Menu
blogid : 319 postid : 1393957

ईशा अंबानी और कपिल शर्मा समेत इन 5 सितारों ने भी 2 दिनों में रचाई शादी

बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में शादी का मौसम चल रहा है। जहां एक ओर ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लिए तो वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी सात जन्मों का रिश्ता बांधा। न केवल ईशा और कपिल बल्कि इन 2 दिनों में सिनेमा और टीवी की दुनिया की 5 हस्तियों ने शादी की। तो चलिए आपको ऐसी 5 हस्तियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने 2 दिन के अंदर शादी रचाई।

Shilpi Singh
Shilpi Singh15 Dec, 2018

 

 

1. ईशा अंबानी-आनंद पीरामल

 

 

मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी सात जन्मों के लिए आनंद पीरामल की हो चुकी हैं। ईशा और आनंद की शाही शादी एंटीलिया से हुई। ईशा की शाही शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं का जमावड़ा लगा। ईशा ने शादी में ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा गोल्डन कॉम्बिनेशन के सात पहना हुआ था। इस लहंगे के साथ ईशा ने लाल रंग की चुनरी डाली हुई थी। आनंद पीरामल ईशा से मैचिंग करते हुए ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर की शेरवानी पहने हुए थे।

 

2. कपिल शर्मा-गिन्नी

 

 

कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी कर ली है। कपिल जहां ग्रीन और गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए, वहीं गिन्नी रेड गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कपिल ने पगड़ी पहनी हुई थी और उनके हाथ में तलवार भी दिखी। जालंधर स्थित होटल कबाना में यह शादी हुई। सिख रीति रिवाज से दोनों ने एक दूसरे को हमसफर बनाया।

 

3. पारुल चौहान-चिराग ठक्कर

 

 

‘बिदाई’ सीरियल से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस पारुल चौहान ने चिराग ठक्कर से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी कर ली है। पारुल लंबे वक्त से चिराग को डेट कर रही थीं और आखिरकार शादी के बंधन में बंध गईं। पारुल की शादी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ स्टार्स शामिल हुए थे। शादी की इन तस्वीरों में पारुल खूबसूरत लग रही हैं।

 

4. रघु राम-नताली

 

 

रियलिटी शो रोडीज के फेमस जज रघु राम ने 12 दिसंबर को शादी कर ली है। यह रघु राम की दूसरी शादी है। रघु ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से गोवा में समुद्र किनारे सात फेरे लिए। रघु और नताली के करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी हुई। रघु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शादी में एक्टर रणविजय सिंह भी शामिल हुए।

 

5. अदिति गुप्ता-कबीर चोपड़ा

 

 

‘कुबूल है’ एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड कबीर चोपड़ा के साथ बुधवार को शादी रचा ली। अदिति ने अपने खास दिन पर ऑफ व्हाउट और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना हुआ था जबकि कबीर ऑफ व्हाइट और ग्रे रंग की शेरवानी पहने हुए थे। अदिति गुप्ता ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। …Next

 

Read More:

शत्रुघ्न को चेहरे पर निशान की वजह से नहीं मिलती थी फिल्में, रीना रॉय के साथ चला था अफेयर

सैफ की मां शर्मिला हैं 2700 करोड़ की मालकिन, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

अपनी पहली डेब्यू फिल्म में धर्मेंद्र को मिले थे 51 रुपए,मीना कुमारी थीं धर्मेंद्र की दीवानी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh