Menu
blogid : 319 postid : 1396176

प्रियंका चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों के लिए धड़कता था निक जोनस का दिल, किसी के साथ भी लम्बा नहीं चला रिश्ता

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. ऐसे में निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका दोनों की कई प्यार भरी फोटो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में प्रियंका की ‘sky is pink’ फिल्म की रैपअप पार्टी की तस्वीरे सामने आई हैं. प्रियंका की वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि प्रियंका का जादू पहली की तरह चल पाता है या नहीं. बहरहाल, प्रियंका और निक जोनस के रिश्ते को लेकर कुछ वक्त पहले अफवाह उड़ी थी कि दोनों अपनी शादी से खुश नहीं है, हालांकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं निकली और निक और प्रियंका की खूबसूरत तस्वीरें सामने आती रही. प्रियंका से अलग निक हमेशा से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं, एक नजर डालते हैं उनके पुराने रिश्तों पर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal12 Jun, 2019

 

 

 

 माइली सायरस

 

 

माइली सायरस और निक 2006-2007 में डिज्नी के पावर कपल माने जाते थे, दोनों एक साथ काम करते थे और इसी दौरान उन्हें प्यार हुआ। हालांकि ये रिश्ता महज एक साल ही चला था। दोनों ने इस रिश्ते को लेकर हमेशा चुप्पी रखी लेकिन, माइली की किताब ‘Miles To Go’ में इन दोनों के लव अफेयर की चर्चा हुई थी।

 

सेलेना गोमेज

 

 

हॉलीवुड की सबसे मशहूर पॉप सिंगर सेलेना गोमेज और निक भी एक दौर में बेहद करीब थे, साल 2007 में माइली से अलग होने के बाद निक ने सेलेना को डेट करना शुरू किया। दोनों को एक वीडियो सॉन्ग में साथ भी देखा गया था, हालांकि, ये कपल जल्द अलग हो गया।

 

कोर्टनी गैलियानो

 

 

‘द सो यू थिंक यू कैन डांस एल्बम’ के दौरान इन दोनों के डेट करने की खबरें आई थी, उस समय, दोनों को एक कॉन्सर्ट में एक साथ देखा गया था और खबरें थी की दोनों दोस्त से ज्यादा हैं। हालांकि, इस रिश्ते पर दोनों में से किसी ने कभी मुहर नहीं लगाई।

 

निकोल एंडर्सन

 

 

निकोल और निक ने ‘जोनास एलए’ के ड्रामा में प्यार में डूबे कपल का किरदार निभाया था, इस दौरान किसी को पता नहीं था कि उनकी बीच क्या चल रहा है। उसके बाद निकोल को डेमी लोवाटो और जो जोनास के साथ एक डबल डेट पर देखा गया।

 

सैमंथा बार्क्स

 

 

समंथा और निक ने “लेस मिसरेबल्स” में साथ काम किया था, जब दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही थी। हालांकि, निक ने कभी इस अफवाह की पुष्टि नहीं की। खबरें तो ये भी थी कि समंथा बरक्स और लुसी जोन्स से डबल डेट कर रहे थे।

 

 डेल्टा गुड्रम

 

 

मूल रुप से ऑस्ट्रेलिया की सिंगर और अभिनेत्री डेल्टा गुड्रम ने करीब 10 महीनों तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि ये कपल साल 2012 में अलग हो गया। वैसे डेल्टा और निक की उम्र में करीब 10 साल का अंतर था।

 

केंडल जिन्नर

 

 

2015 में, केंडल और निक को एक साथ देखा गया और खबरें थी कि दोनों साथ हैं। निक ने एक इटंरव्यू में कहा था कि दोनों कई बार डेट पर गए थे, लेकिन ये रिश्ता भी यूं ही खत्म हो गया।…Next

 

Read More :

बॉलीवुड के इन सितारों का पीछा करने लगे थे फैन, किसी ने दरवाजे पर रखा डायमंड नेकलेस तो किसी ने बिना शादी मान लिया पति

कभी लॉटरी लगने पर छोड़कर चली गई थी मिलिंद सोमन की गर्लफ्रैंड! अब बीती बातें भूलकर दोनों मालदीव में बिता रहे हैं छुट्टियां

जया बच्चन और अमिताभ को 24 घंटे के अंदर इस वजह से करनी पड़ी थी शादी, 15 साल की उम्र में शुरू किया था कॅरियर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh