Menu
blogid : 319 postid : 1392770

जब शाहरुख खान से परेशान होकर गौरी ने कर लिया था ब्रेकअप, दो बार हुई है शादी

शाहरुख की पत्नी गौरी आज अपना 48वां जन्मदिन मान रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड में अगर सबसे प्यारे कपल की बात की जाए तो शाहरुख खान और गौरी खान का नाम काफी आगे आता है। आए भी क्यों ना…दोनों 27 सालों से साथ हैं और ये प्यारी जोड़ी आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। दोनों की शादी को 27 साल हो गए हैं। आज बॉलीवुड में ऐसे कई जोड़े हैं जो लंबे समय के रिश्ते के बाद अलग हो गए हैं। ऐसे में शाहरुख और गौरी का रिश्ता मिसाल है जो 27 साल होने के बाद भी पूरी बना हुआ है। तो चलिए आज इन दोनों कपल की लव स्टोरी पर एक नजर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh8 Oct, 2018

 

 

 

1984 में हुई पहली मुलाकात

 

 

दिल्ली में पले बढ़े शाहरुख ने गौरी को 1984 में एक पार्टी में पहली बार देखा था तब वह महज 18 साल के थे। गौरी को देखते ही शाहरुख को उनसे प्यार हो गया था. उस वक्त गौरी केवल 14 साल की थीं। शुरू में अपने शर्मीले स्वभाव के कारण शाहरुख कुछ कह नहीं सके, लेकिन वह हर उस पार्टी में जाते जहां गौरी के आने की उम्मीद होती। कुछ समय बाद शाहरुख ने हिम्मत जुटाकर गौरी का फोन नंबर लिया और फिर दोनों की बातचीत शुरू हो गई। करण जौहर के टॉक शो में शाहरुख ने बताया था कि शुरुआत में गौरी को इंप्रेस करने के लिए वह, “गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा…” गाना भी गाते थे।

 

जब गौरी ने कर लिया था ब्रेकअप

 

 

शाहरुख खान शुरुआत में गौरी को लेकर बहुत अधिक पोजेसिव थे, उन्हें उनका दूसरों से बात करना, बाल खुले रखना पसंद नहीं था. वह छोटी-छोटी बात में गौरी से लड़ने लगते थे। गौरी इन बातों से बेहद परेशान हो चुकी थीं। रिश्ता खत्म करने के लिए उन्होंने शाहरुख से बात करनी बंद कर दी और उन्हें दिल्ली में छोड़ अपने दोस्तों के साथ वह मुंबई चली आईं।

 

गौरी के लिए मुंबई आए शाहरुख

 

 

जब शाहरुख को यह पता चला तो गौरी मुंबई गई हैं तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे मुंबई आने का फैसला कर लिया और अपने दोस्तों के साथ गौरी की तलाश शुरू की। आखिर में  वह उन्हें मुंबई के अक्सा बीच पर मिलीं जहां एक दूसरे को देखते ही दोनों रोने लगे और तभी शादी करने का फैसला कर लिया।

 

मुश्किल से तैयार हुए गौरी के माता-पिता

 

 

गौरी और शाहरुख अलग-अलग धर्म के हैं, जहां गौरी हिदूं है वहीं शाहरुख मुस्लिम ऐसे में करीब पांच साल तक दोनों ने अपने रिश्ते को लोगों से छिपा कर रखा। जब गौरी के घरवालों के इस रिश्ते का पता चला तो वे बेहद नाराज हुए। पहले तो धर्म आड़े आया, उसके बाद उन्हें लगता था कि शाहरुख सैटल्ड नहीं हैं और एक ऐसी जगह पर काम करते हैं जहां कब क्या हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं होता। लेकिन दोनों ने अपने मिलकर गौरी के घरवालों के मना ही लिया।

 

दो बार हुई है शादी

 

 

26 अगस्त 1991 को शाहरुख और गौरी ने कोर्ट में शादी कर ली। शाहरुख और गौरी का निकाह भी हुआ जिसमें गौरी का नाम आयशा रखा गया। इसके बाद 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक दोनों की शादी हुई। शादी के संगीत में शाहरुख-गौरी ने जमकर डांस किया था।

 

शादी के 27 साल

 

 

शाहरुख ने गौरी से 25 अक्टूबर, 1991 को शादी की थी, जोड़ी के बड़े बेटे आर्यन का जन्म 1997 में हुआ। 2000 में शाहरुख-गौरी ने बेटी सुहाना का स्वागत किया। शाहरुख ने जुलाई 2013 में सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम के पैदा होने की घोषणा की थी। गौरी के साथ अपने रिश्ते के बारे में शाहरुख कहते हैं कि एक दोनों बिलकुल अलग हैं। वहीं गौरी ने कई बार यह बात स्वीकार की है कि शाहरुख पहले और इकलौते लड़के हैं जिनसे उन्होंने प्यार किया है।…Next

 

Read More:

कॉमेडियन भारती और उनके पति को हुआ डेंगू, इस बीमारी से हो चुकी है मशहूर निर्देशक की मौत

हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट

जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh