कौन बनेगा करोड़पति शो का 11वां सीजन अपने चरम पर है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देने पर मिलने वाली धनराशि में सबसे ज्यादा राशि जीतने वाले लोगों में बिहार के कंटेस्टेंट ज्यादा है। इस सीजन में गेम खेलने पहुंचे अब तक चार लोग करोड़पति बनकर अपने घर लौटे हैं। इनमें से तीन लोग बिहार के रहने वाले हैं, जबकि एक महाराष्ट्र की निवासी हैं। आइए जानते हैं बिहार के कौन से कंटेस्टेंट केबीसी से करोड़पति बने हैं।
सनोज राज
केबीसी के 11वें सीजन में पहला करोड़पति बनने का कीर्तिमान सनोज राज ने दर्ज किया है। सनोज राज बिहार के जहानाबाद जिले के निवासी हैं। वह इस सीजन में 15वें सवाल का जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीत लिए। 16 जैकपॉट सवाल पर वह अटक गए और उन्होंने गेम से क्विट कर लिया। इस सवाल का मूल्य 7 करोड़ रुपये था।
गौतम झा
केबीसी 11 से तीसरे करोड़पति बनकर निकले गौतम झा दूसरे बिहारी बने। उनसे पहले बिहार के सनोज राज इस शो से करोड़पति बन चुके थे। गौतम झा आईएएस बनने के लिए पढ़ाई कर रहे हैं। वह शादीशुदा हैं। उन्होंने शो के अंतिम सवाल का जवाब नहीं मालूम होने पर गेम से क्विट कर लिया था।
अजीत कुमार
बिहार पुलिस में जेल सुप्रिटेंडेंट अजीत कुमार केबीसी के 11वें सीजन के तीसरे करोड़पति बने। उन्होंने 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीत लिए। 7 करोड़ रुपये की कीमत वाले 16वें और अंतिम सवाल का जवाब वह नहीं दे सके। क्रिकेट से जुड़े सवाल का उत्तर नहीं मालूम होने पर उन्होंने क्विट कर लिया।
पहली महिला करोड़पति
महाराष्ट्र की रहने वाली बबिता तड़े केबीसी 11 की पहली महिला करोड़पति बनीं। इस सीजन में वह सनोज राज के बाद करोड़पति बनने वाली वह दूसरी कंटेस्टेंट रहीं। स्कूल में मिड्डे मील पकाकर कर अपने घर को चलाने वाली बबिता तड़े के अपार ज्ञान को जानकर दर्शक हतप्रभ रह गए थे। बबिता ने केबीसी से 1 करोड़ रुपये जीत लिए थे।…Next
Read More: केबीसी का वो सवाल जिसका उत्तर एक्सपर्ट भी नहीं दे पाए, कंटेस्टेंट को क्विट करना पड़ा गेम
Read Comments