंंद नहीं था, इसलिए उन्होंने इसे बदल दिया और उनका नाम शाहरुख रख दिया।

 

रामलीला में निभाया था बंदर का किरदार

 

SRK-Young-

शाहरुख को एक्टिंग और स्टेज का शौक था, ऐसे में घर के पास हो रही रामलीला में उन्होंने एक बंदर का किरदार निभाय था, आज दुनिया शाहरुख की मिमिक्री करती है। लेकिन कभी वो खुद अपने दोस्तों के बीच मिमिक्री किया करते थे। शुरुआती दिनों में शाहरुख खान सिनेमा हॉल के बाहर टिकट बेचने का काम करते थे, उनकी पहली सैलरी 50 रुपए थी। जो उन्होंने टिकट बेचकर कमाए थे। शाहरुख के फेवरेट एक्टर दिलीप कुमार और फेवरेट एक्ट्रेस मुमताज हैं।

 

शुरुआत थिएटर और टीवी से की

 

Srk amrita

 

शाहरुख ने थिएटर में काम किया और इसी दौरान उनकी दोस्ती मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई। दोनों साथ में ही थिएटर में एक्टिंग किया करते थे। उसके बाद शाहरुख को 1988 में ‘दिल दरिया’ में ब्रेक मिला, लेकिन ये पर्दे पर ना आ सकी और लोगों ने शाहरुख को पहली बार ‘फौजी’ सीरियल में देखा और वो हर घर में जाने जाने लगे।

 

एक ही दिन में पाच फिल्में साइन की

 

shahrukh-khan

 

जी हां, एक दिन में पांच फिल्में साइन करना उस वक्त शाहरुख के लिए बड़ी बात थी, क्योंकि वो नए थे और उन्हें हिट और फ्लॉप का ड़र नहीं था, उन्हें बस पैसे कमाने थे। उस दौरान उनकी मां का निधन हो गया और उनके कंधोंं पर अपनी बहन की जिम्मेदारी थी, जिसे शाहरुख को निभाना था।

 

हेमा मालिनी ने दिया था पहला ब्रेक

 

srk hema

शाहरुख को पहला ब्रेक हेमा मालिनी ने अपनी फिल्म ‘दिल आशना है’ में दिया, लेकिन उससे पहले ही उनकी फिल्म ‘दीवाना’ जून 1992 में रिलीज हो गई।. वैसे हेमा इस फिल्म में हीरो के रोल के लिए शाहरुख को नहीं लेना चाहती थीं, उन्हें शाहरुख की हेयर स्टाइल से चिढ़ होती थी।वो इस रोल के लिए सैफ अली खान को लेना चाहती थीं।लेकिन सैफ कहीं और शूट कर रहे थे, इसके बाद फिल्म में शाहरुख की एंट्री हुई।

 

फिल्म दीवाना के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंंद

 

deewana

शाहरुख की पहली फिल्म ‘दीवाना’ पहले उनके हिस्से में नहींं बल्कि साउथ के सुपर स्टार नागार्जुन के हिस्से में आने वाली थी, उसके बाद ये रोल अरमान कोहली के पास गया, उन्होंंने भी मना कर दिया। तब कहीं जाकर ये रोल शाहरुख के पास आया और इस रोल ने उन्हें रातोंं रात स्टार का दर्जा दे दिया, जबकि वो फिल्म में लीड रोल में नहीं थे।

 

रिजेक्ट की गई फिल्मों ने बनाया मशहूर

 

SRKK

शाहरुख की ‘डर’ और ‘बाजीगर’ के डॉयलग आज भी लोगों को याद है, लेकिन ये फिल्में भी शाहरुख के हिस्से में नही थी। दरअसल बाजीगर में पहले सलमान काम करने वाले थे, लेकिन उन्होंने ये रोल छोड़ दिया और ये रोल शाहरुख को मिल गया। दूसरी हिट फिल्म डर भी आमिर को लेकर बनाई जा रही थी, लेकिन आमिर के रिजेक्ट करने के बाद फिल्म में शाहरुख खान को मौका मिल गया।

 

कभी घर से निकाला गया था शाहरुख को

 

Srk vivek

शाहरुख खान की जिंदगी में एक ऐसा भी दौर आया जब उन्हें घर से निकाला गया था, वो करीब 48 घंटे अपनी बहन के साथ सड़कोंं पर थे।इसके बाद जब शाहरुख मुंबई आए तो सिर छिपाने की जगह तक नहीं थी। ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर विवेक वासवानी ने उन्हें अपने घर में पनाह दी थी और काफी दिनों तक शाहरुख उनके घर पर ही टिके रहे।

 

अमृत‘ था पहला घर

 

srk home

मुंबई में ‘अमृत’ शाहरुख का पहला घर है जहां वो अपनी पत्नी गौरी के साथ रहा करते थे। हालांकि जब शाहरुख के पास  पैसे आ गए तो वो यह यहां से शिफ्ट हो गए थे। शाहरुख को उस घर से बेहद लगाव था और उन्हें हर किसी के घर से लगाव होता है. क्योंकि उनकी नजर में हर किसी का घर उसके लिए महल होता है।

 

चौथा सबसे महंगा घर है मन्नत

 

Shahrukh-Cover-

 

कभी मुंबई की सड़को पर रात गुजारने वाले के पास आज उसी शहर में चौथा सबसे महंगा घर है। दरअसल शाहरुख को समुद्र के पास यानि (सी-फेस) घर चाहिए था और उनकी मन्नत समुद्र के पास ही है। मन्नत भारत का चौथा सबसे महंगा घर माना जाता है। शाहरुख के घर की कीमत फिलहाल 2000 करोड़ रुपए के करीब है।…Next

 

Read More:

21 साल में अदिति राव हैदरी ने की थी पहली शादी, राजसी परिवार से रखती हैं ताल्लुक

भारती से युविका तक, टीवी एक्ट्रेस जो मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

अनुष्का विराट के लिए तो सोनम आनंद के लिए, पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी ये एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh