केबीसी एक ऐसा मंच है जहां पर किसी के भी सपनों को पर मिल जाते हैं। हाल ही में केबीसी को पहली महिला करोड़पति मिली थी और अब उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बेटी प्रियंका सिंह ने रियल्टी शो कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में 13 सवालों का सही जवाब देकर मंगलवार को 25 लाख रुपये की रकम जीत ली है। ऐसे में चलिए जानते हैं प्रियंका सिंह का कैसा रहा केबीसी का सफर।
पूर्व डीजीपी की बेटी ने जीते 25 लाख रुपये
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बेटी प्रियंका सिंह ने रियल्टी शो कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में 13 सवालों का सही जवाब देकर मंगलवार को 25 लाख रुपये की रकम जीत ली है। अमिताभ बच्चन के सामने 14वें सवाल का जवाब न देने पर प्रियंका ने गेम बीच में ही छोड़ दिया। हालांकि, प्रियंका सवाल के साथ काफी देर तक जूझती रहीं।
प्रियंका सिंह पेशे से एक वकील हैं
प्रियंका सिंह पेशे से एक वकील हैं और ज्यूडिशरी की तैयारी कर रही हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो पर प्रियंका सिंह ने अमिताभ बच्चन से गेम के दौरान बताया कि वह कोर्ट रूम में जाती हैं और ऊंची कुर्सी पर जज को बैठे देखती हैं तो यही सोचती हैं कि मुझे उस कुर्सी तक पहुंचना है। इसके लिए वह काफी समय से तैयारी भी कर रही हैं।
प्रियंका बेहद अच्छा खाना बनाती हैं
प्रियंका ने शो के दौरान अपने निजी जीवन से जुड़े कई किस्से भी शेयर किए। मसलन, उन्होंने कहा कि उन्हें खाना बनाना पसंद नहीं है। इस पर जब अमिताभ ने प्रियंका के पति से पूछा तो उन्होंने कहा कि सही कह रही हैं। प्रियंका मुश्किल से सप्ताह में तीन दिन ही खाना बनाती हैं। हालांकि, उनके पति ने यह भी कहा कि जिस दिन बनाती हैं उस दिन काफी अच्छा खाना बनाती हैं।
डीजीपी सुलखान सिंह हैं बेहद खुश
पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह भी बेटी की जीत पर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि उनकी बेटी देश के कुछ चुनिंदा लोगों में से एक जिसने अमिताभ बच्चन के कठिन सवालों का जवाब देकर उनका सिर गर्व से ऊपर कर दिया है।…Next
Read More:
16 साल की उम्र में हेमा ने किया था डेब्यू, करोड़ों की मालकिन हैं ड्रीम गर्ल
बिग बॉस 12: श्रीसंत की एक्स गर्लफ्रैंड का खुलासा, शादी से पहले लिव में रह चुके हैं क्रिकेटर
#MeToo इन 11 फिल्ममेकर्स का फैसला, हैरेसमेंट के आरोपियों के साथ नहीं करेंगी कभी काम
Read Comments