बॉलीवुड में जंग-ए-आजादी की याद दिलाने वाली ऐसी कई देशभक्ति फिल्में बनी हैं, जो हमारी आजादी के संघर्ष की गाथा को बखूबी बयान करती हैं और देशभक्ति का जज्बा जगाती हैं। यह फिल्में उस दर्द को हम सबके सामने लाईं, जिसे शायद ही हम कभी महसूस कर पाते हैं। देशभक्ति पर बनी फिल्मों का अपना अलग ही महत्व होता है, इन फिल्मों को लोग खासा पसंद करते हैं। उन खास फिल्मों के बारे में जो आपके अंदर देशभक्ति की भावना जगाती हैं।
1. शहीद- 1965
‘शहीद’ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित फिल्म थी. भगत सिंह के जीवन पर 1965 में बनी यह देशभक्ति की सर्वश्रेष्ठ फिल्म थी। जिसकी कहानी स्वयं भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त ने लिखी थी। इस फिल्म में अमर शहीद राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ के गीत थे। मनोज कुमार ने इस फिल्म में शहीद भगत सिंह का जीवन्त अभिनय किया था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ प्रामाणिक फिल्म है।
2. बॉर्डर- 1997
फिल्म ‘बॉर्डर’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी, इस फिल्म की कहानी एक सत्य घटना से प्रेरित थी। इस फिल्म में भारत-पाक युद्ध के समय लड़े गए लोंगेवाला युद्ध को विस्तार से समझाया गया है। फिल्म की कहानी 1971 मे हुए भारत-पाकिस्तान की लड़ाई से प्रेरित है, जहां राजस्थान में 120 भारतीय जवान सारी रात पाकिस्तान की टांक रेजिमेंट का सामना करते थे।
3. लक्ष्य- 2004
2004 में बनी फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म ‘लक्ष्य’ साल 2004 में पर्दे पर आएगी। इसमें अभिनेता ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और बोमन ईरानी हैं। ऋतिक लेफ्टिनेंट करण शेरगिल (बाद में कार्यवाहक कप्तान) की भूमिका में हैं, जो अपनी टीम का नेतृत्व कर आतंकवादियों पर जीत पाते हैं। यह 1999 के कारगिल युद्ध के संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी थी।
4. द लेजेंड ऑफ भगत सिंह
2002 में राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ में अजय देवगन भगत सिंह का किरदार निभाते नजर आए। फिल्म भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित थी जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ हमें विस्तार मे यह बताता है कि कैसे भगत सिंह ने ब्रिटिश राज के खिलाफ और भारतीय स्वतंत्रता के प्रति अपने विचार और रुचि को विकसित किया।
5. रंग दे बसंती – 2006
2006 में बनी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ युवाओं में भरे देश प्रेम की भावना को दर्शाता है। इस फिल्म में युवाओं ने एक भ्रष्ट नेता को मार दिया था। फिल्म में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को लोग आज भी बेहद पंसद करते हैं खासकर युवाओं के बीच इस फिल्म का अलग क्रेज है।…Next
Read More :
आठ बहन-भाईयों के साथ झुग्गी में रहते थे गौतम अडानी, आज इतनी दौलत के हैं मालिक
सलमान खान की दबंग-3 में नहीं दिखेंगी मलाइका अरोड़ा, फिल्म के बारे में जानें 5 दिलचस्प बातें
Read Comments