Menu
blogid : 319 postid : 1388780

बॉलीवुड की वो 7 फिल्में, जिन्होंने महिलाओं की शक्ति को किया ‘सलाम’

आज महिला दिवस पूरे विश्वभर में मनाया जा रहा है, जहां एक तरफ गूगल ने डूडल बनाकर महिलाओं और उनके जज्बे को सलाम किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी फिल्मों ने देश और हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए बढ़ावा दिया है। महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी समेत ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिनकी फिल्में आप एक या दो बार नहीं बल्कि बार-बार देखना पसंद करेंगे। आइए जानते हैं आखिर ऐसी कौन सी फिल्में हैं, जिसकी वाहवाही हर किसी ने की।


cover



1. श्रीदेवी (मॉम – इंग्लिश विंग्लिश)


sridevi


श्रीदेवी भले ही अब हमारे बीच नहीं रही हों, लेकिन उनका यादगार काम हमेशा लोगों को हंसाता और रुलाता रहेगा। श्रीदेवी शादी के कुछ साल तक फिल्मों से दूर रहीं लेकिन जब साल 2012 में उन्होंने वापसी की तो हर किसी ने उन्हें सलाम किया। श्रीदेवी की 2012 में आई फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ ने लोगों को काफी प्रभावित किया था, इस फिल्म उन्होंने घरेलू पत्नी का किरदारा निभाया था। इतना ही नहीं, उनकी पिछले साल आई एक और फिल्म ‘मॉम’ ने लोगों के दिलों को जीत लिया, यह फिल्म भी एक महिला और एक मां पर आधारित थी।

2. कंगना रनौत (क्वीन)


queen


कंगना रनौत वैसे तो बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई है, उनकी फिल्में हर बार कुछ खास तरीक से पेश की जाती है।फिल्म ‘क्वीन’ में कंगना एक सिंपल लड़की का किरदार निभाया था, इस फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं था इसके बावजूद फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि शादी टूटने के बाद कंगना अपना हनीमून पैकेज सिर्फ घूमने के चली जाती हैं। ऐसे में कई खट्टे-मीठे सीन है, जिसे देखने के बाद आपको भी बार-बार फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित होंगे।



3. विद्या बालन (कहानी – द डर्टी पिक्चर)


vidya


द डर्टी पिक्चर 2011 में बनी सिल्क स्मिता की जीवनी पर आधारित हिन्दी फिल्म है। विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह और इमरान हाशमी ने फिल्म में मुख्य किरदारों की भूमिका निभाई है। उनकी एक और फिल्म ‘कहानी’ को भी काफी सराहना मिली थी। इसमें भी वह एक प्रेग्नेंट लेडी का किरदार निभाया, जिसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं, विद्या बालन की दोनों ही फिल्में महिलाओं पर आधारित हैं।



4. नरगिस (मदर इंडिया )

mother_india



‘मदर इंडिया’ 1957 में बनी भारतीय फिल्म है जिसे महबूब खान द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फिल्म में नर्गिस, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और राज कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह गरीबी से पीड़ित गांव में रहने वाली औरत राधा की कहानी है जो कई मुश्किलों का सामना करते हुए अपने बच्चों का पालन पोषण करने और बुरे जागीरदार से बचने की मेहनत करती है।



5. प्रियंका चोपड़ा (मैरी कॉम)


marykom




मैरी कॉम एक भारतीय हिंदी बॉलीवुड फिल्म है जो 2014 में सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई थी। जिसका निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। यह एक जीवनी फ़िल्म है जो मुक्केबाज मैरी कॉम पर आधारित है जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने लीड रोल निभाया था।


6. सोनम कपूर (नीरजा)


Neerja


2015 में आई ‘नीरजा’ में सोनम कपूर ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया। यह एक जीवनी फिल्म है, जिसका निर्देशन राम माधवानी ने किया। इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले अतुल कशबेकर ने किया। सोनम कपूर की इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। ‘नीरजा’ में 5 सितम्बर 1986 को मुम्बई-न्यूयॉर्क उड़ान के आतंकवादियों द्वारा कराची में अपहृत होने पर अपनी जान गंवाने वाली नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित फिल्म है।


7. तापसी पन्नू (पिंक)


Pink-photo-by-The-Telegraph


पिंक अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित 2016 की हिन्दी फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी, अंगद बेदी, एंड्रिया तारियांग, पीयूष मिश्रा और धृतिमान चटर्जी ने मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म 16 सितम्बर 2016 को रिलीज़ हुई। फिल्म में दिल्ली की रहने वाली तीन लड़कियां मीनल अरोड़ा (तापसी पन्नू), फलक अली (कीर्ति कुल्हरी) व एंड्रिया (एंड्रिया तारियांग) पर है।…Next



Read More:

माइकल जैक्सन से श्रीदेवी तक, इन सितारों ने बाथरूम में ली आखिरी सांस

दुबई के इस आलीशान होटल में रुकी थीं श्रीदेवी, इतना है एक रात का किराया

श्रीदेवी को यूं ही नहीं कहा जाता था लेडी अमिताभ, सफलता से विवाद तक दोनों में कॉमन हैं ये बातें

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh