Menu
blogid : 319 postid : 1396859

ऐश्वर्या के 30वें बर्थडे पर 30 गिफ्ट देने वाले विवेक ओबरॉय का वो बोल्ड फैसला, जिसकी वजह से ऐश्वर्या ने छोड़ दिया उनका साथ

इन दिनों विवेक ओबरॉय एक बार फिर से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि विवेक कमांडो अभिनंदन पर फिल्म बनाने वाले हैं। इससे पहले विवेक पीएम मोदी की बॉयोपिक में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा बॉलीवुड में विवेक का नाम उनकी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ते को लेकर ज्यादा चर्चा में रहा। वहीं, सलमान से चली उनकी लंबी लड़ाई ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी। आइए, एक नजर ऐश्वर्या और उनके रिश्ते से जुड़े विवाद पर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal3 Sep, 2019

 

‘क्यों हो गया न!’ फिल्म के प्रोमोशन के दौरान विवेक के साथ ऐश्वर्या

 

फिल्मों में नहीं छू पाए कोई खास मुकाम
3 सितंबर 1976 को जन्मे विवेक ने साल 2002 में फिल्म ‘कंपनी’ से डेब्यू किया था। विवेक एक अच्छे कलाकार होते हुए फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा नाम नहीं कमा पाए।

 

View this post on Instagram

Thank you Nivi @niveditasaboocouture for always making me look sharp! You’re awesome! And that beauty behind is one of my favourite cars! Absolutely love it! #rollsroyce #rollsroycecars Styled by: @vasundhara.joshi Denims: @massimodutti Shoes: @escaroroyale

Vivek Oberoi (@vivekoberoi) on

 

सलमान से परेशान हो चुकी ऐश्वर्या की विवेक से मुलाकात
कभी सलमान और ऐश बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल हुआ करते थे। सलमान से परेशान हो चुकीं ऐश को विवेक का साथ अच्छा लगता था। दोनों ने फिल्म ‘क्यों हो गया न’ में साथ काम करते वक्त एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया। यहां तक कि ऐश के 30वें जन्मदिन पर विवेक ने उन्हें 30 गिफ्ट भी दिए थे। इस बारे में ऐश ने खुलकर कभी नहीं कहा कि वे विवेक के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन वे हर फंक्शन में उनके साथ जाती थीं। जिससे साफ था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।

 

View this post on Instagram

Happiness on a boat!

Vivek Oberoi (@vivekoberoi) on

विवेक के इस कदम ने ऐश को कर दिया दूर
ऐसे में विवेक के उस एक कदम ने सब बदल डाला। विवेक चाहते थे कि बुरे वक्त से गुजर रहीं ऐश के लिए वे हमेशा हाजिर रहें, लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इस कॉन्फ्रेंस ने किसी का भला करने के बजाए विवेक का ही सब कुछ छीन लिया। ऐश ने बाद में साफ कर दिया था कि इन सब से उनका कोई लेना देना नहीं हैं और उनसे दूरी बना ली। ऐश के साथ साथ विवेक के हाथों से फिल्मों के ऑफर भी निकल गए। ऐश्वर्या ने खुद को हर तरह से विवेक से अलग कर लिया। ज्यादातर लोग इसे विवेक की गलती बताते हैं लेकिन किसी बड़े नाम के खिलाफ खुलकर बोलने के लिए हिम्मत चाहिए होती है, जो विवेक ने दिखाई लेकिन यह बोल्ड फैसला उनके लिए सही साबित नहीं हुआ। सालों बाद एक शो के दौरान विवेक ने सलमान से इशारों-इशारों में माफी मांगी। इसके बाद मामला थम गया और विवेक ने प्रियंका अल्वा से शादी कर ली और ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन को पार्टनर के रूप में चुन लिया।…Next

 

Read More :

पति और पत्नी दोनों को पता होने चाहिए अपने ये 5 कानूनी अधिकार

मैक्स चैनल पर क्यों आती है बार-बार ‘सूर्यवंशम’ हंसी-मजाक से अलग अब असली वजह जान लीजिए

कभी गरीबी में जीने वाला लड़का ऐसे बना ‘क्वीन हरीश’ बॉलीवुड ही नहीं विदेशों में भी छोड़ी थी अपने नृत्य की छाप

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh