Menu
blogid : 319 postid : 1389566

‘दिल मिल गए’ में करण के साथ इन 9 कलाकारों ने शेयर किया था स्‍क्रीन, आज भी हैं पॉपुलर

पॉपुलर टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में जिग्‍नेश का किरदार निभाकर फेमस हुए करण परांजपे का महज 26 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। करण का शव उनके अपार्टमेंट में मिला। हालांकि, अभी तक मौत की वजह का पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो करण अपनी मां के साथ रहते थे। 25 मार्च को वह अपने घर में मृत पाए गए। करण के साथ ‘दिल मिल गए’ में काम कर चुके करण वाही ने उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा, ‘डियर जिग्स, तुम बहुत याद आओगे।’ करण के साथ और भी कई कलाकारों ने ‘दिल मिल गए’ में उनके साथ स्‍क्रीन शेयर किया था, जो आज भी काफी पॉपुलर हैं। आइये आपको करण सहित उन कलाकारों और उनके किरदारों के बारे में बताते हैं।

 

 

करण परांजपे

 

 

2007 में शुरू हुआ ‘दिल मिल गए’ सीरियल छोटे पर्दे का काफी पॉपुलर शो था। 26 वर्ष की छोटी से उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने वाले करण परांजपे इसमें मेल नर्स के रोल में थे। उनके किरदार का नाम जिग्नेश (जिग्गी) था। उनका ये रोल इस शो के यादगार किरदारों में से एक था।

 

करण वाही

 

 

करण वाही ने ‘दिल मिल गए’ में डॉ. सिद्धांत मोदी का किरदार निभाया था। वाही ने अपना करियर 2004 में शो रिमिक्स से शुरू किया। हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्‍म ‘हेट स्‍टोरी 4’ में करण लीड किरदार में नजर आए।

 

अमित टंडन

 

 

अमित टंडन ने डॉ. अभिमन्यु मोदी का किरदार निभाया था। बता दें कि अमित टंडन इंडियन आयडल 1 के फाइनलिस्ट रहे हैं। फिलहाल वे ‘कसम तेरे प्यार की’ शो में दिखाई दे रहे हैं।

 

अयाज खान

 

 

शो ‘दिल मिल गए’ में अयाज खान ने डॉ. शुभांकर राय का किरदार निभाया था। टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के अलावा ‘ब्लफ मास्टर’, ‘कुलवधु’, ‘परिचय’, ‘घोस्ट घोस्ट न रहा’ जैसे टीवी शोज कर चुके अयाज खान एक्टिंग के साथ-साथ अपने बिजनेस में भी परफेक्ट हैं। उन्‍होंने ‘हनीमून ट्रैवल्स’, ‘जाने तू या जाने न’, ‘हाइड एंड सीक’ जैसी फिल्में भी की हैं।

 

श्वेता गुलाटी

 

 

श्वेता गुलाटी ने डॉ. निकिता मल्होत्रा का किरदार निभाया था। वे वीकेंड पॉपकॉन (2006), इश्क की घंटी (2007), मन में है विश्वास (2007), कॉमेडी सर्कस (2008), अंबर धरा (2008), दिल मिल गए (2008), देख इंडिया देख (2009), क्राइम पेट्रोल (2010) जैसे शोज में भी दिखीं। श्वेता आखिरी बार ‘तू मेरे अगल-बगल है’ (2014) में नजर आईं।

 

पंकित ठक्कर

 

 

शो ‘दिल मिल गए’ में पंकित ने डॉ. अतुल जोशी का किरदार निभाया था। पंकित ने अपने करियर की शुरुआत ‘कभी सौतन कभी सहेली’ से की थी। पंकित ने कई शोज में काम किया और आखिरी बार वे शो ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में दिखे थे।

 

सुनैना गुलिया

 

 

इस सीरियल में सुनैना गुलिया ने डॉ. अंजली गुप्ता का किरदार निभाया था। फिलहाल काफी वक्त से वे किसी शो में नजर नहीं आई हैं।

 

जेनिफर विंगेट

 

 

शो ‘दिल मिल गए’ में जेनिफर विंगेट ने डॉ. रिद्दिमा गुप्ता का किरदार निभाया था। जेनिफर को शो ‘बेहद’ से फेम मिला। खबरों की मानें, तो अब जेनिफर का स्‍टारडम इतना ज्‍यादा है कि वे एक एपिसोड के एक लाख रुपये लेती हैं। जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत 12 वर्ष की उम्र में टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से की थी। कसौटी में वे प्रेरणा और अनुराग बासु की बेटी स्नेहा के किरदार में नजर आई थीं।

 

दृष्टि धामी

 

 

शो ‘दिल मिल गए’ में दृष्टि धामी ने डॉक्टर मुस्कान चड्ढा की भूमिका निभाई थी, जिसे काफी सराहा गया। गीत हुई सबसे पराई, मधुबाला एक इश्क एक जुनून, एक था राजा एक थी रानी और परदेस में है मेरा दिल… ये वे टीवी शोज हैं, जिनमें दृष्टि धामी काम करके नाम कमा चुकी हैं। दृष्टि धामी ने टीवी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 6वें सीजन में हिस्सा लिया था और वह इसकी विनर भी रहीं। बताया जाता है कि वे भी एक एपिसोड के 1 लाख रुपये लेती हैं।

 

करण सिंह ग्रोवर

 

 

शो ‘दिल मिल गए’ में करण ने डॉ. अरमान मलिक का किरदार निभाया था। करण ने इस शो की को-मेट जेनिफर विंगेट से 9 अप्रैल 2012 को शादी कर ली थी। मगर इनकी शादी ज्यादा वक्त नहीं चल पाई और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 30 अप्रैल 2016 को करण ने बिपाशा बसु से शादी कर ली…Next

 

Read More:

100 करोड़ क्‍लब में पहुंचीं फिल्‍में, लेकिन इन 5 कलाकारों को नहीं मिला इसका फायदा

विराट, सचिन समेत इन 8 दिग्‍गज खिलाड़ियों पर लगा है बॉल टैंपरिंग का आरोप

राज्यसभा के बाद यूपी में एक बार फिर होगी विधायकों की ‘परीक्षा’!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh