Menu
blogid : 319 postid : 1395364

International Women’s Day 2019 : बॉलीवुड के वो पॉवरफुल महिला किरदार जिनके सामने फीके नजर आए ‘हीरो’

बॉलीवुड में हमेशा से पुरुष प्रधान फिल्में बनती आई हैं। वहीं पिछले कुछ सालों से हिंदी सिनेमा की फिल्मों में एक नया दौर आ गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं महिला प्रधान फिल्मों की। बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जो केवल अभिनेत्री पर आधारित रही और उन फिल्मों ने दर्शकों के दिलों को भी जीता है। दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ हो या फिर जायरा वसीम की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’। बड़े एक्टर के सामने बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी जगह बनाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों से रुबरू करवाते हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh8 Mar, 2019

 

 

1. पद्मावत

 

 

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ साल 2018 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म चितौड़ की रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित है। फिल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका ने पद्मावती का किरदार किया था। इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं।

 

2. पीकू

 

 

पिता और बेटी के रिश्ते पर बनी ये फिल्म बहुत ही अलग थी। अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान का अभिनय फिल्म को देखने लायक बनाता है। इस फिल्म की कहानी को देखकर आपको लगेगा कि ये हमारी जिंदगी से बहुत मिलती है।

 

3. ‘निल बटे सन्नाटा

 

 

2016 में आई अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ ने सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म की कहानी एक ऐसी सिंगल मदर और उसकी बेटी पर आधारित है। फिल्म में बेटी मैथ्स से दूर भागती है और पढ़ाई की अहमियत समझाने और मोटिवेट करने के लिए उसकी मां भी स्कूल में एडमिशन ले लेती है। फिल्म में स्वरा भास्कर के काम की जमकर तारीफ हुई थी।

 

4. फैशन

 

 

फिल्म ‘फैशन’ इस आधुनिक दौर में लड़कियों के सपनों और उनको पूरा करने के संघर्ष को बेहद सच्चाई से दिखाती है। फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत लीड रोल में थे।

 

5. दामिनी

 

 

अपने समय की हिट हिरोइन मीनाक्षी शेषाद्री ने एक से एक बढ़ कर हिट फिल्में दीं। घायल, घातक और शहंशाह जैसी सुपरहिट फिल्में देने वानी मीनाक्षी को आज भी ‘दामिनी’ के लिए ही याद किया जाता है। इस फिल्म में उन्होंने बहु होते हुए भी सच्चाई का साथ दिया और अपने देवर को सजा दिलवाई।

 

6. ‘सीक्रेट सुपरस्टार

 

 

आमिर खान और ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम स्टारर फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ साल 2017 की तमाम बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में ऐसी लड़की की कहानी को दर्शाया गया है जो सिंगर बनाना चाहती है। ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।

 

7. बैंडिट क्वीन

 

 

बैंडिट क्वीन बैंडिट क्वीन शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन, फूलन देवी की असली ज़िन्दगी पर आधारीत है। कैसे फूलन एक आम लड़की के साथ ज़्यादती होती है और वह फिर बदला लेने के लिए कैसे डकैत बन जाती है, ये हर महिला को जानना चाहिए।…Next

 

Read More:

दो शादियां कर चुके हैं टीवी के मशहूर बेेटे हितेन तेजवानी, सेट पर हुआ था दूसरी पत्नी गौरी से प्यार

स्विट्जरलैंड में आकाश अंबानी और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, बॉलीवुड सितारों ने लगाई रौनक

लता मंगेशकर पिता की पुण्यतिथि पर भारतीय सेना को दान करेंगी 1 करोड़ रुपए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh