Menu
blogid : 319 postid : 1391671

18 की उम्र में सुनिधि चौहान ने की थी पहली शादी, इतने लाख है एक गाने की फीस

सुनिधि चौहान आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है. उन्होंने हिंदी समेत मराठी, कन्नड़, तेलगु,तमिल,पंजाबी,बंगाली,असमी,नेपाली,उर्दू में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरे हैं। बॉलीवुड के अलावा सुनिधि ने खुद को एक स्टेज परफॉर्मर के रूप में भी स्थापित किया है। वह फैशनिस्ट आइकॉन भी हैं उन्होंने साल 2013 में एशिया की टॉप 50 सेक्सिएस्ट लेडीज में भी अपनी जगह बनाई है। ऐसे में उनके 35वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके जीवन के कुछ अनछुए पहलूओ के बारे में।

Shilpi Singh
Shilpi Singh14 Aug, 2018

 

 

 

कैसे मिली पहचान

 

sunidihi

 

सुनिधि ने अपने कॅरियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में कर दी थीय़ सुनिधि ने कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शोज़ में हिस्सा लियाय़ लेकिन नन्ही सुनिधि की जिंदगी तब बदली जब टीवी एंकर तब्बसुम ने उनकी गायिकी को देखा और सुनिधि के माता-पिता को मुंबई आने के लिए कहा। इसके बाद सुनिधि ने मुंबई आकर दूरदर्शन के सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो ‘मेरी आवाज सुनों’ में हिस्सा लिया। सुनिधि ने इस शो को जीतकर लता मंगेशकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था।

 

जब मिला पहला मौका

 

sunidhi_childhood

 

16 साल की उम्र में ही सुनिधि को रामगोपाल वर्मा की फिल्म मस्त में ‘रुकी रुकी सी जिंदगी’ गाने को मौका मिला, ये गाना सुपरहिट साबित हुआ। इस गाने की वजह से सुनिधि को 2 फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सुनिधि को नई संगीत प्रतिभा खोज के तहत ‘आर.डी बर्मन’ अवार्ड से भी नवाजा गया। सुनिधि ने अब तक के सफर में तकरीबन 3000 से अधिक गाने गा चुकी हैं।

 

महज 18 साल में ही कर ली शादी

 

sunidhi-bobby

 

सुनिधि चौहान ने 2002 में 18 साल की उम्र में निर्देशक बॉबी खान से शादी की थी। सुनिधि के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन परिवार को दरकिनार करते हुए उन्होंने शादी कर ली। सुनिधि और बॉबी का रिश्ता महज एक साल ही चल पाया और फिर दोनों अलग हो गए।

 

हितेश सोनिक से रचाई दूसरी शादी

 

 

बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान ने हितेश सोनिक से अपनी दूसरी शादी रचाई। कई फिल्मों में हितेश म्यूजिक डॉयरेक्टर के तौर पर काम कर चूके हैं। सुनिधि ने अपने पहली शादी के असफल होने के करीब 9 साल बाद शादी की है। सुनिधि चौहान ने इसी साल एक बेटे को जन्म दिया है।

 

इतनी है सुनिधि की फीस

 

 

सुनिधि की आवाज बॉलीवुड के कई गानें में आपने सुनी होगी, अगर महिला सिंगर की बात करें तो उन्होंने खुद को एक अलग मुकाम पर स्थापित किया है। सुनिधि एक गान ेके करीब 9 लाख तक चार्ज करती हैं। इतनी ही नहीं वो कई सारे अवॉर्ड शो और रियलिटी शो में बतौर जज भी काम कर चुकी हैं।…Next

 

 

Read More:

श्रीदेवी की 5 फि‍ल्में, जो इस वजह से आप कभी नहीं देख पाएंगे

शाहिद कपूर से अनुष्का शर्मा तक, ये स्टार खाते हैं शाकाहारी खाना

बिना फिल्मों के करोड़ों कमाता है ये एक्टर, प्यार को पाने के लिए किया 9 साल इंतजार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh