Menu
blogid : 319 postid : 1396961

विवादों की वजह से हॉलीवुड की ये 5 फिल्में भी हो चुकी हैं कई देशों में बैन

भारत में बॉलीवुड की फिल्मों को बैन करना कोई नई बात नहीं है। वहीं, अक्सर कई दृश्यों को काटकर फिल्म को रिलीज किया जाता है। बॉलीवुड ही नहीं, कई ऐसी हॉलीवुड फिल्में भी हैं, जिन्हें अलग-अलग वजहों से बैन कर दिया गया या विवाद के चलते कुछ दृश्यों पर कैंची चला दी गई। आइए, एक नजर उन फिल्मों पर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal18 Sep, 2019

 

 

 

कैनिबल होलोकास्ट

Cannibal Holocaust

 

कैनिबल होलोकास्ट को एक अफवाह के चलते 50 देशों में बैन कर दिया गया। बैन होने वाली फिल्मों में इसे पहले नंबर पर रखा जाता है। फिल्म की कहानी थी कि एक प्रोफेसर अमेजन के जंगलों में खोए हुए डॉक्युमेंट्री क्रू को तलाशने जाता है।अफवाह फैल गई कि डायरेक्टर ने शूटिंग के लिए असली ऐक्टर्स को मार डाला। कई मुकदमे हो गए। सच में ऐसा कुछ नहीं था। मगर फिल्म बेहद हिंसक थी। शूटिंग के लिए कई जानवरों को मार डाला गया था, फिल्म आज भी कई जगह बैन है।

 

 

द इंटरव्यू

interview

 

फिल्म में नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का काल्पनिक इंटरव्यू लेने गए दो रिपोर्टस की काल्पनिक कहानी पर है। फिल्म पर नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका को धमका, सोनी पिक्चर्स को हैक कर लिया गया। अंत में फिल्म थियेटर्स में रिलीज़ नहीं हुई, फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई और 40 मिलियन डॉलर कमाकर सबसे बड़ी डिजिटल हिट बनी।

 

 अ क्लॉकवर्क ऑरेंज

Clockwork Orange

 

क्यूब्रिक को दुनिया भर के सिनेमा में बेहतरीन डायरेक्टर माना जाता है। उनकी फिल्म अ क्लॉकवर्क ऑरेंज मास्टरपीस मानी जाती है। इसे इसके ग्राफिक वॉयलेंस और रेप सीन के चलते कई देशों में बैन कर दिया गया, ये बैन कई जगह 30 सालों तक चला।

 पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: एट द वर्ल्ड्स एंड

Pirates of the Caribbean

 

फिल्म में पुराने सिंगापुर के कुछ सीन हैं, इनमें एक चीनी समुद्री लुटेरे को दिखाया गया है। फिल्म चीन में बैन कर दी गई, बाद में इसे 20 मिनट छोटा कर चीन में अलग से रिलीज किया गया।

 

फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे

Fifty Shades of Gray

 

इस फिल्म को न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में इस फिल्म पर विवाद हुए थे। फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे में कई एडल्ड कंटेट थे जिस वजह से उसे भारत में नहीं रीलिज नहीं किया गया। भारत में भी इसे और इसके दूसरे पार्ट फिफ्टी शेड्स ऑफ डार्कर थिएटर रिलीज नहीं किया गया है।…Next 

 

 

Read More:
शक्ति कपूर की फिल्म के इस सीन को देखकर थियेटर से नाराज होकर बाहर निकल गई थी मां, पिता ने जमकर लगाई थी डांट

ऐश्वर्या के 30वें बर्थडे पर 30 गिफ्ट देने वाले विवेक ओबरॉय का वो बोल्ड फैसला, जिसकी वजह से ऐश्वर्या ने छोड़ दिया उनका साथ

हॉलीवुड में एंट्री के बाद बॉलीवुड की इन 6 फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा, इनमें से एक फिल्म रही है सुपरहिट

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh