Menu
blogid : 319 postid : 1392066

ये हैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अब तक के 8 विनर्स, जानें अब हैं कहां

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 10वां सीजन जल्द ही आने वाला है और एक बार से महानायक अमिताभ बच्चन इसे होस्ट करेंगे। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और शो आज से ही शुरू हो रहा है।  साल 2000 में पहली बार ये शो पर्दे पर आया था और आज तक लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इस शो ने कई आम लोगों को विनर बनाकर खास बना दिया। तो चलिए, एक नजर इन विजेताओं पर, जिन्होंने केबीसी के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया।

Shilpi Singh
Shilpi Singh3 Sep, 2018

 

 

 

1. हर्षवर्द्धन नवाथे

 

 

आईपीएस पिता के बेटे हर्षवर्द्धन नवाथे लोक सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। ये वही समय था जब धारावाहिक ‘केबीसी’ छोटे परदे को नये सिरे से परिभाषित करने की शुरूआत कर रहा था। वर्ष 2000 में नवाथे ने भी इस प्रश्नोत्तरी वाले धारावाहिक में अपना भाग्य आजमाने का फैसला लिया, उनके इस फैसले ने स्वयं को सही साबित करते हुए न सिर्फ उन्हें इसका पहला विजेता बनाया बल्कि एक करोड़ रुपए की रकम भी दी। इन दिनों हर्षवर्धन महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में जॉब कर रहे हैं।

 

2. रवि मोहन सैनी

 

 

साल 2001 में अमिताभ बच्चन KBC जूनियर लेकर आए थे। जिसके विनर रवि मोहन सैनी रहे। उस दौरान रवि महज 14 साल के थे और 10वीं में पढ़ते थे। अब लगभग 30 साल के हो चुके रवि आईपीएस ऑफिसर हैं।

 

3. राहत तस्लीम

 

 

केबीसी के चौथे सीजन की विजेता राहत तस्लीम मेडिकल इंट्रेंस की तैयारी कर रही थीं। राहत को ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन-4’ में आने का मौका मिला और वो इसकी विनर बनीं। राहत झारखंड की रहने वाली हैं वो फिलहाल गार्मेंट का बिजनेस करती हैं।

 

4. सुशील कुमार

 

 

बिहार के मोतिहारी में कंप्यूटर संचालक का काम करने वाले सुशील कुमार की जिंदगी रोजमर्रा के कामों में ही सिमटी थी। लेकिन केबीसी के पांचवा सीजन ने उनके लिए नए रास्ते खोल दिए, इस सीजन ने उन्हें व्यापक पहचान के साथ अच्छी-खासी रकम करीब 3.6 करोड़ रूपए दी थी। सुशील ने वो रकम भाईयों के व्यवसाय और रहने के लिए बनाए गये अपने पैतृक आशियाने के निर्माण पर खर्च किए और अब वो बच्चों के पढ़ा रहे हैं।

 

5. सुनमीत कौर

 

 

सुनमीत कौर को फैशन डिजाइनिंग का शौक था लेकिन पारिवारिक वजहों से उन्हें दूर रहना पड़ा था। KBC सीजन-6 जीता में उन्होंने अपने उस ज्ञान का इस्तेमाल किया जिससे वो बच्चों को पढ़ाती थी। सुनमीत ने बतौर विजेता 6 करोड़ जीते थे और अब सुनमीत इंडिपेंडेंट हैं और अपना फैशन हाउस चला रही हैं।

 

6. ताज मोहम्मद रंगरेज

 

 

राजस्थान में टीचर ताज मोहम्मद रंगरेज KBC सीजन-7 के विनर रहे। ताज शो में 5 करोड़ रुपए जीत सकते थे लेकिन उन्होंने 1 करोड़ लेकर ही शो क्विट कर दिया था। इन पैसों से उन्होंने अपनी बेटी का इलाज कराया, जो देख नहीं सकती थी। हालांकि, अब ताज क्या कर रहे हैं इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

 

7. अचिन और सार्थक नरूला

 

 

अचिन नरूला और सार्थक नरूला KBC के आखिरी विनर रहे, दिल्ली के रहने वाले अचिन और सार्थक भाई हैं जिन्होंने ये सीजन जीता। दोनों काफी समय से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में आने की कोशिश कर रहे थे और इनका सपना सीजन-8 में पूरा हुआ। शो के विनिंग अमाउंट (7 करोड़ रुपए) से दोनों ब्रदर्स ने अपनी मां के कैंसर का ट्रीटमेंट कराया और अपना बिजनेस खोला। जिसे आज दोनों मिलकर चला रहे हैं।

 

8. अनामिका मजूमदार

 

 

केबीसी-9 की पहली करोड़पति जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजूमदार बनी थीं। अनामिका ने 1 करोड़ रु. जीतने के बाद 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया था। हालांकि, उन्होंने इसका जवाब दिए बिना ही शो से क्विट करना बेहतर समझा था। दो बच्चों की मां अनामिका बतौर सोशल वर्कर काम कर रही हैं और ‘फेथ इन इंडिया’ नाम से एक एनजीओ चलाती हैं।…Next

 

Read More:

मौनी रॉय ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इन एक्ट्रेस का डेब्यू भी रहा था सुपरहिट

RK स्टूडियो में बनी थीं ये सुपरहिट फिल्में, विदेशों में भी था शोमैन राजकपूर का जलवा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं दीपक तिजोरी थे पहली पंसद, अब दिखते हैं ऐसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh