Menu
blogid : 319 postid : 1364335

तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में ये होगा खास, मौसी करिश्‍मा ने खोला राज

क्‍या खुलासा किया है।


taimur


तैमूर बन चुके हैं इंडस्‍ट्री के स्‍टार


taimur1


करीना कपूर खान और सैफ अली खान के प्यारे नवाबजादे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। तैमूर समय से पहले ही इंडस्ट्री के स्टार बन चुके हैं। वो अपने मम्‍मी-पापा के साथ जहां भी जाते हैं, मीडिया फोटोग्राफर्स अक्सर उनके आसपास रहते हैं। तैमूर के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। इंटरनेट पर तैमूर के कई सक्रिय फैन क्लब्स भी बन गए हैं। उनके पहले जन्मदिन को लेकर कपूर और खान परिवार बेहद एक्साइटेड हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर के फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर कई तरह की मीडिया रिपोर्ट्स पढ़ने को मिल रही हैं। अब तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने ही उनके पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारियों के बारे में खुलासा कर दिया है।


खास होगा यह लम्‍हा


taimur2


दरअसल, करिश्मा हाल ही में एक किड्स इवेंट पर पहुंचीं, जहां तैमूर के जन्मदिन को लेकर मीडिया ने उनसे सवाल किए। इसके जवाब में करिश्मा ने कहा कि हां, तैमूर का जन्मदिन जल्द ही आ रहा है और यह हमारे लिए खास लम्हा होगा। मीडिया से बात करते हुए करिश्‍मा ने आगे कहा कि हमारे परिवार भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड और थ्रिल्ड हैं। तैमूर के पहले बर्थडे के मौके पर हम फैमिली गेट-टूगेदर रखेंगे, जहां हम सभी परिवारवाले एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। मगर हम कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं रखेंगे।


Read More:

सलमान के साथ फिल्‍म करने से मना कर चुकी हैं ये सात हीरोइनें!

आमिर से लेकर करण सिंह ग्रोवर तक, तलाक के बाद भी सिंगल हैं इन स्टार्स की वाइफ
T20, वनडे और टेस्ट में इन सितारों ने ठोका है सबसे तेज शतक


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh