Menu
blogid : 319 postid : 1389808

100 करोड़ के घर में रहता है साउथ का ये स्टार, करोड़ों में है इनकी फीस

तमिलनाडु और तेलुगू फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को किसी परिचय की जरुरत नहीं है, अल्लू अर्जुन के एक्शन और उनके लुक्स के फैंस दिवाने हैं। उनके यवडू के सत्या या रुद्रमादेवी के गोना गन्न रेड्डी ये दो ऐसे कैरेक्टर है जो हमेशा के लिए यादगार हो गए है। बता दें कि वह प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेता चिरंजीवी के भतीजे और तेलुगू के हास्य अभिनेता अल्लू रामालिंगह के पोते हैं। उनके चचेरे भाई राम चरण तेजा भी एक टॉलीवुड अभिनेता ही हैं। उनके पिता का नाम अल्लू अरविंद है, जो खुद एक तेलुगू फिल्म निर्माता हैं।

 

 

बाल कलाकार के रूप में काम किया

 

 

अर्जुन ने फिल्म विजेता में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था। अर्जुन ने लालकृष्ण राघवेंद्र राव की गंगोत्री (2003) से अभिनेता के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की। उनकी पहली प्रमुख भूमिका 2004 में आई सुपर हिट फिल्म आर्या में रही।

 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत चुके हैं

 

 

अर्जुन अपने चाचा चिरंजीवी की फिल्म शंकर दादा में गेस्ट रोल में नजर आए थे। अल्लू अर्जुन को 2008 में आई फिल्म परूगु ने उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिलाया था। फिर ‘केबल राजू’ के लिए भी उन्हें दूसरा फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। 2011 में वह फिल्म बद्रीनाथ में भी नजर आए। जिसने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले।

 

स्नेहा रेड्डी से की है शादी

 

 

युवाओं के बीच अर्जुन काफी प्रसिद्ध हैं, उनकी रेस गुर्रम, रूद्रमांदेवी और 2015 में आई सत्यामुर्ती भी काफी जबरदस्त फिल्में थी। उनकी पत्नी का नाम स्नेहा रेड्डी है। 6 मार्च 2011 को उन्होंने स्नेहा से शादी की थी। जिसके बाद 5 अप्रैल 2014 को उनके घर बेटे अयान ने जन्म लिया और साल 2016 मे उन्हें एक बेटी भी हुई है।

 

100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कीमत का है घर

 

alu house

 

अलु ने अपना आशियाना खरीदा है जिसे देखकर आप भी उसके कायल हो जाएंगे। अलु अर्जुन ने बहुत कम समय में नाम कमाया है। उनके एक्टिंग और स्टाइल के लोग दीवाने हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि अलु का हैदराबाद में घर है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

 

फोर्ब्स की लिस्ट में बना चुके हैं जगह

 

Allu Arjun New House

 

अलु फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 सेलिब्रिटीज में अपनी जगह बना चुके हैं, 2015 में टॉप 50 में शामिल थे। कम ही लोग जानते होंगे कि अलु चिरंजीवी के रिश्तेदार हैं। अलु और उनकी पत्नी की पंसद को ध्यान में रखते हुए ये घर डिजाइन करवाया गया था।Next

 

 

 

 

Read More:

आयरन मैन से बाहुबली तक, इन 5 सुपरहीरोज को TV के कलाकारों ने दी हिंदी में आवाज

80-90 के दशक की ये 5 हिट जोड़ियां फिर मचाएंगी बड़े पर्दे पर धमाल!

‘दिल मिल गए’ में करण के साथ इन 9 कलाकारों ने शेयर किया था स्‍क्रीन, आज भी हैं पॉपुलर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh