Menu
blogid : 319 postid : 1396909

जिस एक बोल्ड फिल्म को बॉलीवुड की कई टॉप अभिनेत्रियों ने ठुकरा दिया, उसने ट्यूलिप जोशी को एक नई पहचान दिला दी

आपने उन्हें ‘मेरे यार की शादी है’ में देखा होगा। बॉलीवुड में वो ज्यादा हिट फिल्में नहीं दे पाई लेकिन उन्होंने ऐसी ऑफबीट फिल्मों में काम किया, जिसमें उनका रोल देखकर बड़े-बड़े सितारे भी उनके कायल हो जाएं। अब बात कर रहे हैं ट्यूलिप जोशी की, जिनका बॉलीवुड कॅरियर ज्यादा सफल नहीं रहा, लेकिन उनके कॅरियर की कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें देखकर यकीन नहीं होता कि इन फिल्मों में ट्यूलिप ने काम किया है। 2003 में ‘मातृभूमि’ ऐसी ही फिल्म थी, जिसमें उन्होंने कल्कि का किरदार निभाया था। महज 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने क्लास दर्शकों को अपनी तरफ खींचा। फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा था।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal11 Sep, 2019

 

matrbhoomi
फिल्म ‘मातृभूमि’ के एक सीन में ट्यूलिप जोशी और सुधीर पांडे

 

दरअसल, इस फिल्म को विवादस्पद इसलिए भी कहा गया था क्योंकि कल्कि नाम की लड़की की शादी जर्बदस्ती 5 भाईयों से करवा दी जाती है, उसे हर रात अलग-अलग भाई के साथ बितानी पड़ती है। शोषण की हद तो तब हो जाती है जब पांच बेटों का पिता भी कल्कि के साथ जबर्दस्ती सम्बध बनाता है. फिल्म में लिंग भेद, यौन शोषण, दकियानूसी रिवाज और समाज के दोहरे मापदंडों को दिखाया गया है। ‘कल्कि’ के इस रोल के लिए पहले कई नामी हीरोइनों से बात की गई थी, लेकिन इतने बोल्ड सब्जेक्ट पर बनी फिल्म में काम करने से सबने मना कर दिया था। इसके अलावा भी ट्यूलिप ने कई आर्ट फिल्मों में काम किया है।

 

Pic Credit : Tulip Joshi official website

 

लेखक से हो गया ट्यूलिप को प्यार

फिल्मों में काम करने के दौरान ही ट्यूलिप को कैप्टन विनोद नायर से प्यार हो गया। विनोद पॉपुलर नॉवेल ‘प्राइड ऑफ लॉयन्स’ के लेखक हैं। दोनों करीब 4 साल तक लिव-इन-रिलेशन में रहे। दोनों अब साथ जिंदगी गुजार रहे हैं।

 

Pic Credit : Tulip Joshi official website

 

600 करोड़ की मालकिन बनी ट्यूलिप

विनोद नायर 1989 से 1995 के बीच इंडियन आर्मी में रहे। वो पंजाब रेजिमेंट की 19वीं बटालियन में थे। इसके बाद वो आर्मी छोड़कर वापस मुंबई आ गए। सितंबर, 2007 में उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म (KIMMAYA) शुरू की। मीडिया सर्किल में उन्हें कैप्टन विनोद नायर के नाम से ही जाना जाता। ट्यूलिप जोशी फिलहाल विनोद नायर के साथ ही 600 करोड़ की इस कंपनी की डायरेक्टर है।

बॉलीवुड में ट्यूलिप बेशक कभी टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई लेकिन इस एक आर्ट फिल्म ने उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर एक नई पहचान दिला दी।…Next

 

 

Read More :

पति और पत्नी दोनों को पता होने चाहिए अपने ये 5 कानूनी अधिकार

मैक्स चैनल पर क्यों आती है बार-बार ‘सूर्यवंशम’ हंसी-मजाक से अलग अब असली वजह जान लीजिए

कभी गरीबी में जीने वाला लड़का ऐसे बना ‘क्वीन हरीश’ बॉलीवुड ही नहीं विदेशों में भी छोड़ी थी अपने नृत्य की छाप

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh