Menu
blogid : 319 postid : 1393966

दीपिका और प्रियंका ही नहीं, इन सेलिब्रिटीज ने भी दो तरीकों से रचाई है अपनी शादी

बॉलीवुड में इन दिनों शादी का क्रेज बढ़ता ही जा रह है जहां पिछले साल अनुष्का शर्मा ने शादी की थी वहीं इस साल बॉलीवुड की देशी गर्ल और मस्तानी ने भी शादी कर ली है। वैसे प्रियंका और दीपिका दोनों की ही शादी सोशल मीडिया पर खुब छाई रही और कास बात ये रही की दोनों ने दो तरीकों से शादी की और दो बार दुल्हान बनीं। वैसे वो पहली ऐसे एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने दो तरीकों से शादी की है इसके पहले भी कई एक्ट्रेस दो तरीकों से शादी कर चुकी हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh16 Dec, 2018

 

 

 

1. प्रियंका चोपड़ा

 

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिकन सिंगर निक जोनस की दुल्हनियां बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की सभी रस्में  मेहंदी  संगीत  हल्दी फेरे और व्हाइट वेडिंग सभी कुछ जोधपुर के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में में शाही तरीके से संपन्न हुआ। प्रियंका ने हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था वहीं, उन्होंने इस लहंगे में वो बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं। प्रियंका के क्रिश्चियन वेडिंग गाउन की काफी चर्चा है। राल्फ लॉरेन ने इस गाउन को डिजाइन किया है। ये गाउन उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

 

2. दीपिका पादुकोण

 

 

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में शुमार दीपिका पादुकोण -रणवीर सिंह अब पति पत्नी हैं। लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। ये शोदी भी दो तरीकों से हुई, पहले दीपिका-रणवीर ने कोंकणी रीति रिवाज के साथ शादी की और उसके बाद सिंधी तरीकों से शादी हुई।

 

3. जेनेलिया डिसूजा

 

 

जेनेलिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे विलास राव देशमुख के बेटे और एक्टर रितेश देशमुख से शादी की है। दोनों ने एक दूसरे को करीब 10 सालों तक डेट किया और इसके बाद परिवार की राजमंदी के साथ शादी कर ली। साल 2012 में दोनों ने पहले महाराष्ट्रीयन और फिर क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।

 

4. असिन थोट्टूमकल

 

 

असिन मिक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा को डेट करने के बाद शादी कर ली थी। राहुल और असिन की शादी हिन्दू धर्म और क्रिश्चियन धर्म दोनों तीरकों से हुई थी। दरअसल असिन क्रिश्चियन हैं इसलिए उन्होंने अपने धर्म के तौर पर शादी की और राहुल ने हिन्दू धर्म तौर तरीकों से शादी की। इस कपल को एक प्यारी से बेटी भी है।

 

5. विद्या बालन

 

 

डर्टी पिक्टर से मशहूर होने वाली विद्या बालन ने यू टीवी मोशन पिक्चर्स के सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी की है। शादी की सभी रस्में पंजाबी और तमिल रीति-रिवाजों के साथ पूर्ण हुईं। अभिनेत्री विद्या बालन मलयाली हैं, जबकि सिद्धार्थ रॉय कपूर पंजाबी हैं। ऐसे में ये शादी दो तरीकों से संपन्न हुई है।…Next

 

Read More:

शत्रुघ्न को चेहरे पर निशान की वजह से नहीं मिलती थी फिल्में, रीना रॉय के साथ चला था अफेयर

सैफ की मां शर्मिला हैं 2700 करोड़ की मालकिन, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

अपनी पहली डेब्यू फिल्म में धर्मेंद्र को मिले थे 51 रुपए,मीना कुमारी थीं धर्मेंद्र की दीवानी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh