Menu
blogid : 319 postid : 1395771

‘वो लम्हे’ फिल्म देखने पहुंची कंगना को महेश भट्ट ने फेंककर मारी थी चप्पल! बहन रंगोली ने ट्वीट करके सोनी राजदान पर साधा निशाना

बॉलीवुड में कुछ ही ऐसे सितारे हैं, जो अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। ज्यादातर सितारे विवादों से बचने के लिए किसी भी मुद्दे पर अपनी राय नहीं देते और बचकर निकल जाते हैं। उनका मानना होता है कि एक ही इंडस्ट्री में रहकर किसी से दुश्मनी आपके कॅरियर के लिए खतरनाक हो सकती है, जबकि यह सब जानते हुए भी कुछ बिंदास सितारे ऐसे हैं, जो इन बातों की परवाह किए बिना अपनी राय खुले तौर पर रखते हैं। ऐसे सितारों में सबसे पहला नाम आता है कंगना रनौत का। जो ज्यादातर मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखती हैं।  हाल ही में कंगना ने आलिया भट्ट पर निशाना साधा था जिससे सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोग कंगना की इस बेबाकी की तारीफ कर रहे थे, वहीं आलिया के फैंस को कंगना की यह बात रास नहीं आई थी। अब कंगना की बहन ने एक और ट्वीट करके बॉलीवुड जगत में हलचल मचा दी है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal17 Apr, 2019

 

 

कंगना की बहन ने अपने ट्वीट से मचाई सनसनी
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान पर निशाना साधा है। उन्होंने सोनी राजदान को टैग करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के ट्वीट अब खूब वायरल हो रहे हैं। उनके ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं।

 

 

 

‘महेश कंगना को चप्पल फेंककर मारी थी’
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने लिखा: “कंगना रनौत जब फिल्म ‘वो लम्हे’ के प्रिव्यू के लिए थियेटर पहुंची थीं, तब उन्होंने उसे चप्पल फेंक कर मारी थी। उन्होंने उसे उसकी ही फिल्म देखने नहीं दिया। इस वाकये के बाद वो रात भर रोई। उस समय उसकी उम्र महज 19 साल की थी। रंगोली चंदेल ने इस ट्वीट में महेश भट्ट का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा उन्हीं की तरफ था। ”

 

 

सोनी राजदान पर जमकर बरसी कंगना की बहन
रंगोली चंदेल ने अगले ट्वीट में लिखा: “डियर सोनी जी, महेश भट्ट ने कंगना रनौत को ब्रेक नहीं दिया। अनुराग बासु ने उन्हें ब्रेक दिया था। महेश भट्ट उस समय अपने भाई के प्रोडक्शन हाउस में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे। “रंगोली चंदेल ने इस तरह महेश भट्ट और सोनी राजदान पर निशाना साधा। उनके ट्वीट पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं।…Next 

 

Read More :

सलमान-ऐश्वर्या की पुरानी फोटोज सोशल मीडिया पर हुई वायरल, 17 साल पहले इस वजह से हुआ था ब्रेकअप!

टीवी सीरियल ‘शांति’ ने दी मंदिरा बेदी को नई पहचान, 20 सालों में इतनी बदल गई हैं मंदिरा

कभी लॉटरी लगने पर छोड़कर चली गई थी मिलिंद सोमन की गर्लफ्रैंड! अब बीती बातें भूलकर दोनों मालदीव में बिता रहे हैं छुट्टियां

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh