Menu
blogid : 319 postid : 1389266

बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर रहे चुके हैं यो यो हनी सिंह, रिहैब में गुजारे 18 महीने

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानेमाने रैपर ‘यो यो हनी सिंह’ का आज जन्मदिन है, 15 मार्च 1983 को जन्मे हनी सिंह आज 35 वर्ष के हो चुके हैं। हनी सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में रैप गानों का ट्रेंड शुरू किया और उनकी वजह से आज कई रैपर इस इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रहें हैं। शाहरुख़ खान हो या अमिताभ बच्चन, सनी लियोनी हो या सोनाक्षी सिन्हा, हनी सिंह सबके साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं, हनी सिंह ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। ऐेसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं उनके सफर पर।

 

 

 

होशियारपुर में जन्में है हनी सिंह

 

 

हनी का जन्म पंजाब के होशियारपुर में एक सिख परिवार में हुआ था,उनका बचपन का नाम हिरदेश सिंह था। दिल्ली में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद हनी सिंह ने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से संगीत की पढ़ाई की थी।

 

कैसे पड़ा नाम ‘यो यो’

 

 

यो यो हनी सिंह इन नाम के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल, जब हनी सिंह यूके में पढ़ाई करते थे तो उनके दोस्तों ने उन्हें ‘यो यो’ कहकर पुकारना शुरू कर दिया था। ये सब इंग्लिश ऐक्सेंट की वजह से था, हालांकि हाल ही में उन्होंने बताया कि उनके अनुसार ‘यो यो हनी सिंह’ का मतलब Your Own Honey Singh है।

 

बॉलीवुड गानों में मचाई धूम

 

 

बॉलीवुड में फिल्म ‘शकल पे मत जा’ में पहली बार गाए गए अपने डेब्यू सांग के बाद से नोटिस किए गए। फिल्म ‘मस्तान’ में गाना गाने के लिए उन्हें 70 लाख मिला था, जो कि बॉलीवुड में अब तक किसी भी सिंगर को नहीं मीलि है। उनका गाया हुआ गाना ‘अंग्रेजी बीट’ सैफ अली खान और दीपिका की फिल्म कॉकटेल में भी दिखाया गया है। हनी सिंह और दिलजीत सिंह का ये गाना ‘लक्क 28 कुड्डी दा’ बीबीसी डाऊनलोड चार्टस् में नंबर वन पर रहा था। हनी सिंह को सबसे ज्यादा पापुलैरिटी तब फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘बॉस’ के गानों से मिली। उनका लुंगी डांस लोगों की जुबान पर चढ़ गया। हनी सिंह ने अभिनय करियर की शुरूआत पंजाबी फिल्म मिर्जा से की थी।

 

फिल्मों में भी की एक्टिंग

 

 

फिल्म में उनका कैमियो अपियरेंस ही था लेकिन इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड मिला। इसके बाद ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’ में दिखाई दिए। बॉलीवुड में फिल्मों में अपना एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘द एक्सपोज’ से किया। जल्द ही उनकी फिल्म जोरावर भी बड़े परदे पर आने वाली है।

 

ऐसी है लव स्टोरी

 

 

जब हनी सिंह का परिवार पंजाब से दिल्ली शिफ्ट हुआ था, उसके बाद ही हनी सिंह की मुलाकात शालिनी से हुई थी। और फिर शुरू हुई थी इन दोनों की प्रेम कहानी। शालिनी और हनी सिंह एक साथ गुरु नानक पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद हनी सिंह म्यूजिक डिग्री के लिए लंदन चले गए थे। लेकिन शालिनी के साथ जुड़े रहे थे, हनी सिंह जब लंदन से लौटे उसके बाद ही उन्होंने शालिनी से शादी करने का निर्णय लिया था।

 

जब रिहैब सेंटर पहुंचे हनी सिंह

 

 

इतनी शोहरत मिलने के बाद हनी सिंह की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए। उनके रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें आने लगीं। कहा जाने लगा कि हनी सिंह को शराब की ऐसी लत लग गई थी कि उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन हनी सिंह ने इन बातों का खंडन करते हुए सही वजह बताई।

 

बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे हनी

 

 

हनी सिंह ने कहा, ‘मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।’ बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे वो बर्बादी की ओर जा रहे हैं।

 

हाल ही में गाया गाना हुआ मशूहर

 

 

हनी सिंह भले ही सालों से पर्दे से दूर रहे हों लेकिन हाल ही आया उनका गाना ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का गाना दिली चोरी बेहद मशहूर हुआ है। ये गाना इस साल सबसे ज्यादा सुना और देखा जाना वाला वीडियो बन गया है।…Next

 

 

Read More:

कौन हैं दंगल की छोटी गीता? आमिर की इस फिल्म में भी करेंगी काम

बचपन में निभाया था अमिताभ का किरदार,जानें कहां है ये मशहूर ‘मास्टर बिट्टू’

कई मशहूर शो और फिल्मों में किया है काम, आज दिखती हैं ऐसी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh