Menu
blogid : 319 postid : 1392998

पत्नी की मौत के बाद टूट गए थे शम्मी कपूर, दूसरी शादी के लिए रखी थी ये शर्त

बॉलीवुड के पूर्व अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को हुआ था. जन्म के समय उनका नाम शमशेर राज कपूर रखा गया था। शम्मी कपूर बेहतरीन अभिनेता के साथ- साथ एक अच्छे डांसर भी थे। आज भी लोग उनके गानों पर झूमने लगते हैं। शम्मी कपूर की जिंदगी आसान नहीं रही, हम आपको बता रहे हैं उनकी जिदंगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

Shilpi Singh
Shilpi Singh21 Oct, 2018

 

 

 

गीता बाली से की पहली शादी

 

 

शम्मी कपूर की पहली पत्नी थीं अभिनेत्री गीता बाली, गीता से शम्मी की मुलाकात साल 1955 में फिल्म ‘रंगीन रातें’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में शम्मी कपूर लीड रोल में थे लेकिन गीता का इस फिल्म में कैमियो था। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और इसके 4 महीने बाद दोनों ने मुंबई के बाणगंगा मंदिर में शादी कर ली।

 

जब साथ छोड़कर चली गई गीता

 

 

शादी के एक साल बाद 1 जुलाई 1956 को दोनों एक बेटे के पिता बने, उन्होंने अपने बेटे का नाम आदित्य राज कपूर रखा। इसके लगभग 5 साल बाद साल 1961 में दोनों की एक बेटी हुई जिसका नाम कंचन रखा गया। अपनी बेटी के जन्म के लगभग 4 साल बाद साल 1965 में गीता का देहांत हो गया। बताया जाता है कि अपनी पत्नी की मौत के बाद शम्मी कपूर काफी टूट गए थे और उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया था।

 

घरवालों ने बनाया दूसरी शादी का दबाव

 

 

शम्मी के बच्चे छोटे थे इसलिए उनके घरवालों ने उनपर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया, उनके घरवाले चाहते थे कि वो नीला देवी से शादी करें। शम्मी कपूर के देहांत के बाद एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में नीला देवी ने बताया कि हम दोनों ने रात को 2 बजे बात करनी शुरू की जो सुबह दिन निकलने तक चलती रही। उन्होंने मुझे गीता बाली, अपने बच्चों, अपनी अच्छाईयों और अपनी बुरी बातों के बारे में बताया।

 

 

जिस मंदिर में की पहली शादी वहीं हुई दूसरी शादी

 

 

गीता ने बताया कि शम्मी कपूर ने मुझे कहा कि हम बाणगंगा मंदिर में आधी रात को वैसे ही शादी करेंगे जैसे उन्होंने साल 1955 में गीता से की थी, लेकिन मैंने उन्हें कहा कि हम परिवार की मौजूदगी में शादी करेंगे। इसके बाद 27 जनवरी 1969 को दोनों ने शादी कर ली।

 

कभी मां बनने की थी शर्त

 

खबरों के मुताबिक शम्मी ने नीला से शादी करने के लिए एक शर्त रखी थी जो काफी अजीब थी। उन्होंने नीला से कहा कि वो कभी मां नहीं बनेंगी और उनके बच्चों को ही अपने बच्चों की तरह पालेंगी। गीता ने उनकी बात मान ली और वो कभी मां नहीं बनीं। 7 अगस्त 2011 को तबीयत बिगड़ने के बाद शम्मी कपूर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 14 अगस्त 2011 को उनकी मौत हो गई।….Next

 

Read More:

16 साल की उम्र में हेमा ने किया था डेब्यू, करोड़ों की मालकिन हैं ड्रीम गर्ल

बिग बॉस 12: श्रीसंत की एक्स गर्लफ्रैंड का खुलासा, शादी से पहले लिव में रह चुके हैं क्रिकेटर

#MeToo इन 11 फिल्ममेकर्स का फैसला, हैरेसमेंट के आरोपियों के साथ नहीं करेंगी कभी काम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh