Menu
blogid : 319 postid : 1394229

सनी देओल से नूतन की पोती तक, 2019 में सितारों के ये बच्चे करेंगे बॉलीवुड में एंट्री

साल 2018 ने जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर जैसे स्टार किड्स को बॉलीवुड में एंट्री दी। इनकी फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चलीं और दर्शकों ने इन्हें हाथों हाथ लिया। स्टार किड्स को लेकर फैन्स में गजब का एक्साइटमेंट होता है और वे उन्हें पर्दे पर कामयाब होते देखना चाहते हैं। हालांकि आखिरी दारोमदार उनके अभिनय पर ही होता है। साल 2019 में भी कई स्टार किड्स के बड़े पर्दे पर डेब्यू करने की संभावना है। तो आइए जानते हैं उन स्टार किड्स के बारे में जो अगले साल कर सकते हैं अपने फिल्मी करियर की शुरुआत।

Shilpi Singh
Shilpi Singh1 Jan, 2019

 

 

1. अनन्या पांडे

 

 

चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या पांडे साल 2019 में करण जौहर की फिल्म से शुरुआत करने जा रही हैं। करण जौहर वो निर्देशक हैं जिन्होंने आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर जैसे स्टार किड्स को भारतीय सिनेमा में लॉन्चिंग दिलाई है। करण अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 से अनन्या को डेब्यू कराएंगे।

 

2. करण देओल

 

 

सनी देओल ने साल 1983 में फिल्म बेताब से अपना करियर शुरू किया था। अब उनका बेटा सिनेमा जगत में एंट्री लेने के लिए तैयार है। सनी देओल का बेटा करण देओल फिल्म “पल पल दिल के पास” से अपने करियर की शुरुआत करेगा।

 

3. प्रनुतन बहल

 

 

अभिनेत्री नूतन की पोती और मनीष बहल की बेटी प्रनुतन बहल भी साल 2019 में अपने करियर को उड़ान दे सकती हैं। कहा तो ये भी जा रहा था कि शायद सलमान खान उन्हें अपनी होम प्रोक्डशन से लॉन्च करें।

 

4. वर्धन पुरी

 

 

दिवंगत दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी का पोता वर्धन पुरी भी फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार है। खबर है कि वर्धन को तकरीबन 2 फिल्मों के लिए अब तक अप्रोच भी किया जा चुका है।

 

5. खुशी कपूर

 

 

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। खबर हैं कि जाह्नवी की बहन साल 2019 में उन्हीं के लिए कॉम्पटीशन बनकर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उन्हें कौन से डायरेक्टर लॉन्च करेगा।…Next

 

Read More:

FLASHBACK 2018: शाहिद और नेहा-अंगद के साथ इन सितारों के घर आए नन्हे मेहमान

GOOD BYE 2018: दीपिका से प्रिंयका तक इन सितारों की शादी हुई गूगल पर ट्रेंड, ये स्टार भी रहे चर्चा में

FLASHBACK 2018: किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी ने तोड़ी शादी, अलग हुईं ये फेमस जोड़ियां

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh