फैशन मैगजीन ‘वोग इंडिया’ के कवर पेज पर बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरें हमेशा नजर आती है, लेकिन इस बार वोग इंडिया के फरवरी एडिशन में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी नज़र आई है। आपको बता दें कि ईशा अंबानी की शादी दिसबंर साल 2018 में आनंद पीरामल से बहुत ही शानदार तरीके से की गई थी। जिसकी शाही शादी की चर्चा खूब हुई थी। लेकिन इस बार ईशा अपने फोटोशूट के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने लाइफ से जुड़ी बहुत ही बातों के बारें में खुलासा किया। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वो और उनके भाई आकाश IVF जैसी टैक्नीक से हुई हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर बॉलीवुड के किन सितारों के घर भी IVF के जरिए माता-पिता बनने का सुख पा चुके हैं।
नीता-मुकेश की शादी के 7 साल बाद IVF से हुआ ईशा-आकाश का जन्म
ईशा अंबानी ने बताया कि वह और उनका जुड़वां भाई आकाश दोनों IVF किड्स हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी के 7 साल बाद IVF तकनीक की मदद से ईशा अंबानी और आकाश अंबानी का जन्म हुआ था। ईशा आगे बताती हैं, जब आखिरकार हमारा जन्म हुआ तो शुरुआत में हमारी मां चाहतीं थीं कि वह फुल-टाइम मां बनीं रहें। बाद में जब हम दोनों भाई-बहन 5 साल के हो गए उसके बाद वह अपने काम पर वापस लौटीं। हालांकि काम पर लौटने के बाद भी वह हमेशा एक टाइगर मॉम रहीं।
बॉलीवुड के ये स्टार किड भी हैंIVF की देन
1. अबराम खान
आए दिन सुपरस्टार शाहरुख की उनके बेटे अबराम के साथ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। सरोगेसी के जरिए पैदा हुए अबराम अब 5 साल के हो चुके हैं। अबराम शाहरुख के तीनों बच्चों में सबसे छोटे हैं और अक्सर तस्वीरों के जरिए छाए रहते हैं।
2. आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को अपने बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए कई मशक्कतों का सामना करना पड़ा। आखिरकार उन्होंने आईवीएफ सरोगेसी का सहारा लिया जिसके चलते उनके बीच बेटे आजाद राव खान का आगमन हुआ। आजाद के जन्म के समय आमिर ने कहा था, ‘ये बच्चा उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसके जन्म के लिए उन्होंने कई दिक्कतों का सामना किया और लंबा इंतजार भी। हमें आईवीएफ तकनीक अपनाने की सलाह दी गई थी’। बता दें, आमिर का बेटा आजाद 5 दिसंबर, 2011 को पैदा हुआ।
3. फराह खान
बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान और उनके पति शिरीष ने माता-पिता बनने के लिए IVF टेकनीक का सहारा लिया। बता दें, फराह खान की दो बेटियां और एक बेटा है और फराह अक्सर तीनों बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
4. सोहेल खान
सोहेल खान की पत्नी सीमा की शारीरिक दिक्कतों के चलते दोनों ने अपनी दूसरी संतान के लिए आईवीएफ, सरोगेसी का सहारा लिया, 2011 में सरोगेसी की मदद से उनके बेटे योहान का जन्म हुआ।…Next
Read More:
2019 के अंत तक दूल्हा बनेंगे वरुण धवन, गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लेंगे सात फेरे
एकता कपूर ही नहीं उनकी ये मशहूर एक्ट्रेस भी हैं सिंगल मदर, इनमें से कुछ ने गोद लिया है बच्चा
सुपरस्टार होने के बावजूद चॉल में रहते थे जैकी श्रॉफ, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी
Read Comments