Menu
blogid : 319 postid : 1397842

सोनम कपूर को ये फिल्म नहीं मिलती तो डूब सकता था करियर, उनकी ये टॉप 5 फिल्में जरूर देखिए

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan9 Jun, 2020

 

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन सेंस और लुक्स को लेकर हमेशा छाई रहती हैं। सोनम कपूर का बॉलीवुड करियर शुरू होने से पहले ही डूब सकता था। लेकिन, उनकी दूसरी फिल्म ने उन्हें अभिनेत्री के तौर पर स्थापित कर दिया। अब तक रिलीज हुई 5 ऐसी फिल्में हैं जो आपको रोमांचित कर देंगी। अनिल कपूर की बेटी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर जानते हैं उनके कुछ रोचक किस्से।

 

 

 

 

पहली फिल्म फ्लॉप होते ही करियर पर सवाल
सोनम कपूर ने एक्ट्रेस बनने से पहले फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को फिल्म ब्लैक के लिए असिस्ट किया। फिल्म निर्देशन सीखने के बाद वह 2007 में वह भंसाली की फिल्म सांवरिया से रणबीर कपूर के साथ डेब्यू किया। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और उनके करियर पर सवाल उठने लगे। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नामांकित किया गया लेकिन वह अवॉर्ड नहीं जीत सकीं। इसके बाद कई मीडिया रिपोटर्स में उनके करियर को डूबने का अंदेशा भी जताया गया।

 

 

 

 

 

राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने दिया मौका
स्टारकिड का प्रेशर लेकर फिल्मों में आईं सोनम कपूर पहली फ्लॉप फिल्म देकर काफी दबाव में थीं। जब उन्हें राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने अपनी फिल्म दिल्ली 6 के लिए साइन किया तो शूटिंग के रिलीज के वक्त वह काफी प्रेशर में थीं। 2009 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा और सोनम कपूर को खूब प्यार हासिल हुआ। फिल्म में उनके अपोजिट अभिषेक बच्चन थे। फिल्म को 6.1 आइएमडीबी रेटिंग हासिल हुई।

 

 

 

 

नीरजा में सोनम की एक्टिंग ने लोहा मनवाया
सोनम कपूर ने अब तक दर्जनों फिल्में कर ली हैं। लेकिन उनकी कुछ ऐसी फिल्में हैं जो दर्शकों के दिलों में घर कर गईं हैं। उनकी इन टॉप 5 फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की है। इन फिल्मों में पहले नंबर पर 7.7 आईएमडीबी रेटिंग के साथ फिल्म नीरजा है। फिल्म की कहानी हाईजैक हुए प्लेन की एयरहोस्टेज नीरजा पर केंद्रित है। फिल्म को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हासिल हुई।

 

 

 

 

रांझना से हर दिल में उतर गईं सोनम
दिग्गज अभिनेता धनुष के साथ लव रोमांटिक फिल्म रांझना ने सोनम कपूर को युवाओं के दिलों में बिठा दिया। इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए। आईएमडीबी रेटिंग के हिसाब से उनकी तीसरी चर्चित फिल्म पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ आई खूबसूरत रही। चौथी फिल्म दिल्ली 6 और पांचवीं फिल्म आई हेट लव स्टोरीज रही। आई हेट लव स्टोरी फिल्म सोनम के करियर की दूसरी सबसे हिट फिल्म साबित हुई। इसके अलावा सलमान खान के साथ आई फिल्म प्रेम रतन धन पायो भी खूब पसंद की गई।…NEXT

 

 

 

Read More:

अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मां की मौत के गम से उबर नहीं सके इरफान खान, 4 दिन बाद मुंबई में आखिरी सांस ली

मरने से पहले इतने अवॉर्ड छोड़ गए इरफान खान

15 की उम्र में दुनिया से चली गई हॉलीवुड की ‘क्‍वीन ऑफ काटवे’ निकिता

बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का साया, इन फिल्‍मों की रिलीज रुकी और शूटिंग रद

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh