Menu
blogid : 319 postid : 1395529

ईशा अंबानी से दीपिका पादुकोण तक, ये 6 स्टार कपल शादी के बाद मनाएंगे अपनी पहली होली

होली का त्योहार ऐसा त्योहार है जिस दिन लोगों को अपने पुराने गिले-शिकवों को भुलाकर अपनों को भी गले लगा लेते हैं। होली के त्योहार की अपनी एक अलग ही रौनक होती है। रंगो से सजा ये त्यौहार हर किसी के लिए कुछ खास लेकर आता है। रंगों का त्योहार होली को लेकर सभी में काफी उत्साह रहता है और सोचिए अगर शादी के बाद कपल्स की पहली होली हो, तो फिर उनकी होली डबल कलरफुल हो जाती है। शादी के बाद पहली होली खेलने का मजा ही अलग होता है। तो आईए बताते हैं कि इस साल किस कपल की पहली होली होगी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh18 Mar, 2019

 

 

1. आकाश अंबानी- श्लोका मेहता

 

 

श्लेका मेहता और आकाश की शादी 9 मार्च 2019 को हुई है। इन दोनों की शादी में बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत से जुड़ी सभी हस्तियां पहुंची थी। शादी के बाद इन दोनों की यह पहली होली है। अंबानी परिवरा दो सदस्यों का आगमन हुआ है ऐसे में परिवार के लिए ये होली बेहद खास होने वाली है।

 

2. ईशा अंबानी-आनंद पीरामल

 

 

आनंद पीरामल और ईशा अंबानी की शादी बीते साल दिसंबर में हुई है। शादी के बाद इन दोनों सेलिब्रिटीज की भी यह पहली होली है। इन दोनों की शादी मुकेश अंबानी ने धूमधाम से की थी और दुनियाभर में इस शादी के चर्चा हुए थे।

 

3. दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

 

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी बीते साल दिसंबर में हुई थी। शादी के बाद इन दोनों की भी यह पहली होली है। हाल ही में दीपिका ने मैडम तुसाद में अपना वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया है।

 

4. प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

 

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की भी यह पहली होली है। दोनों ने बीते साल दिसंबर में शादी की है। हाल ही में प्रियंका निक के साथ भारत आई थी और फिल्म की शूटिंग करके वापस चली गईं। वैसे, मुश्किल ही है की ये कपल होली भारत में मना पाएगा, लेकिन दोनों इस त्यौहार का आनंद जरुर उठाएंगे।

 

5. सोनम कपूर-आनंद आहूजा

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहुजा की शादी काफी ट्रेंडिंग रही थी। मई, 2018 में सोनम और आनंद ने शादी की थी। ऐसे में सोनम और आनंद की शादी के बाद यह पहली होली है।

 

6. नेहा धूपिया-अंगद बेदी

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा और एक्टर अंगद बेदी ने भी मई, 2018 में शादी की थी। इन दोनों की एक बेटी मेहर धूपिया बेदी भी है। शादी के बाद इन दोनों की यह पहली होली है, खास  बात ये होगी की इन दोनों की प्यार से बेटी की भी ये पहली होली होगी। फिलहाल नेहा रोडीज में बतौर जज नजर आ रही हैं।…Next

 

Read More:

सलमान से अजय तक, इन स्टार को आजतक नहीं मिला फिल्‍मफेयर का बेस्‍ट एक्‍टर अवॉर्ड

दूरदर्शन के एक सीरियल में काम करते थे राजपाल यादव, ट्रक से जाते थे स्कूल

जब आमिर खान की वजह से बाथरूम में रोई थी दिव्या भारती! सलमान ने ऐसे संभाला था

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh