Menu
blogid : 319 postid : 1395036

बबिता के लिए रणधीर कपूर ने की थी परिवार से बगावत, करीना के जन्म के बाद दोनों हुए अलग

रणधीर कपूर बॉलीवुड में एक जानें मानें स्टार के तौर पर खुद को स्थापित कर चुके हैं। रणधीर कपूर राज कपूर के बेटे थे और उन्होंने बाल कलाकार के रूप में वर्ष 1955 में ‘श्री 420’ और 1959 में ‘दो उस्ताद’ में काम किया। इसी का साथ ही बतौर अभिनेता उन्होंने कल आज कल से डेब्यू किया था। ऐसे में चलिए जानते है पर्दे के पीछे कैसी रही है उनकी लाइफ। रणधीर कपूर आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं और अभई भई वो कुछ फिल्मों में काम करते हुए नजर आ जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कैसी थी इस फिल्मी सितारे की लव स्टोरी और क्यों पत्नी बबिता से अलग होने के बाद भई नहीं लिया तलाक।

Shilpi Singh
Shilpi Singh15 Feb, 2019

 


 

तीसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता थे रणधीर

 

randhir

 

रणधीर कपूर ने अपने करियर में 1971-1987 तक मुख्य भूमिका के तौर पर 34 फिल्मों में काम किया। 1971 से 1975 के दौर में रणधीर कपूर बॉलीबुड के तीसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता थे। रणधीर ने 1972 में लगातार तीन फिल्में सुपरहिट दी थी। लेकिन साल 1985 के दौरान उनका करियर लगभग खत्म हो रहा था और ऐसे में रणधीर ने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया।

 

पहली नजर में हुआ था बबिता से प्यार

 

30sld1

 

रणधीर कपूर को एक्ट्रेस साधना की भतीजी और बॉलीवुड हीरोइन बबिता से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। वो जल्द से जल्द बबिता से शादी करना चाहते थे लेकिन उस समय कपूर खानदान में किसी एक्ट्रेस की शादी कपूर खानदार में नहीं हुई थी, ऐसे में पूरा परिवार रणधीर के इस फैसले के खिलाफ था।

 

परिवार था शादी के खिलाफ

 

babita-620x400

रणधीर को बबिता से इतना प्यार हो गया था कि वो उनसे शादी करने के लिए अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने तक के लिए तैयार हो गए थे। बबिता के कहने पर उन्होंने अपने पिता राज कपूर से अपने और बबिता के रिश्ते को लेकर बात की थी पर राज कपूर बबिता को अपनी फिल्मों की हीरोइन बनाने को तैयार थे पर घर की बहू बनाने के लिए नहीं।

 

बबिता ने रणधीर के खातिर छोड़ा फिल्मी करियर

 

Randhirmarriage2

 

रणधीर और बबिता अक्सर पार्टी में और दोस्तों के साथ नजर आते रहे, वहीं दूसरी तरफ बबिता ने रणधीर पर शादी का दबाव ड़ाला। ऐसे में एक बार फिर से रणधीर ने अपने से शादी के लिए मंजूरी दी। शादी के मंजूरी मिली लेकिन उस दौरान राज कपूर से शर्त रखी की अगर वो दोनों शादी करते हैं तो बबिता को अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ेगा।

 

करीना के जन्म के बाद हुए अलग

 

 

साल 1971 में बबीता और रणधीर कपूर ने शादी कर ली। ये शादी बहुत ही साधारण तरीके से की गई। शादी के समारोह में केवल परिवार वाले ही शामिल थे। शादी के बाद से रणधीर और बबिता एक अलग फ्लैट में रहते थे। लेकिन रणधीर की शराब की लत और करियर के प्रति उनका लापरवाह मिजाज़ बबिता को सहन नहीं हुआ। ऐसे में बबिता ने करीना के जन्म के बाद बबीता घर छोड़कर चली गई।

 

अलग रहते थे लेकिन नहीं लिया तलाक

 

andhir

 

बबिता ने अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को लेकर अलग रहने लगी और अपने दम पर ही उनकी परवरिश भी की। उस दौरान रणधीर अपने बच्चों से मिलने आते थे, लेकिन ये दोनों साथ नहीं रहते थे। ये कपल अक्सर परिवार के किसी मौके पर साथ जरुर होता था लकिन घर अलग थे। हालांकि पिछले कुछ सालों से वह दोनों एक बार  फिर से साथ हो गए हैं।…Next

 

Read More:

आशिकी के बाद राहुल रॉय को 60 फिल्मों के ऑफर आए थे एक साथ, इन एक्ट्रेस से जुड़ा था नाम

जल्द टीवी पर गामा पहलवान की कहानी लेकर आएंगे सलमान, सोहेल खान निभाएंगे किरदार

सनी देओल और रवी शास्त्री से थे अमृता सिंह के रिश्ते, तलाक के बाद मांगे थे इतने करोड़

2

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh