Menu
blogid : 319 postid : 1392870

चार शादियां कर चुके हैं किशोर कुमार, 21 साल की उम्र में की थी पहली शादी

13 अक्टूबर 1987 को हार्ट अटैक की वजह से किशोर कुमार का निधन हो गया था।। किशोर कुमार हालांकि अपनी गायकी की वजह से ज़्यादा लोकप्रिय हुए। लेकिन, वो बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार थे। किशोर कुमार ने फ़िल्म से जुड़ा हर काम किया। अभिनेता के रूप में वो कॉमेडी के रंग में भी उतने ही चटकीले थे, जितने संवेदनशील दृश्यों में जीवंत! गायन और अभिनय के अलावा उन्होंने फ़िल्म निर्माण और निर्देशन में भी अपने जौहर दिखाये। बहरहाल, आइये इस जीनियस के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh13 Oct, 2018

 

 

 

बचपन का सपना

 

 

मध्य प्रदेश के खंडवा में 4 अगस्त, 1929 को जन्मे किशोर कुमार के बचपन का नाम था, आभास कुमार गांगुली। किशोर के पिता कुंजलाल गांगुली एक बड़े एडवोकेट और मां गौरी देवी काफी रईस परिवार से ताल्लुक रखती थीं। चार भाई बहनों का उनका परिवार काफी खुशहाल था। किशोर कुमार जब छोटे थे तभी उनके सबसे बड़े भाई अशोक कुमार एक फेमस एक्टर बन चुके थे। बालक आभास यानी किशोर कुमार का बस यही सपना था कि वो अपने भाई अशोक कुमार से ज्यादा पैसे कमाना चाहते थे और अपने फेवरेट सिंगर के एल सहगल की तरह गीत गाना चाहते थे।

 

बॉम्बे टॉकीज के लिए कोरस गाना शुरू किया

 

 

इंदौर से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद किशोर कुमार मुंबई अपने बड़े भाई अशोक कुमार के पास आ गए। जहां उन्होंने बॉम्बे टॉकीज के लिए कोरस गाना शुरू किया। 1948 में फ़िल्म ‘ज़िद्दी’ के लिए खेमचंद प्रकाश के संगीत निर्देशन में किशोर कुमार ने अपना पहला गाना गाया- ‘मरने की दुआएं क्यों मांगूं…’। वहां से किशोर कुमार की कामयाबी का सफ़र शुरू हो गया।

 

पहली सादी 21 साल की उम्र में

 

 

यह बात किसी से नहीं छुपी है कि किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। किशोर कुमार ने अपनी पहली शादी 21 साल की उम्र में ही कर ली थी। उनकी पहली पत्नी बनीं- बंगाली फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री और गायिका रूमा गुहा ठाकुरता। जिनसे इन्हें एक बेटा अमित कुमार हुआ। लेकिन, शादी के आठ साल बाद दोनों का तलाक़ हो गया। पहली पत्नी से तलाक़ लेने के बाद किशोर कुमार ने 1960 में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मधुबाला से कोर्ट में शादी की। इस शादी के बाद किशोर कुमार ने अपना धर्मान्तरण कराया, क्योंकि मधुबाला एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं। इस शादी के लिए किशोर कुमार ने अपना नाम बदलकर करीम अब्दुल्ला रखा।

 

चौथी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से

 

 

23 फरवरी 1969 को मधुबाला का देहांत हो गया और उसके बाद किशोर कुमार ने 1976 में बॉलीवुड एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की। यह शादी सिर्फ़ दो साल तक ही चली। योगिता बाली से तलाक़ लेने के 2 साल बाद किशोर कुमार ने अपनी चौथी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से 1980 में की। हालांकि लीना किशोर कुमार से उम्र में 21 साल छोटी और उनके बेटे अमित कुमार से महज़ 2 साल ही बड़ी हैं। लीना 1987 तक, जब तक किशोर कुमार जीवित रहे, उनके साथ रहीं।…Next

 

Read More:

कॉमेडियन भारती और उनके पति को हुआ डेंगू, इस बीमारी से हो चुकी है मशहूर निर्देशक की मौत

हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट

जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh