Menu
blogid : 319 postid : 1392312

सलमान और शाहरुख के फैन हैं हॉलीवुड के ये स्टार्स, लिस्ट में ये एक्ट्रेस भी शामिल

हॉलीवुड ने धीरे- धीरे अब भारत मे भी अपना एक अलग जलवा कायम कर लिया है। भारतीय दर्शक अब विदेशी फिल्मों और वेब सीरिज देखना चाहते हैं। ऐसे में जाहिर है कि उनके चाहनेवालों की कमी भारत में नहीं होगी। वहीं, हॉलीवुड के स्टार को तो अपने बॉलीवुड के स्टार भी पंसद करते हैं। लेकिन अपने बॉलीवुड के सितारों को भी हॉलीवुड के स्टार प्यार करते हैं और उनके साथ काम करना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं उन स्टार के बारे में जो बॉलीवुड के स्टार को पंसद करते हैं औऱ काम करना चाहते हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh16 Sep, 2018

 

 

 

 

1. डेनियल रेडक्लिफ़

 

 

हैरी पॉटर का किरदार निभाने वाले  डेनियल रेडक्लिफ़ कई भारतीयों के दिल में बसते हैं। लेकिन ख़ुद उनका मानना है कि वह बॉलीवुड के किंग ख़ान शाहरुख़ ख़ान के फ़ैन है। डेनियल ने एक इंटरव्यू में काह था कि शाहरुख़ को लोग ब्रिटेन में काफ़ी पंसद करते हैं औऱ वो खुदू भी उनके काम को बेहद पसंद करते हैं और उन्हें मौका मिले तो वो जरुर काम करना चाहेंगे।

 

2. सिलवेस्टर स्टैलोन

 

 

सिलवेस्टर स्टैलोन तो ऐसी पर्सनैलिटी हैं जिनका हर कोई फ़ैन है, लेकिन ख़ुद वो सलमान ख़ान के फ़ैन हैं। एक बार उन्होंने ट्विटर के ज़रिए सलमान के साथ एक्शन फ़िल्म करने की इच्छा ज़ाहिर की थी। वैसे सिलवेस्टर सलमान तो नहीं लेकिन अक्षय की फिल्म कमबख्त इश्क में नजर आ चुके हैं।

 

3. क्रिस्टन स्टीवर्ट

 

 

फ़ेमस अमरीकन एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट, यानि ट्वाइलाइट सीरिज की मुख्य एक्ट्रेस क्रिस्टन ने एक बार कहा था कि अगर उन्हें बॉलीवुड फ़िल्म ऑफ़र होती है, तो वो ऋतिक रोशन के साथ काम करना चाहेंगी। उन्होंने कहा था कि अगर उनका लड़का होता है, तो वो चाहेंगी कि वो ऋतिक जैसा स्मार्ट हो।

 

4. रॉबर्ट पैटिनसन

 

 

ट्वाइलाइट और हैरी पॉटर फ़ेम रॉबर्ट पैटिनसन किंग ख़ान को पसंद करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ भी देखी है। उनके मुताबिक, इंडिया में काफ़ी इमोशनल फ़िल्में बनती हैं और वो एक बार इसका हिस्सा होना चाहेगें।

 

5. जेरार्ड बटलर

 

 

जेरार्ड बटलर वो एक्टर हैं, जिन्होंने फ़िल्म लगान के लिए ऑडीशन दिया था, वो प्रियंका चोपड़ा के इस कदर फ़ैन हैं कि उन्होंने तो प्रियंका को शादी तक का ऑफ़र दे दिया था।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh