Menu
blogid : 319 postid : 1396864

शक्ति कपूर की फिल्म के इस सीन को देखकर थियेटर से नाराज होकर बाहर निकल गई थी मां, पिता ने जमकर लगाई थी डांट

शक्ति कपूर बॉलीवुड के ऐसे एक्टर जिनका नाम उन दमदार खलनायकों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिन्हें देखने के लिए आज भी फैंस उत्साहित रहते हैं। करीब 700 फिल्मों में काम कर चुके शक्ति कपूर को शुरुआती 2-3 फिल्मों ने ही दमदार विलेन बना दिया था। आज उनका जन्मदिन है। आइए, जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal3 Sep, 2019

 

 

शक्ति कपूर का फिल्मी कॅरियर
1973 में शक्ति कपूर को पहली बार फिल्म ‘कहानी किस्मत की’ मिली थी। हालांकि यह फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई थी पर अपने निगेटिव किरदार को निभा पाने की क्षमता की वजह से जल्द ही वह फिल्मकारों की पसंद बन गए। 1979 में शक्ति कपूर ने ‘जानी दुश्मन’ और ‘सरगम’ जैसी फिल्में की। साल 1980 में उनकी पहली हिट फिल्म आई ‘कुर्बानी’ कुर्बानी में शक्ति कपूर ने खलनायक की भूमिका में खूब सराहना बटोरी। अगले ही साल उन्हें ‘रॉकी’ जैसी शानदार फिल्म भी मिली। इसके बाद उन्होंने ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’, ‘चालबाज’ जैसी फिल्में भी की।

 

View this post on Instagram

♥️ #oldschool #blackandwhite

Shakti Kapoor (@shaktikapoor) on

 

खलनायक के साथ कॉमेडियन के रूप में भी बेहतरीन
शक्ति कपूर ने निगेटिव के साथ कई फिल्मों में कॉमेडियन किरदार भी निभाए जिसमें ‘राजा बाबू’सबसे प्रसिद्ध रही। इस फिल्म के लिए शक्ति कपूर को बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। शक्ति कपूर और कादर खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इन दोनों अभिनेताओं ने अब तक लगभग 100 फिल्मों में एक साथ काम किया है।

 

 

View this post on Instagram

😎 Love To All ♥️

Shakti Kapoor (@shaktikapoor) on

 

इस फिल्म के एक सीन पर नाराज हो गई थी शक्ति कपूर की मां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शक्ति कपूर एक बार अपने पेरेंट्स को फिल्म ‘इंसानियत के दुश्मन’ दिखाने के लिए ले गए थे। फिल्म में उन्हें हीरोइन के साथ जबर्दस्ती करनी थी। इस सीन को देखकर उनकी मां बेहद नाराज हो गई थीं। यहां तक कि वह सिनेमा हॉल से बाहर आ गई थीं। इसके बाद शक्ति के पिता ने उनकी खूब डांट लगाई थी। शक्ति कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन शिवांगी से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं। उनके पुत्र सिद्धार्थ कपूर एक डीजे हैं और उनकी बेटी श्रद्धा कपूर एक अभिनेत्री हैं। श्रद्धा कपूर हाल ही में आशिकी-2 में काम किया था, जिसमे उनकी अभिनय को काफी सराहा गया।…Next

 

 

Read More :

अपने स्टार पति के लिए इस अभिनेत्री ने बदला धर्म, लेकिन कभी नहीं पहनी उनकी दी हुई साड़ी

बॉलीवुड इतिहास में इस अभिनेत्री ने की सबसे ज्यादा पढ़ाई, जॉब जाने के बाद बनी हीरोइन

ऋषि कपूर की गर्लफ्रैंड के लिए नीतू सिंह लिखा करती थीं लव लेटर, अपनी शादी से ठीक पहले दोनों हो गए थे बेहोश

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh