Menu
blogid : 319 postid : 1397405

2019 में सबसे ज्‍यादा सुना गया केसरी का गाना, ये फिल्‍म बनी मूवी ऑफ द ईयर, पूरी लिस्‍ट देखिए

हम लोग अब 2020 में एट्री कर गए हैं लेकिन यह जानना जरूरी है कि बॉलीवुड का कौन सा गाना सबसे ज्‍यादा सुना गया और कौन सी फिल्‍म टॉप रैंकिंग हासिल करने में कामयाब रही। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं पिछले साल की टॉप फिल्‍म, टॉप एक्‍टर और एक्‍ट्रेस, टॉप सांग और डेब्‍यूडेंट स्‍टार समेत तमाम रोचक फैक्‍ट्स के बारे में।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan5 Jan, 2020

 

 

 

 

सांग ऑफ द ईयर
साल 2019 के बेस्‍ट सांग की कैटेगरी में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्‍म केसरी ने बाजी मारी है। इसके सांग वे माही को बेस्‍ट सांग चुना गया है। यह फिल्‍म पॉपुलर सारागढ़ी युद्ध पर केंद्रित रही। फिल्‍म को दर्शकों का खूब प्‍यार मिला। इसके रोमांटिक गाने वे माही को जबरदस्‍त सराहना हासिल हुई और इसे सबसे ज्‍यादा सुना गया।

 

 

Image

 

 

रोमांटिक सांग ऑफ द ईयर
साल 2019 की सबसे चर्चित फिल्‍मों में पहली पोजीशन पर रही कबीर सिंह के गाने बेखयाली को रोमांटिक सांग ऑफ द ईयर चुना गया है। फिल्‍म कबीर सिंह साउथ की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक थी। कबीर सिंह में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के रोमांस को दर्शकों ने खूब प्‍यार दिया।

 

 

Image

 

 

बेस्‍ट रीमिक्‍स सांग
पिछले साल आइटम नंबर में अपने लचकदार मूव्‍स के डांस से नोरा फतेही छाई रही हैं। साकी साकी सांग को रीमिक्‍स सांग ऑफ द ईयर चुना गया। इस गाने में नोरा फतेही ने अपने मदमस्‍त डांस मूव्‍स से दर्शकों को दिवाना बना दिया। यह गाना इतना पॉपुलर हुआ कि हर पार्टी की जान बन गया।

 

Image

 

 

मूवी ऑफ द ईयर
पिछले साल की बेस्‍ट फिल्‍म वॉर को चुना गया है। इसे मूवी ऑफ द इयर का तमगा दिया गया है। फिल्‍म में पहली बार रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी नजर आई। एक्‍शन पैक्‍ड इस फिल्‍म को दर्शकों से जबरदस्‍त प्रतिक्रिया हासिल हुई और यह साल की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म साबित हुई।

 

 

Image

 

 

 

बेस्‍ट एक्‍टर और डेब्‍यूडेंट स्‍टार
साल 2019 में आयुष्‍मान खुराना धड़ाधड़ एक के बाद एक हिट फिल्‍में दी। फिल्‍म आर्टिकल 15 की रिलीज से साल की शुरुआत करने वाले आयुष्‍मान को इस फिल्‍म में जबरदस्‍त काम के लिए खूब सराहा गया। इसके बाद ड्रीम गर्ल और फिल्‍म बाला से भी वह खूब चर्चाओं में रहे। उनकी तीनों फिल्‍में सुपरहिट रहीं।…NEXT

 

 

 

Read More:

सलमान खान ने जूठे बर्तन धोये और गंदा टॉयलेट साफ किया तो कलाकार शर्म से जोड़ने लगे हाथ

छपाक मूवी में दीपिका पादुकोण का जला चेहरा देख रो उठे लोग

450 से ज्‍यादा फिल्‍मों में बोल्‍ड डांस कर मशहूर हुईं सिल्‍क स्मिता के इन गानों को जरूर सुनिए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh