Menu
blogid : 319 postid : 1391655

श्रीदेवी को बोनी ने इस फिल्म के लिए दी थी 11 करोड़ फीस, पहली नजर में हुआ था प्यार

बॉलीवुड की सबसे मशहूर और खास हीरोइन में श्रीदेवी का नाम सबसे पहले आता है। भले ही आज वो हमारे बीच न हो लेकिन उनकी फिल्मों में उनकी शानदार अदाकारी हमेशा लोगों को याद रहेगी। श्रीदेवी का पूरा नाम श्री अम्मा येंगर अयप्पन था, लेकिन फिल्मी पर्दे पर उन्होंने अपना ये नाम बदल लिया था। 70 के दशक से श्रीदेवी ने तमिल फिल्मों में काम शुरू किया और उसी वक्त से बोनी कपूर उन्हें चाहने लगे थे।बोनी और श्रीदेवी की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे विवादित और मशहूर लव स्टोरी में से एक है, तो चलिए एक नजर इनकी लव स्टोरी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh13 Aug, 2018

 

cover boney

 

 

श्रीदेवी से पहली नजर में हुआ था बोनी को प्यार

 

boney-sridevi

 

बोनी कपूर ने पहली बार श्रीदेवी को फिल्मों में देखा था, उन्हें देखने के बाद बोनी ने श्रीदेवी को अपनी फिल्मों में लाने की तैयारी कर ली। श्रीदेवी उस दौरान साउथ की फिल्मों में काम कर रही थी। कुछ समय बाद बोनी ने श्रीदेवी की फिल्म सोलवां सावन (1979) देखी। इसके बाद वो श्रीदेवी से मिलना चाहते थे और उनके साथ काम करना चाहते थे इसलिए एक फिल्म के सेट पर ही उनसे मिलने पहुंच गए। आखिरकार उन्होंने श्रीदेवी की मां से मिलकर उनको अपनी फिल्म‘मिस्टर इंडिया’ऑफर किया।

 

‘मिस्टर इंडिया’ के लिए दिए  थे 11 लाख

 

sridevi

 

बोनी 70 के दशक से श्रीदेवी की तमिल फिल्में देखते थे और उन्हें पसंद करते थे। कई बार बोनी श्रीदेवी से मिलेने चैन्नई तक जाते थे। साल 1987 में बोनी कपूर ने अपनी फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए श्रीदेवी को साइन किया था। फिल्म को साइन करने से पहले ही बोनी कपूर श्रीदेवी को पसंद करते थे। श्रीदेवी ने बताया था कि साल 1984 में बोनी कपूर उनके पास फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में सीमा के रोल के लिए आए थे। ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए श्रीदेवी की मां ने उनसे 10 लाख मांगे थे लेकिन बोनी ने उन्हें 11 लाख देकर उन्हें हैरान कर दिया था।

 

बोनी श्रीदेवी के साथ बिताते थे वक्त

 

Sridevi and Boney Kapoor

 

इस समय तक बोनी श्रीदेवी को इतना पसंद करने लगे थे कि जब वो फिल्म ‘चांदनी’ की शूटिंग कर रही थीं तो बोनी उनसे मिलने स्विटजरलैंड गए। इसी दौरान श्रीदेवी की मां का देहांत हो गया और बोनी ने अपना सारा वक्त श्रीदेवी के साथ बिताया। बॉलीवुड में खबरें उड़ने लगी थी बोनी श्रीदेवी के साथ सेट पर वक्त बिताते हैं। ये बात उनकी पत्नी तक पहुंची औऱ आखिरकार बोनी ने माना की वो श्रीदेवी के साथ रिश्ते में हैं और दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिताते हैं। श्रीदेवी के माता-पिता की मौत के बाद बोनी ने श्रीदेवी को पैसों से भी मदद की थी।

 

बोनी अपनी पहली पत्नी से 10 साल बड़े हैं

 

Sridevi-boney-kapoor-marriage

 

बोनी कपूर की पत्नी मोना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘उम्र में बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मेरी बोनी से शादी हुई तब मैं 19 साल की थी, मैं उन्हीं के साथ बड़ी हुई। हम दोनों की शादी को 13 साल हुए थे तब मुझे पता चला कि मेरा पति किसी और से प्यार करता है’। मोना ने इसके बाद कहा कि,‘इसके बाद हमारे रिश्ते में कुछ नहीं बचा था और हम इस रिश्ते को एक और मौका नहीं दे सकते थे क्योंकि श्रीदेवी एक बच्ची की मां बन चुकी थीं। दोनों ने 2 जून 1996 को शादी कर ली थी’।

 

पहली और दूसरी पत्नी से हैं दो बच्चे

 

boney kapoor children

 

मोना और बोनी के दो बच्चे हैं, अभिनेता अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर। वहीं श्रीदेवी के साथ भी बोनी के दो बेटियां है जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।  25 मार्च 2012 को बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की कैंसर से मौत हो गई थी। वहीं, इसी साल की शुरूआत में श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ।…Next

 

Read More:

तलाकशुदा हैं टीवी की ये 5 एक्ट्रेस सफलता की रेस में हैं सबसे आगे

शाहिद कपूर से अनुष्का शर्मा तक, ये स्टार खाते हैं शाकाहारी खाना

बिना फिल्मों के करोड़ों कमाता है ये एक्टर, प्यार को पाने के लिए किया 9 साल इंतजार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh