Menu
blogid : 319 postid : 1396240

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 : ये 7 बॉलीवुड अभिनेत्रियां योग करके रहती हैं फिट और जवां, इनकी उम्र का नहीं होता अंदाजा

देशभर में आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, देश में मुख्य आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग एक ऐसी चीज है, जो हर किसी के लिए जरूरी है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal21 Jun, 2019

अगर आपने अभी तक योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा नहीं बनाया है, तो आज ही योग से जुड़ जाइए। फिल्म जगत में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो खूबसूरत दिखने के साथ फिट भी हैं और इसके लिए वो योग करती हैं। आइए, एक नजर डालते हैं उन अभिनेत्रियों पर-

 

 

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

 

 

शिल्पा अब भले ही फिल्में न करती हों लेकिन उन्होंने फिटनेस के मामले में आज की एक्ट्रेस से कम नहीं है। शिल्पा वर्षों से योग कर रही हैं और उन्होंने खुद की योग डीवीडी और किताबें भी लॉन्च की है। खास बात ये है कि उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है, शिल्पा योग गुरू रामदेव के साथ भी योग करती नजर आई थीं।

 

कंगना रनौत

 

 

बॉलीवुड की क्वीन कही जानी वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत बीते काफी समय से योग कर रही हैं। वह तब से योग कर रही हैं जब वो बॉलीवुड में भी नहीं थी। कंगना ने आज भी योग करते हुए अपना वीडिया सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

 

करीना कपूर 

 

 

करीना की गिनती इस दौर की सबसे फिट एक्ट्रेसेज में होती है। उन्होंने कई जगह इंटव्यू में बताया था कि जब तैमूर होने वाले थे तो वो घंटों योग करती थीं। करीना न केवल खुद योग करती हैं बल्कि अपने पति सैफ को भी योग करने के लिए प्रेरित करती हैं। करीना मां बनने के बाद भी योग करती हैं ताकि वो फिट रहें।

 

 मलाइका अरोड़ा खान

 

 

45 साल की मलाइका फिल्मों में आइटम नंबर करती हैं। मलाइका की फिटनेस देखकर लोग हैरान होते हैं। मलाइका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सबसे कठिन योग का आसन पोस्ट किया था, जिसे करना बेहद मुश्किल होता है। मलाइका दो बच्चों की मां है और मॉडलिंग करती हैं साथ ही टीवी पर भी नजर आती हैं।

 

 लारा दत्ता

 

 

यूट्यूब पर ‘हील विद लारा’ नाम से उनका खुद का एक चैनल है, जिस पर वह लोगों को योग करना सिखाती हैं। लारा ने कहा था कि जव वो मां बनने वाली थी उस दौरान उन्होंने योग करना नहीं छोड़ा था यही वजह है कि वो आज भी योग करती हैं और खुद को फिट रखती हैं।

 

इलियाना डिक्रूज

 

इलियाना ने खुद को मेंटेन रखने के लिए योग का ही सहारा लिया है, इलियाना हर दिन योग करती हैं। अक्सर इलियाना अपनी योग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ड़ालती रहती हैं। इलियान मानती हैं कि योग उन्हें शांत रहने की शक्ति देता है।

 

जैकलीन फर्नांडीज

 

 

श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन भी योग करती हैं, इतना ही नहीं उनका मानना है कि फिल्मों में स्टंट के लिए भी योग मददगार है। जैकलीन के हिसाब से योग करने से उनकी बॉडी ज्यादा लचीली होती है और वो ज्यादा एक्टिव रहती हैं।…Next

 

Read More :

पति और पत्नी दोनों को पता होने चाहिए अपने ये 5 कानूनी अधिकार

मैक्स चैनल पर क्यों आती है बार-बार ‘सूर्यवंशम’ हंसी-मजाक से अलग अब असली वजह जान लीजिए

कभी गरीबी में जीने वाला लड़का ऐसे बना ‘क्वीन हरीश’ बॉलीवुड ही नहीं विदेशों में भी छोड़ी थी अपने नृत्य की छाप

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh